मेरठ के 30 परीक्षा केंद्रों पर रविवार को TGT परीक्षा आयोजित की गई। इस परीक्षा में करीब 28 हजार परीक्षार्थी शामिल होने की उम्मीद थी लेकिन कक्ष में संख्या लगभग आधी रही। इनमें 95 प्रतिशत से अधिक महिला अभ्यर्थी हैं। नकल रोकने और यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन ने कड़े इंतजाम किए गए। इसी परीक्षा के सफल आयोजन के लिए नोडल अधिकारी एसपी यातायात राघवेंद्र मिश्र को बनाया गया था। दो पालियों में हुई परीक्षा
एसपी यातायात राघवेंद्र मिश्र ने बताया कि परीक्षा दो पालियों में आयोजित कराई गई । पहली पाली में सुबह 9 बजे से 11 बजे तक गृह विज्ञान का प्रश्नपत्र हुआ, जबकि दूसरी पाली में दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक वाणिज्य विषय की परीक्षा कराई गई। महिला परीक्षार्थियों की संख्या अधिक होने के चलते सभी परीक्षा केंद्रों पर महिला पुलिसकर्मियों की संख्या बढ़ाई गई किसी भी अभ्यर्थी को मोबाइल फोन, स्मार्ट वॉच, इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस, बेल्ट, घड़ी और चश्मा परीक्षा केंद्र के भीतर ले जाने की अनुमति नहीं मिल सकी। केंद्रों में प्रवेश से पहले सभी परीक्षार्थियों की सघन तलाशी ली गई। 20 चेकिंग टीमें रही सक्रिय
परीक्षा के दौरान शहरभर में सीओ और थाना प्रभारी लगातार गश्त करते रहें। नकल माफियाओं की धरपकड़ के लिए 20 से अधिक विशेष टीमें शहर में सक्रिय रही । परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से निगरानी की गई । इसके अलावा खुफिया विभाग को भी अलर्ट पर रहा ताकि किसी भी प्रकार की गड़बड़ी को समय रहते रोका जा सके। पुलिस प्रशासन ने परीक्षार्थियों से समय से परीक्षा केंद्र पहुंचने और नियमों का पालन करने की अपील की है।