मेरठ में किसान के बेटे का UPSC में 74वां स्थान:हर्ष नेहरा की चाची बोली उम्मीद थी नाम रोशन करेगा, गांव वाले बोले- युवाओं के लिए बना मार्गदर्शक

पापा मेरा सपना पूरा हो गया मेरीUPSC के परिणाम में ऑल इंडिया में 74 वी रैंक आई है जैसे ही गांव बहादुरपुर में हर्ष नेहरा के पिता अजय नेहरा ने बेटे की यह बात सुनी और घर पर बताया तो पूरे गांव का माहौल बदल गया गांव में लोग एक दूसरे को मिठाई खिलाने और ढोल बजाकर खुशी मनाते नजर आए। मेरठ के सरधना क्षेत्र के एक छोटे से गांव बहादुरपुर में रहने वाले एक किसान परिवार अजय नेहरा के बेटे हर्ष नेहरा का यूपीएससी में ऑल इंडिया 74 रैंक आने पर गांव में खुशी का माहौल हो गया। पिता ने बोला बेटे ने आज दादा और मां की मेहनत का कर्ज उतार दिया है। इतना कहते ही खुशी के कारण उनकी आंखों से आंसू आने लगे। भतीजे ने किया सपना पूरा पूनम रानी ने बताया कि हमने उसकी काबिलियत देख कर एक सपना देखा था जिसे आज हर्ष ने पूरा कर दिया है। बेटे ने गांव मे नेहरा परिवार का नाम रोशन कर दिया है और अपने साथी युवाओं को संदेश दिया है कि अगर हम मेहनत करे तो धरती पर कुछ भी असंभव नहीं है। दादा बोले पोते ने बढ़ा दी उम्र विक्रम सिंह नेहरा ने बताया कि हर्ष मेरा पोता है । आज जो मुकाम उसने हासिल किया है उस से मुझे इतनी खुशी हुई ळै कि मैं उसे शब्दों में बयां नहीं कर सकता हूं। मेरे पोते पर मुझे गर्व है और इतनी खुशी देकर उसने मेरी उम्र बढाने का काम किया है। हमेशा कहता था यार कुछ बड़ा करना है- जयंत हुड्डा स्कूल में हर्ष के साथ पढ़ने वाले एडवोकेट जयंत हुड्डा ने बताया कि वह मेरे ही साथ ही स्कूल में बचपन से कक्षा 12 तक पढ़ा है। जब हम भविष्य की बात करते थे तो वह हमेशा यही कहता था कि भाई लागो की सेवा करनी है और कुछ बड़ा करके दिखाना है जिस से तुम्हे और पूरे गांव को मुझपर गर्व हो। आज उसका सपना पूरा होने से उस से ज्यादा ,खुशी हमे है गांव में आने पर भव्या स्वागत करेंगे। गांव वाले बोले सुधरेगा भविष्य
गांव के रहने वाले प्रदीप हुड्डा ने बताया कि हमारे इस गांव से पहले भी एक युवा खिलाड़ी अनु रानी निकली है जिन्होंने गांव और परिवार का नाम देश-विदेश तक रोशन किया है। इसके बाद शिक्षा के क्षेत्र में हर्ष नेहरा का आना गांव में युवाओं के लिए प्रेरणादायक है और आने वाले समय में इन दोनों बच्चों से प्रेरणा लेकर हमारे गांव से और भी होना युवा अपने घर परिवार और गांव का नाम देश-विदेश में रोशन करने का काम करेंगे।