मेरठ में युवक को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा; VIDEO:कपड़े फाड़े, सरेआम बेल्ट से पीटा; पुलिस बोली- शिकायत मिली तो होगी कार्रवाई

मेरठ में सोशल मीडिया पर मारपीट का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में दो युवकों से मारपीट हो रही है। दूसरी तरफ कुछ युवकों का एक झुंड है जो दौड़ा दौड़ा कर दोनों को पीट रहा है। कई के हाथ में बेल्ट भी दिख रही है। मारपीट के दौरान एक युवक के कपड़े फाड़ दिए जाते हैं। पहले दो फोटो देखें… 1 मिनट 12 सेकंड का है वीडियो
सोशल मीडिया पर वायरल यह वीडियो 1 मिनट 12 सेकंड का है। वीडियो में 10 से 15 युवकों का झुंड है, जिन्होंने एक युवक को पकड़ा है। वह इस युवक को पीट रहे हैं। तभी एक दूसरा युवक आकर कुछ कहता है, तो यह भीड़ उसके पीछे भी दौड़ पड़ती है। कई युवक उस पर भी टूट पड़ते हैं। इसी दौरान उस युवक के कपड़े फाड़ दिए जाते हैं। होली से एक दिन पहले की वीडियो
यह वीडियो सदर बाजार इलाके के लाल क्वार्टर के नजदीक का बताया जा रहा है। कुछ युवक यहां पर घूमते दिखाई देते हैं तो आरोपी युवक उन्हें रोक लेते हैं। इसी के बाद यह मारपीट की जाती है। होली से एक दिन पहले का यह वीडियो बताया जा रहा है। पीड़ित युवक कंकरखेड़ा क्षेत्र के बताए जा रहे हैं। माफी मांगने पर छोड़ा गया युवकों को
रजबन लाल क्वार्टर के पास का यह वीडियो बताया जा रहा है, जिसमें सरेआम अराजकता देखने को मिल रही है। छोटी-छोटी उम्र के युवक हाथ में बेल्ट लिए गाली गलौज करते हुए इन युवकों को पीट रहे हैं, जैसे उनमें कानून का कोई खौफ ही नहीं है। देखते ही देखते काफी भीड़ वहां जुट जाती है। माफी मंगवा कर उन्हें छोड़ा गया। पुलिस को नहीं मिली मामले में कोई तहरीर SHO इंद्रपाल सिंह ने मामले से अनभिज्ञता जताई है। उनका कहना है कि इस मामले में थाने में कोई तहरीर भी नहीं मिली है। वह चौकी इंचार्ज से वीडियो को लेकर बात करेंगे। पीड़ितों से संपर्क करने का प्रयास होगा। उनके द्वारा शिकायत की जाती है तो पुलिस वीडियो के आधार पर आरोपियों को ढूंढ सख्त कार्रवाई करेगी।