मेरठ में तीन दोस्तों ने एक 15 साल की किशोरी के साथ गैंगरेप किया। गांव के युवक ने किशोरी को घर से 500 मीटर दूर खींचकर खेत में ले गए, जहां उसके साथ गैंग रेप किया। किशोरी ने चिल्लाई तो उसका मुंह दबा दिया। किशोरी के बेहोश होने पर आरोपी उसे छोड़कर फरार हो गए। इधर परिजन रात-भर खोजबीन करने लगे। अगले दिन सुबह आरोपी की मां किशोरी को बेसुध अवस्था में उसके घर लेकर पहुंची। उस समय किशोरी के कपड़े फटे हुए थे और खून बह रहा था। इसी बीच डर से किशोरी ने घर में रखा जहरीला पदार्थ पी लिया। इसके बाद परिजनों ने आनन-फानन में उसे अस्पताल में भर्ती कराया। इसके बाद परिजनों ने थाने में गांव के युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। इलाज के दौरान पांच दिन बाद शुक्रवार शाम किशोरी की मौत हो गई। यह घटना 25 जनवरी की रात बहसूमा थाना क्षेत्र की है। क्या है पूरा मामला?
आरोपी की मां ने किशोरी को बेसुध हालत में लेकर घर पहुंची
आरोपी युवक का नाम अनुज है। युवती के भाई ने बताया- 26 जनवरी की सुबह करीब 4 बजे गांव के ही एक युवक की मां मेरी बहन को बेसुध हालत में घर लेकर पहुंची। उस समय उसके कपड़े खून से सने हुए थे। इसके बाद जब मैं परिवार के अन्य लोगों को बुलाने बाहर गया, तभी मेरी बहन ने घर में रखी कीटनाशक दवा पी ली। आनन-फानन में हम उसे मवाना के एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां से डॉक्टरों ने उसे मेडिकल के लिए रेफर कर दिया। फिलहाल उसका इलाज जारी है। डॉक्टर बोले- 27 जनवरी को मरीज को भर्ती कराया गया था
मेडिकल अस्पताल के मेडिसिन विभागाध्यक्ष डॉ. अरविंद ने बताया- 27 जनवरी की सुबह मरीज को गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। भर्ती के बाद से ही मरीज वेंटिलेटर पर था। बीच में उसकी हालत में हल्का सुधार भी देखा गया, लेकिन गुरुवार सुबह से फिर स्थिति बिगड़ने लगी। इलाज के दौरान शुक्रवार शाम को मरीज ने दम तोड़ दिया। एसएसपी बोले- युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया
मेरठ एसएसपी डॉ. विपिन ताड़ा ने बताया- परिजनों की तहरीर के आधार पर कार्रवाई करते हुए गांव के ही एक युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। इसके अलावा पीड़ित परिवार द्वारा जिन अन्य लोगों के नाम बताए गए हैं, उन्हें भी हिरासत में लेने की कार्रवाई की जा रही है।