मेरठ में इंटरनेशनल जेवलिन थ्रोअर की शादी:मर्सिडीज कार से बरात लेकर साहिल पहुंचे, दुल्हन बनी अन्नू रानी ने लाल रंग का लंहगा पहना

मेरठ की इंटरनेशनल जेवलिन थ्रोअर अन्नूरानी ब्राइडल ग्लो से दमक रही हैं। उन्होंने लाल रंग का लंहगा पहना है। दूल्हा साहिल बारात लेकर गेस्ट हाउस पहुंच गए हैं। द्वारचार हुआ। इस दौरान अन्नू रानी के भाई उपेंद्र चौधरी ने साहिल को सोने की चेन और अंगूठी पहनाई। इसके बाद मिठाई का डिब्बा दिया। जिसे साहिल ने अपनी मां को सौंप दिया। अपनी शादी में साहिल ने क्रीम कलर की शेरवानी पहनी। कमरे से वह तैयार होकर बाहर निकले तो उन्हें देखकर लोग उनके पास पहुंच गए। किसी ने ग्रुप फोटो खिंचवाई तो किसी ने दूल्हा बने साहिल के साथ सेल्फी ली। अन्नू रानी और साहिल की शादी में हरियाणा के पानीपत से डिस्कस थ्रो खिलाड़ी नेहा और कर्नाटक से जेवलीन थ्रो प्लेयर रश्मि पहुंची। इससे पहले सोमवार को बहादुरपुर गांव में अन्नू के घर उनकी हल्दी, मेंहदी सेरेमनी हुई। अन्नू के घर में मंडप सजाया गया है। मंडप में सबसे पहले अन्नू को तेल चढ़ा और मंडा हुआ।
इसके साथ ही उनकी भाभी, दीदी और घर की महिलाओं ने उन्हें हल्दी लगाई। मेंहदी सेरेमनी में अन्नू के हाथों में साहिल के नाम की मेंहदी सजाई गई। इस दौरान परिवार के लोगों ने खूब डांस किया। आज अन्नू किक बाक्सर साहिल भारद्वाज के साथ 7 फेरे लेंगी। शादी की सारी रस्में मेरठ से ही होंगी। 19 नवंबर की सुबह विदाई के बाद रोहतक में अन्नू-साहिल की शादी का ग्रैंड रिसेप्शन होगा। इसमें पॉलिटिक्स, स्पोर्ट्स और रेलवे के वीआईपी गेस्ट शामिल होंगे। अन्नू को तैयार होने में 7 घंटे लगे
शादी के लिए अन्नू रानी लगभग पिछले पांच घंटे से ब्यूटी पार्लर में ही हैं, पार्लर के संचालकों ने बताया कि अभी तकरीबन दो घंटे और लगेंगे । लगभग शाम 6 बजे तक वो तैयार होकर पार्लर से घर के लिए निकलेंगी। इसके बाद वो नानू नहर स्थित शादी के मंडप में जाएंगी। 3 तस्वीरें देखिए… शादी के इवेंट की पल-पल की जानकारी के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…