महिला सिपाही ने सुसाइड का स्टेटस लगाकर जान दी:अलीगढ़ में वॉट्सऐप देख सहेली पहुंची तो लटकी मिली; परिवार शादी करने वाला था

अलीगढ़ में एक महिला कॉन्स्टेबल ने सुसाइड कर लिया। मरने से पहले उसने वॉट्सऐप पर सुसाइड का स्टेटस लगाया, जिसे साथी महिला सिपाही ने देख लिया। इसके बाद वह पुलिस टीम के साथ महिला कॉन्स्टेबल के घर पहुंची। देखा तो कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। दरवाजा तोड़कर पुलिसकर्मी अंदर घुसे। आंगन में लगे जाल से महिला सिपाही लटक रही थी। उसे आनन-फानन में फंदे से उतारा और जिला अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 28 साल की महिला कॉन्स्टेबल हेमलता आगरा के किरावली के गांव बैमन की रहने वाली थी। वह 2016 बैच की सिपाही थी। उसकी तैनाती अलीगढ़ के रोरावर थाने में थी। हेमलता बन्नादेवी इलाके में किराए के मकान में रहती थी। फिलहाल, महिला सिपाही ने स्टेटस में क्या लिखा था, यह अभी तक सामने नहीं आया है। फोरेंसिक टीम ने उसके कमरे की तलाशी ली। सिपाही ने सुसाइड क्यों किया, यह भी अभी तक क्लियर नहीं हुआ है। बताया जा रहा है कि आज वह ड्यूटी पर भी नहीं गई थी। महिला सिपाही के सुसाइड से जुड़ी तस्वीरें.. घरवाले शादी के लिए लड़का देख रहे थे
महिला सिपाही के पिता करमवीर सिंह किसानी करते हैं। घर में पिता, मां वैजयंती देवी, दो भाई और एक बहन रहती हैं। हेमलता सबसे छोटी थी। एक बहन और बड़े भाई की शादी हो गई है। अब हेमलता की शादी के लिए लड़का ढूंढा जा रहा था। पड़ोसी बोली- हेमलता बहुत सीधी थी
पड़ोसी मुक्ति शर्मा ने बताया- ‘महिला सिपाही बहुत सीधी थी। हम सभी से जो भी आते-जाते दिखता था, उससे अच्छे से बात करती थी। उसके कमरे पर भी हमने कभी किसी को आते-जाते नहीं देखा। उसके मकान मालिक नरेंद्र विश्नोई भी पुलिस में हैं।’ पिता बोले-छुट्टी मिली थी तो फांसी क्यों लगाती?
अलीगढ़ पुलिस लाइन में तैनात कॉन्स्टेबल हेमलता की मौत के बाद अलीगढ़ पहुंचे पिता कर्मवीर सिंह ने बताया कि शनिवार दोपहर 1 बजे बेटी ने फोन किया था। महज तीन मिनट की बातचीत में उसने बताया था कि उसे छुट्टी मिल गई है, क्योंकि घर में रविवार को शादी थी।
लेकिन उसकी आवाज सामान्य नहीं थी, गला रुंधा लग रहा था, जैसे रोने के बाद हो जाता है। पूछने पर उसने कहा कि ठंडा पानी पीने से गला खराब हो गया है। मैंने पूछा कि तुम ठीक हो? वह बोली, पापा आप ठीक रहना, फिर अचानक फोन काट दिया। उस समय समझ नहीं आया कि इसका क्या मतलब था। भाई बोला- मामले की पूरी जांच होनी चाहिए पिता के साथ आए चचेरे भाई हरदेव ने कहा कि हेमलता ने किसी दबाव या परेशानी में आकर ही फांसी लगाई होगी। जब छुट्टी मिल गई थी तो खुदकुशी की वजह समझ में नहीं आती। फोन पर उसकी आवाज बिल्कुल ठीक नहीं थी। पूरी सच्चाई उसके मोबाइल फोन में ही छिपी है। कॉल डिटेल, चैट और फोन की तकनीकी जांच से पता चल जाएगा कि वह किससे बात कर रही थी और किस मानसिक स्थिति में थी। उन्होंने मांग की कि पुलिस कमरे के बाहर लगे सीसीटीवी फुटेज भी देखे, अगर कोई उसके कमरे तक आया होगा तो साफ पता चल जाएगा। सीओ कमलेश कुमार ने बताया- महिला आरक्षी हेमलता ने फांसी लगा ली। टीम ने महिला को फंदे से नीचे उतारा। उसे जिला अस्पताल ले गए, लेकिन वहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मामले की जांच की जा रही है। मृतका के परिजनों को खबर दी गई है। ———————————– ये भी पढ़ें- ‘पत्नी सिर्फ आनंद का साधन’:जगद्गुरु रामभद्राचार्य WIFE का फुल फॉर्म बताकर ट्रोल हुए जगद्गुरु रामभद्राचार्य सोशल मीडिया पर फिर ट्रोल हो रहे हैं। उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने वाइफ (WIFE) शब्द का फुल फॉर्म समझाया। उन्होंने कहा- वाइफ मतलब… पढ़िए पूरी खबर…