मेडिकल कॉलेज कर्मचारियों की आवाज लखनऊ पहुंची:एनेक्सी भवन में अपर मुख्य सचिव से मुलाकात, गेस्ट हाउस से लेकर पद बहाली तक उठे मुद्दे

मेडिकल कॉलेजों में कार्यरत कर्मचारियों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर लखनऊ में अपर मुख्य सचिव अमित घोष से सीधी वार्ता की। एनेक्सी भवन में हुई इस बैठक का नेतृत्व संगठन के अध्यक्ष सुतीश चन्द्र त्यागी ने किया।
कर्मचारियों ने जीपीएफ भुगतान का अधिकार प्रधानाचार्य को देने, टेक्नीशियन के लिए 4600 ग्रेड-पे लागू करने और लिपिकीय संवर्ग के गठन की मांग प्रमुख रूप से उठाई। इसके अलावा 2000 पदों पर पदोन्नति और समाप्त किए गए प्रशासनिक पदों की बहाली का मुद्दा भी जोरशोर से रखा गया।
मेरठ मेडिकल कॉलेज में पैरामेडिकल और नर्सिंग कोर्सों के लिए अलग भवन निर्माण, आउटसोर्स कर्मचारियों के वेतन के लिए सालभर का बजट और लखनऊ में गेस्ट हाउस निर्माण की मांग भी बैठक में शामिल रही। बैठक में प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए पदाधिकारियों ने एकजुट होकर कर्मचारियों की समस्याओं को रखा।मे रठ मेडिकल कॉलेज में पैरामेडिकल और नर्सिंग कोर्सों के लिए अलग भवन निर्माण, आउटसोर्स कर्मचारियों के वेतन के लिए सालभर का बजट और लखनऊ में गेस्ट हाउस निर्माण की मांग भी बैठक में शामिल रही।