मुकदमा वापस न लेने पर युवक को पीटा, गिरफ्तार:आरोपी ने घर के बाहर की थी फायरिंग, दर्ज कराया था केस

कानपुर के रावतपुर में मुकदमा वापस न लेने पर युवक ने साथियों संग मिलकर युवक की पिटाई कर दी। मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। मंगलवार शाम को उसे जेल भेजा गया है। रावतपुर थाना क्षेत्र के गुप्ता कालोनी कर्बला मैदान के पास रहने वाले शकील के घर पर पुराने विवाद के चलते डेढ़ वर्ष पहले फैजान ने गोली चलाई थी। घटना सीसी कैमरे में कैद हुई थी। जिसके बाद शकील ने फैजान के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने आरोपित फैजान को जेल भेजा था। शकील का आरोप है कि सोमवार रात को फैजान अपने साथियों संग उसके घर के पास पहुंचा और मुकदमा वापस लेने की धमकी देते हुए गाली गलौज की और उसके साथ मारपीट की है।पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर फैजान को गिरफ्तार कर लिया और उसे जेल भेजा गया है। वर्चस्व को लेकर होता है अक्सर विवाद
रावतपुर के में दोनों के बीच अक्सर अपना दब दबा क़ायम रखने के लिये क्षेत्र में मारपीट करना और फायरिंग कर क्षेत्र में दहशत फैलाना जिससे उनका क्षेत्र में दबदबा बना रहे इसलिए आरोपी आये दिन इस तरह की घटना करते है, फिलहाल पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए एक आरोपी फ़ैजान को गिरफ्तार कर लिया। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है। जल्द सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जायेगा। कल्याणपुर एसीपी आशुतोष कुमार ने बताया कि मुकदमा वापस लेने की धमकी और मारपीट के मामले में उसे गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। दोनों का पहले भी विवाद हो चुका है। जिसमे फैज़ान जेल गया था। अभी एक की गिरफ्तारी कर ली गई।