महिला डॉक्टर से बैड टच, पीछे से हाथ भी मारा:प्रयागराज में स्कूटी सवार ने की छेड़खानी, SRN हॉस्पिटल से ड्यूटी करके लौट रहीं थीं

प्रयागराज में ड्यूटी से लौट रही महिला डॉक्टर से स्कूटी सवार युवक ने बैड टच किया। फिर उसके पीछे हाथ मारा। युवती और उसकी दोस्त ने इस हरकत का विरोध किया। दोनों चिल्लाए लेकिन आरोपी फरार हो गया। पीड़ित जूनियर डॉक्टर ने कहा- इस घटना के बाद वे काफी डर गए। किसी तरह खुद को संभाला और फोन कर अपने साथी डॉक्टर्स को बताया। घटना गुरुवार देर रात की जार्जटाउन के चिंतामणि रोड पर विंटेज हट के सामने की है। पीड़ित डॉक्टर की तहरीर के बाद शुक्रवार को जॉर्जटाउन थाने में FIR दर्ज की गई। थानाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह बताया- आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी का नाम राकेश यादव है। वह मूल रूप से बलिया का रहने वाला है। अभी जॉर्ज टाउन स्थित लिटिल रोड पर रहता है। राकेश कटरा लक्ष्मी टॉकीज के पास रहने वाले एक गेस्ट हाउस संचालक की गाड़ी चलाता है। अब पूरा मामला पढ़िए…
महिला डॉक्टर ने तहरीर में बताया- मैं SRN हॉस्पिटल में जूनियर डॉक्टर हूं। गुरुवार, 13 नवंबर को रात में करीब 9 बजकर 50 मिनट पर ड्यूटी खत्म होने के बाद मैं अपने दोस्त के साथ घर जा रही थी। जब मैं जार्जटाउन के चिंतामणि रोड पर विंटेज हट के सामने पहुंचीं, तभी एक सफेद जैकेट पहने स्कूटी सवार युवक पीछे से आया। उसने चलती स्कूटी से पीछे से मुझे बैड टच किया। फिर हाथ भी मारा। अचानक हुए इस हमले से हम दोनों डॉक्टर डर गए। उसकी हरकत पर जोर से हम दोनों चिल्लाए। जबतक कोई कुछ कर पाता वह अपनी स्कूटी की स्पीड तेज कर भाग गया। साथी डॉक्टरों को दी जानकारी, रात में ही थाने पहुंचीं छेड़खानी से डरी जूनियर डॉक्टर ने इस घटना की जानकारी अपने साथियों को दी। फिर वह रात में ही जार्जटाउन थाने पहुंचकर लिखित शिकायत दी। पुलिस ने तहरीर मिलने के बाद शुक्रवार को एफआईआर दर्ज कर ली। पुलिस के अनुसार, घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं ताकि आरोपी की पहचान की जा सके। जार्जटाउन थाने के इंचार्ज संतोष कुमार सिंह ने कहा- आरोपी को चिह्नित करने की कोशिशें जारी हैं। फुटेज खंगालने के लिए दो टीमें गठित की गई हैं। जूनियर डॉक्टर्स बोलें- नाइट शिफ्ट वालों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए
एसआरएन अस्पताल में तैनात डॉक्टरों और जूनियर डॉक्टर एसोसिएशन ने घटना पर आक्रोश व्यक्त किया है। एसोसिएशन ने कहा कि ड्यूटी के बाद देर रात घर लौटना पहले से ही चुनौतीपूर्ण है, ऐसे में सुरक्षा इंतजाम मजबूत किए जाने की जरूरत है। नाइट शिफ्ट करने वाले डॉक्टर्स, विशेषकर महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए। घटना के समय नशे में था पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि घटना के समय वह नशे में था और रास्ते से गुजर रही जूनियर डॉक्टर से छेड़छाड़ की। उसने यह भी कहा कि उसे यह नहीं पता था कि युवती डॉक्टर है। जॉर्जटाउन थाना ध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने बताया कि दो विशेष टीमों ने 24 घंटे के भीतर आरोपी की पहचान कर उसे हिरासत में ले लिया।
—————————–
ये खबर भी पढ़ें…
पति-पत्नी, 3 बच्चों की बेडरूम में लाश मिली; श्रावस्ती में अंदर से दरवाजा बंद था; 5 दिन पहले मुंबई से लौटा था परिवार श्रावस्ती में पति-पत्नी और तीन बच्चों के शव बेडरूम में पड़े मिले हैं। पत्नी और बच्चों की लाशें बेड पर थीं, जबकि पति चारपाई पर पाया गया। उसकी जुबान बाहर निकली हुई थी। कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। सुबह जब पांचों सोकर नहीं उठे तो घरवाले उन्हें जगाने पहुंचे। पढ़िए पूरी खबर