मां ने बेटी के साथ कुएं में कूदकर जान दी:प्रयागराज में देवर से की थी शादी; 10 लाख को लेकर विवाद था

प्रयागराज में मां ने 4 महीने की बेटी के साथ कुएं में कूदकर जान दे दी। महिला ने पति की मौत के बाद देवर से शादी की थी। मुआवजे के 10 लाख रुपए को लेकर विवाद चल रहा था। गुरुवार को महिला अपने मायके से ससुराल आई थी। शाम को मुआवजे के पैसे को लेकर पति से विवाद हुआ। इसके बाद महिला अपनी बेटी के साथ कुएं में कूद गई। महिला के भाई ने कहा- 10 लाख रुपए के लिए मेरी बहन को मार डाला है। पुलिस ने भाई की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है। मामला कौंधियारा थाना क्षेत्र के बड़गोहना खुर्द गांव का है। पहले देखिए 2 तस्वीरें… अब पढ़िए पूरा मामला कौंधियारा थाना क्षेत्र के बड़गोहना खुर्द गांव में सोनम (24) अपने पति शिवबाबू (26) और 2 बेटी सृष्टि (3) और 4 माह की दृष्टि के साथ रहती थी। सोनम की पहली शादी वर्ष 2018 में ज्ञानचंद्र उर्फ बाबू साहब से हुई थी। करीब एक साल पहले ज्ञानचंद्र की मौत हो गई थी। पहले पति से सोनम की 3 साल की बेटी सृष्टि है। पति की मौत के बाद दोनों परिवारों की सहमति से वर्ष 2024 में सोनम का विवाह उसके देवर शिवबाबू से करा दिया गया था। 9 अगस्त को सोनम ने दूसरी बेटी को जन्म दिया। सोनम के भाई राम गणेश ने बताया कि सोनम के पूर्व पति ज्ञानचंद्र की मौत बिजली टावर से गिरने के कारण हुई थी। जिसके बाद उन्हें मुआवजे के रूप में 10 लाख रुपए मिले। घर से 50 मीटर दूर मिले शव
आरोप है कि मुआवजे के पैसे के लिए शिवबाबू और उसके जीजा लक्ष्मण पटेल निवासी निबैया ने सोनम को मानसिक रूप से प्रताड़ित किया। साजिश के तहत सोनम और उसकी मासूम बेटी की हत्या कर शव कुएं में फेंक दिया। शुक्रवार सुबह सोनम और उसकी बच्ची के घर से गायब होने पर तलाश शुरू की गई। कुछ ही देर में घर से करीब 50 मीटर दूर स्थित कुएं में दोनों के शव तैरते मिले। सूचना पर थाना प्रभारी कौंधियारा कुलदीप शर्मा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों की मदद से 3 घंटे की मशक्कत के बाद शवों को बाहर निकालकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया। पुलिस पति और जीजा से पूछताछ कर रही
एसीपी कौंधियारा अब्दुस सलाम खान ने बताया- मृतका के भाई की शिकायत पर पति शिव बाबू और जीजा लक्ष्मण पटेल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। दोनों आरोपियों को पूछताछ के लिए थाने लाया गया है। पुलिस उन्हें जल्द जेल भेजने की तैयारी कर रही है। ———————— ये खबर भी पढ़ें…. झांसी में सगाई के बाद BSF जवान की मौत:2 महीने बाद शादी थी, तैयारियों के लिए घर आया था; हादसे में 2 की मौत झांसी में सड़क हादसे में BSF जवान समेत 2 की मौत हो गई। जबकि एक युवक की हालत गंभीर है। बीएसएफ जवान की सगाई हो चुकी थी, 2 महीने बाद शादी थी। इसकी तैयारियों को लेकर वह छुट्‌टी पर आया था।गुरुवार शाम जवान बाइक से खेत से घर लौट रहा था। तभी सामने से आ रही बाइक ने उसे टक्कर मार दी। हादसे में जवान समेत 3 लोग गंभीर घायल हो गए। पढ़ें पूरी खबर…