मुजफ्फरनगर में पुलिस मुठभेड़, गौकश घायल:वांछित गिरफ्तार, तमंचा व उपकरण बरामद

मुजफ्फरनगर के शहर कोतवाली क्षेत्र में पुलिस और एक वांछित गौकश मुरसलीन उर्फ मुन्ना के बीच मुठभेड़ हुई। इस दौरान पुलिस की गोली लगने से गौकश घायल हो गया, जिसे गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके पास से तमंचा, कारतूस और गौकशी में इस्तेमाल होने वाले उपकरण बरामद हुए हैं। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि वांछित गौकश मुरसलीन उर्फ मुन्ना इलाके में मौजूद है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने घेराबंदी की। पुलिस को देखकर गौकश ने भागने का प्रयास किया और जान से मारने की नीयत से पुलिस पर फायरिंग कर दी। आत्मरक्षा में पुलिस ने जवाबी फायरिंग की। पुलिस की गोली लगने से शातिर गौकश मुरसलीन उर्फ मुन्ना घायल होकर मौके पर गिर पड़ा। घायल बदमाश को तुरंत गिरफ्तार कर उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। घायल गौकश के कब्जे से एक तमंचा, जिंदा और खोखा कारतूस, तथा गौकशी में इस्तेमाल होने वाले उपकरण बरामद हुए। पुलिस के अनुसार, मुरसलीन उर्फ मुन्ना एक शातिर अपराधी है और पूर्व में भी गौकशी के कई मामलों में वांछित रहा है। पुलिस अब उसके आपराधिक इतिहास और इस गिरोह के अन्य सदस्यों के बारे में जानकारी जुटा रही है। पुलिस अधीक्षक नगर सत्यनारायण प्रजापत ने बताया कि जनपद में अपराध और अपराधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा।