मैनपुरी एसपी ने पुलिसकर्मियों के कार्यक्षेत्र में किया फेरबदल:11 निरीक्षक और उपनिरीक्षकों का तबादला, दो आदेश निरस्त

मैनपुरी पुलिस अधीक्षक गणेश प्रसाद साहा के निर्देश पर देर शाम पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। जिले के विभिन्न थानों और चौकियों में तैनात 11 निरीक्षक और उपनिरीक्षकों का तत्काल प्रभाव से स्थानांतरण किया गया है। इस कार्रवाई में कुछ अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं, जबकि दो उपनिरीक्षकों के पूर्व जारी तबादला आदेश निरस्त कर दिए गए हैं। निरीक्षक साहब सिंह को करहल गेट चौकी कोतवाली से थाना किशनी में निरीक्षक अपराध नियुक्त किया गया है। वहीं, निरीक्षक कौशलेन्द्र कुमार को नवाटेडा बरनाहल से थाना बेवर में निरीक्षक अपराध की जिम्मेदारी दी गई है। उपनिरीक्षक दिलीप कुमार गुप्ता को थाना भोगांव से चौकी नवाटेडा बरनाहल भेजा गया है। उपनिरीक्षक प्रवीन कुमार को भोगांव से चौकी प्रभारी कुसमरा थाना किशनी बनाया गया है। उपनिरीक्षक आदेश कुमार भारद्वाज को थाना कुर्रा से चौकी प्रभारी कस्बा थाना करहल नियुक्त किया गया है। इसी क्रम में, उपनिरीक्षक सतीश चन्द्र को करहल कस्बा चौकी से बादशाहपुर घिरोर स्थानांतरित किया गया है। महिला उपनिरीक्षक पूनम को कोतवाली से करहल गेट चौकी प्रभारी बनाया गया है। उपनिरीक्षक जितेन्द्र तोमर को थाना एलाऊ से ईसईखास चौकी थाना औंछा भेजा गया है, जबकि उपनिरीक्षक सुग्रीव सिंह को कुसमरा चौकी से थाना किशनी में तैनात किया गया है। दो उपनिरीक्षकों के पूर्व जारी स्थानांतरण आदेश निरस्त किए गए हैं। उपनिरीक्षक सुखवीर सिंह का ईसईखास औंछा स्थानांतरण निरस्त कर उन्हें थाना भोगांव भेजा गया है। इसके अलावा, उपनिरीक्षक दलवीर सिंह का बादशाहपुर घिरोर स्थानांतरण निरस्त कर थाना कोतवाली में तैनाती दी गई है।