मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ:पुतिन की मीटिंग में घुसे पाकिस्तानी PM; वैभव सूर्यवंशी ने 14 सिक्स लगाए, UP BJP अध्यक्ष बन सकते हैं पंकज चौधरी

नमस्कार, कल की बड़ी खबर रूसी राष्ट्रपति पुतिन की मीटिंग में जबरन पाकिस्तानी पीएम के घुसने की रही। दूसरी बड़ी खबर सोना-चांदी के रिकॉर्ड तोड़ने को लेकर रही। ⏰ आज के प्रमुख इवेंट्स, जिन पर रहेगी नजर… 📰 कल की बड़ी खबरें… 1. विनेश फोगाट ने ओलिंपिक 2028 के लिए संन्यास वापस लिया, कहा- आग कभी खत्म नहीं होती पेरिस ओलिंपिक में डिसक्वालिफाई होने के 17 घंटे बाद विनेश ने कुश्ती से संन्यास का ऐलान किया था। (फाइल फोटो) विनेश फोगाट ने संन्यास वापस लेकर कुश्ती में लौटने का फैसला लिया है। वे 2028 ओलिंपिक में हिस्सा लेना चाहती हैं। विनेश ने कहा, ‘आग कभी खत्म नहीं होती। मुझे रेसलिंग बेहद पसंद है और मैं अब भी मुकाबला करना चाहती हूं।’ पेरिस ओलिंपिक विवाद के बाद लिया था संन्यास: पेरिस ओलिंपिक विवाद के बाद लिया था संन्यास: 2024 में विनेश फोगाट ओलिंपिक फाइनल में पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला पहलवान बनी थीं। लेकिन फाइनल से ठीक पहले 100 ग्राम वजन बढ़ने पर उन्हें डिसक्वालिफाई कर दिया गया। इसके बाद उन्होंने संन्यास ले लिया। विनेश अभी हरियाणा के जुलाना से कांग्रेस विधायक हैं। पढ़ें पूरी खबर… 2. यूपी BJP अध्यक्ष के लिए पंकज चौधरी का नाम फाइनल, 2 साल पहले मोदी घर पहुंचे थे यूपी में भाजपा के नए अध्यक्ष के लिए केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी का नाम लगभग फाइनल हो गया है। भाजपा सूत्रों का दावा है कि पंकज चौधरी के नाम का सिर्फ ऐलान होना बाकी है। वह योगी के गढ़ गोरखपुर से सटे महराजगंज से 7 बार से सांसद हैं। ओबीसी के कुर्मी समुदाय से आने वाले पंकज चौधरी 2021 से केंद्र की मोदी सरकार में मंत्री हैं। वह पीएम के कितने खास हैं, इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि दो साल पहले यानी 2023 में गोरखपुर दौरे के दौरान मोदी अचानक उनके घर पहुंच गए थे। भाजपा ने तय किया है कि नया प्रदेश अध्यक्ष OBC वर्ग से ही होगा। पंकज चौधरी शनिवार सुबह 11 बजे लखनऊ पहुंचेंगे। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव को पार्टी मेगा इवेंट बनाने जा रही है। पढ़ें पूरी खबर… 3. राजस्थान के हनुमानगढ़ में किसान आंदोलन स्थगित, गड़बड़ी मिली तो हट सकती है एथेनॉल फैक्ट्री राजस्थान के हनुमानगढ़ में किसानों का आंदोलन प्रशासन से सहमति बनने के बाद स्थगित हो गया। बातचीत में तय हुआ कि फैक्ट्री में गड़बड़ी मिली तो एथेनॉल प्लांट हटाया जा सकता है और सभी मांगों का रिव्यू होगा। विरोध चौथे दिन भी जारी था और इंटरनेट बंद रहा। उपद्रव मामले में 107 पर केस दर्ज है, 40 लोग हिरासत में हैं। 10 महीने चला शांतिपूर्ण विरोध, फिर हिंसक हुआ: किसानों का कहना है कि एथेनॉल फैक्ट्री से प्रदूषण बढ़ेगा, पानी दूषित होगा और फसलें खराब होंगी। किसानों का शांतिपूर्ण विरोध सितंबर 2024 से लगभग 10 महीने तक चलता रहा था। जुलाई 2025 के बाद विरोध तेज हुआ और अब हिंसक हो गया। पढ़ें पूरी खबर… 4. पुतिन की मीटिंग में जबरन घुसे पाकिस्तानी PM, रूसी राष्ट्रपति ने 40 मिनट इंतजार कराया था पाकिस्तानी पीएम शहबाज शरीफ रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की मीटिंग में जबरन घुस गए। इस दौरान पुतिन तुर्किये के राष्ट्रपति एर्दोगन से मिल रहे थे। दरअसल, तुर्कमेनिस्तान में फोरम के दौरान शहबाज की पुतिन से अलग मीटिंग तय थी, लेकिन 40 मिनट इंतजार के बाद भी पुतिन नहीं पहुंचे थे। पुतिन के सामने ईयरफोन नहीं लगा पाए थे शहबाज: दोनों की मुलाकातें पहले भी ऐसे अजीब मोमेंट्स की वजह से चर्चा में रह चुकी हैं। चीन में SCO समिट के दौरान पुतिन से बात करते समय शहबाज शरीफ ईयरफोन नहीं लगा पा रहे थे। तब पुतिन ने उन्हें तरीका समझाया और मुस्कुराते हुए उनकी मदद की। पढ़ें पूरी खबर… 5. इंडिगो बोला- ₹500 करोड़ का मुआवजा देगा, एयरलाइन बोली- ज्यादा परेशान हुए यात्रियों को पैसा मिलेगा इंडिगो फ्लाइट कैंसिल होने से प्रभावित यात्रियों को रिफंड के साथ ₹500 करोड़ से ज्यादा का मुआवजा मिलेगा। कंपनी ने कहा कि 3-5 दिसंबर के बीच सबसे ज्यादा परेशान हुए पैसेंजर्स को जनवरी में भुगतान किया जाएगा। हालांकि, इंडिगो ने यह नहीं बताया कि ‘ज्यादा परेशान’ किसे माना जाएगा। DGCA ने 4 इंस्पेक्टर को सस्पेंड किया: इंडिगो संकट मामले में DGCA ने ऑपरेशनल गड़बड़ियों के चलते 4 फ्लाइट ऑपरेशन इंस्पेक्टर को सस्पेंड कर दिया। इंडिगो CEO पीटर एल्बर्स से लगातार दूसरे दिन पूछताछ की गई। वहीं, बेंगलुरु एयरपोर्ट पर शुक्रवार को 54 इंडिगो फ्लाइट कैंसिल हुईं। पढ़ें पूरी खबर… 6. बंगाल SIR: वोटर लिस्ट से 58 लाख+ नाम हटे, ममता की भवानीपुर सीट में 44 हजार नाम डिलीट पश्चिम बंगाल में SIR में 58 लाख से ज्यादा नाम हटाए गए हैं। भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी की नंदीग्राम सीट से 10,599 नाम हटाए गए हैं, जबकि ममता बनर्जी की भवानीपुर सीट से चार गुना ज्यादा 44,787 नाम कटे हैं। साउथ 24 परगना जिले में सबसे ज्यादा 8,16,047 नाम काटे गए हैं। यह TMC नेता अभिषेक बनर्जी का गढ़ है, जहां उन्होंने पिछली बार डायमंड हार्बर से सात लाख से ज्यादा वोटों से जीत हासिल की थी। बंगाल में 2026 में विधानसभा चुनाव हैं: चुनाव आयोग 16 दिसंबर को बंगाल में नई वोटर लिस्ट का ड्राफ्ट जारी करेगा। CM ममता बनर्जी का कहना है कि SIR का मकसद गलत मतदाता का नाम हटाना और नए मतदाता जोड़ना है। यह बीजेपी को फायदा पहुंचाने के लिए हो रहा है। पढ़ें पूरी खबर… 7. वैभव सूर्यवंशी ने एक वनडे में 14 सिक्स लगाए, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी का वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ा वैभव सूर्यवंशी ने UAE के खिलाफ 14 सिक्स लगाकर वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया। उन्होंने दुबई में खेले गए U-19 एशिया कप मैच में 95 गेंदों पर 171 रन बनाए। इस पारी में वैभव ने 14 छक्के और 9 चौके के सहारे 180 के स्ट्राइक रेट से बैटिंग की। इसी के साथ वे यूथ वनडे में सबसे ज्यादा सिक्स लगाने वाले बल्लेबाज बन गए। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के माइकल हिल का 2008 में बना 12 सिक्स वाला रिकॉर्ड तोड़ दिया। मैच के हाईलाइट्स: भारत ने UAE को 234 रन से हरा दिया। 434 रन के टारगेट के जवाब में UAE 50 ओवर में 7 विकेट पर 199 रन ही बना सकी। उड्डीश सूरी 78 और पृथ्वी मधु ने 50 रन बनाए। भारत की तरफ से 9 गेंदबाज उतरे, जिनमें दीपेश देवेन्द्रन 2 विकेट के साथ सबसे सफल रहे। पढ़ें पूरी खबर… 🎭 आज का कार्टून ⚡ कुछ अहम खबरें हेडलाइन में… 🗣️ बयान जो चर्चा में है… 😲 खबर हटके… ऑस्ट्रेलिया में प्लेन के विंग में फंसा स्काईडाइवर ऑस्ट्रेलिया में 15,000 फीट पर एक स्काईडाइवर का पैराशूट प्लेन के विंग में फंस गया और वह हवा में लटक गया। उसने हुक नाइफ से 11 रस्सियां काटकर खुद को छुड़ाया, हालांकि उसे हल्की चोटें आईं। इसके बाद पायलट ने प्लेन की सुरक्षित लैंडिंग की। 🌟 भास्कर की एक्सक्लूसिव स्टोरीज, जो सबसे ज्यादा पढ़ी गईं… 🌍 करेंट अफेयर्स ⏳आज के दिन का इतिहास 📊 बाजार का हाल 🌦️ मौसम का मिजाज मेष राशि वालों की नौकरी में प्रमोशन के योग हैं। कर्क राशि वालों के ट्रांसफर और प्रमोशन के योग हैं। जानिए आज का राशिफल… आपका दिन शुभ हो, पढ़ते रहिए दैनिक भास्कर ऐप… मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ को और बेहतर बनाने के लिए हमें आपका फीडबैक चाहिए। इसके लिए यहां क्लिक करें…