मुरादाबाद में सड़क पर सरेआम फाइटिंग..VIDEO:पैदल जा रहे थे कुछ युवक और लड़कियां,अचानक बेल्टें और लात घूसे चलने लगे

सड़क पर सरेआम बेल्टें और लात घूसे चलने का एक वीडियो सामने आया है। वीडियो मुरादाबाद में सिविल लाइंस थाने के पास का बताया जा रहा है। वीडियो में दिख रहा है कि 4-5 लड़के और तीन लड़कियां पैदल ही सड़क पर जा रहे हैं। एक स्कूटी पर सवार लड़के पहुंचते हैं। इनकी ओर से की गई किसी टीका टिप्पणी को लेकर अचानक मारपीट शुरू हो जाती है।
थोड़ी देर में ही दोनों ओर से लात घूसे और बेल्टें चलने लगती हैं। हंगामा होने पर भीड़ जुटती है और बात चंद कदमों की दूरी पर स्थित सिविल लाइंस थाने तक पहुंचती है। तुरंत हरकत में आई पुलिस मौके पर पहुंचती है और मारपीट करने वाले 2 युवकों को पकड़कर थाने ले आती है। बताया जा रहा है कि बाइक और स्कूटी पर सवार युवकों ने सड़क पर जा रही लड़की पर फब्ती कसी जिसे लेकर विवाद हुआ था।