लखनऊ के गोमती नगर में सोमवार को रिटायर्ड IAS के घर के बाहर एक महिला की लाश मिली थी। पुलिस ने बुधवार को हत्या के आरोप में दो युवकों को विनीत खंड से गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने पहले महिला को शराब पिलाई। फिर उसके साथ सेक्स किया। महिला दोनों से जब पैसे मांगने लगी तो उसकी हत्या कर दी। आरोपियों ने महिला की लाश को रिटायर्ड IAS के घर के बाहर पार्क की दीवार से सटाकर बैठा दिया। इसके बाद फरार हो गए। पुलिस ने घटनास्थल के आसपास की सीसीटीवी फुटेज खंगाली तो दोनों की पहचान हो गई। आरोपी देवेन्द्र सिंह कानपुर और सूरज पाल गोमती नगर के विशाल खंड-2 का रहने वाला है। अब पूरी घटना विस्तार से… लखनऊ के गोमतीनगर में सोमवार को रिटायर्ड IAS के घर के बाहर अजीब ढंग से पड़ी महिला की लाश मिली। इसे सड़क किनारे नाली पर दीवार के सहारे टिकाया गया था। राहगीरों को घंटों तक यही लगा कि कोई महिला बैठी है। जब दोपहर तक महिला वहां से नहीं हिली तो लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लाश की पहचान महिला (45) के रूप में की। उसके शरीर पर चोट के कई निशान थे। पूरे बॉडी पर घसीटने की वजह से मिट्टी लगी हुई थी। पैरों में भी पकड़े जाने के निशान बने थे। महिला अलीगंज सेक्टर- B की रहने वाली थी। अब आरोपियों का कबूलनामा… हमने शराब पिलाई, फिर उसके साथ सेक्स किया देवेन्द्र ने पुलिस को बताया- सोमवार रात 8 बजे अपने ई-रिक्शा से नवाब पुरवा ठेके पर शराब लेने गया था। रेलवे स्टेशन गोमती नगर के पास महिला ने हाथ देकर रोका और ई रिक्शा में बैठ गई। रास्ते में उसने शारीरिक संबंध बनाने की बात कही। महिला ने कहा- हमको शराब पिलाओगे, तो साथ चलूंगी। मैंने यह बात अपने दोस्त सूरज को फोन करके बताई। वह बोला- ठीक है घर ले आओ। मैं महिला को विशाल खंड- 2 पानी की टंकी के पास सूरज की झोपड़ी में ले गया। यहां हम तीनों ने बैठकर शराब पी। फिर हम दोनों ने उससे संबंध बनाए। सेक्स के पैसे मांगने पर बिगड़ी बात महिला सेक्स करने के बदले पैसे मांगने लगी, जबकि हम लोगों की रुपयों के लेनदेन की कोई बात ही नहीं हुई थी। महिला ने रुपए नहीं देने पर हंगामा शुरू कर दिया। आस-पास पॉश रिहायशी इलाका होने के कारण हम लोग उसे शांत करवाने लगे। लेकिन वो मानने को तैयार नहीं थी। गुस्से में हम दोनों ने महिला को धक्का दे दिया, जिससे उसका सिर पीछे रखे तखत में लड़ गया। वह बेहोश हो गई। काफी देर तक वह नहीं उठी, तो हम लोग डर गए। हम दोनों ने देर रात होने का इंतजार किया। रात करीब 3 बजे उसे हिलाकर देखा तो उसके शरीर में कोई हरकत नहीं हुई। देवेंद्र ने बताया- हम दोनों शराब के नशे में थे। ई-रिक्शा में महिला को डालकर 200 मीटर दूर एक जगह पर बैठा दिया। हमें लगा कि जब होश आएगा तब वह घर चली जाएगी। हालांकि, सुबह उसकी मौत की खबर से हम लोग घबराकर फरार हो गए। ……………………………. यह खबर भी पढ़ें
80 लाख के ड्रग्स के साथ 2 तस्कर गिरफ्तार: लखनऊ में टाटा सफारी से MDMA बरामद, घर में खोल रही थी ड्रग फैक्ट्री लखनऊ में मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले अन्तरराज्यीय गिरोह पर एसटीएफ ने बड़ी कार्रवाई की है। एसटीएफ ने गोसाईगंज इलाके में सुल्तानपुर रोड स्थित गब्बर ढाबा के पास से टाटा सफारी में सवार दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया। यहां पढ़ें पूरी खबर