बरेली में सपा नेता मो. राशिद और सरफराज वली के मैरिज हॉल पर लगातार दूसरे दिन बुलडोजर चला। करीब 10 घंटे तक दोनों की प्रॉपर्टी ढहाई गई। राशिद के मैरिज हाॅल का फ्रंट हिस्सा तोड़ दिया गया। सरफराज के मैरिज हॉल की बाउंड्री और आगे का करीब 20 प्रतिशत हिस्सा गिराया गया। दूसरे दिन की कार्रवाई बुधवार की शाम करीब छह बजे रोक दी गई। अब इन दोनों जगह पर आगे बुलडोजर नहीं चलेगा। दोनों मैरिज हॉल अगल-बगल बने हैं। राशिद को तौकीर रजा और सरफराज को आजम खान का करीबी बताया जा रहा। दोनों ही इमारतों के टॉप फ्लोर पर सपा नेता परिवार के साथ रहते थे। दोनों बिल्डिंग में कुल मिलाकर 6 परिवारों के 50 लोग रह रहे थे। बुलडोजर चलते ही घर की महिलाएं फूट-फूट कर रोते हुए बोलीं- हमें बेघर कर दिया गया। अब पता नहीं कहां रहेंगे। हम तो सड़क पर आ जाएंगे। हम पर इतना जुल्म मत करो। तनाव को देखते हुए 5 थानों की पुलिस और PAC तैनात की गई। गुड मैरिज हॉल और ‘ऐवान-ए-फरहत’ पर बुलडोजर एक्शन 3 तस्वीरें देखिए… तौकीर बरेली हिंसा का मास्टरमाइंड बुलडोजर एक्शन के पल-पल के अपडेट्स के लिए लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…