मेरठ में सिपाही बेड पर जिंदा जल गया, VIDEO:कमरा अंदर से बंद था; आग कैसे लगी पता नहीं, 2011 में हुई थी भर्ती

मेरठ में हेड कॉन्स्टेबल की सोते समय जिंदा जलकर मौत हो गई। सूचना पर आसपास के लोग पहुंचे। लोगों ने खिड़की से झांककर देखा, तो हेड कॉन्स्टेबल बिस्तर पर पड़े जल रहे थे। दरवाजा अंदर से बंद था। सूचना पर पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम पहुंची। हथौड़े से दरवाजा तोड़ा गया। लेकिन तब तक हेड कॉन्स्टेबल पूरी तरह जल चुके थे। पुलिस ने शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। हेड कॉन्स्टेबल की पहचान शामली के कांधला में रहने वाले विभोर तोमर (45) के रूप में हुई। हादसा मंगलवार रात सिविल लाइन थाना क्षेत्र में हुआ। हेड कॉन्स्टेबल विभोर तोमर साल-2011 में पुलिस में भर्ती हुए थे। इन दिनों उनकी तैनाती पुलिस लाइन में थी। अब पढ़िए पूरा मामला सभी कमरों में रहते हैं पुलिस वाले
संजय शर्मा के मकान में नीचे गोदाम है, जबकि दूसरी मंजिल पर 4 कमरे बने हैं। एक में विभोर और कॉन्स्टेबल सतीश रहते थे। सतीश की बेटी की शादी है, वह 8 दिन पहले अपने घर चले गए थे। बराबर के कमरे में नेपाल का रहने वाला लाल बहादुर अपनी पत्नी तुलसी और बच्चे के साथ रहता है। जबकि बाकी के दोनों कमरों में भी पुलिसवाले रहते हैं। इनमें कॉन्स्टेबल रविंद्र, सुरेश, मनोज कुमार और सब-इंस्पेक्टर भगवान सिंह शामिल हैं। मंगलवार रात मनोज और रविंद्र ड्यूटी पर थे। सुरेश और भगवान सिंह अलग-अलग रूम में मौजूद थे। भगवान सिंह जब वॉशरूम के लिए उठे, तो विभोर के कमरे से धुआं उठता देखा। उन्होंने गेट खोलने का प्रयास किया, लेकिन गेट नहीं खुला। सूचना पर पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम पहुंची। पुलिस ने हथौड़े से तोड़कर दरवाजा खोला। फिर बड़ी मुश्किल से आग पर काबू किया, लेकिन तब तक विभोर की मौत हो चुकी थी। शराब पीने के आदी थे हेड कॉन्स्टेबल
आसपास के लोगों ने बताया- हेड कॉन्स्टेबल को शराब पीने की बहुत ज्यादा लत थी। हेड कॉन्स्टेबल विभोर पवार की पहली पत्नी की मौत हो चुकी है। उससे 2 बच्चे हैं। मौत के बाद विभोर ने दूसरी शादी कर ली थी। दूसरी पत्नी से कोई बच्चा नही है। पत्नी गांव में रहती है। 2 महीने पहले लिया था कमरा
विभोर के कमरे के बगल में रहने वाली महिला तुलसी ने बताया- मंगलवार रात करीब 2 बजे बदबू आने पर हमने देखा तो कमरे की कुंडी अंदर से बंद थी। मकान मालिक संजय कुमार ने बताया कि दोनों कॉन्स्टेबलों को 2 महीने पहले ही कमरा किराए पर दिया था। एसएसपी डॉ. विपिन ताडा ने बताया- प्रारंभिक जांच में हेड कॉन्स्टेबल की मौत आग लगने से होना सामने आया है। परिवार को सूचना दे दी गई है। आग के कारणों की विस्तृत जांच की जा रही है। ———————— ये खबर भी पढ़िए… ‘काम दे दो सरकार, भीख मांगकर गुजारा कर रहे’, लखनऊ में दिव्यांगों का प्रदर्शन लखनऊ में बुधवार को पूरे यूपी से दिव्यांग 200 से ज्यादा दिव्यांग पहुंच गए। इन्होंने हजरतगंज स्थित गांधी प्रतिमा के सामने प्रदर्शन किया। दिव्यांग महागठबंधन के बैनर तले इकट्ठा हुए दिव्यांग अपने लिए काम मांग रहे थे। उनका कहना था- सरकार हमें नौकरी दे दो, भीख मांगकर गुजारा करते हैं। (पूरी खबर पढ़िए)