मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ:भारत-रूस में डिफेंस डील नहीं; इंडिगो की 1700 उड़ानें रद्द, कफ सिरप मास्टरमाइंड बोला- योगीजी जांच कराइए

नमस्कार, कल की बड़ी खबर भारत-रूस के बीच हुए 19 बड़े समझौते से जुड़ी रही। दूसरी बड़ी खबर इंडिगो की 1700 से ज्यादा उड़ानें रद्द होने की रही। यात्रियों को परेशान देखकर सरकार बैकफुट पर आई। ⏰ आज का प्रमुख इवेंट, जिस पर रहेगी नजर… 📰 कल की बड़ी खबरें… 1. भारत-रूस में डिफेंस डील नहीं, रूसी नागरिकों को 30 दिन का फ्री वीजा मिलेगा भारत दौरे पर आए रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने PM मोदी के साथ द्विपक्षीय बैठक, प्रेस कॉन्फ्रेंस और बिजनेस फोरम में हिस्सा लिया। भारत-रूस के बीच 19 बड़े समझौते हुए, जिनका लक्ष्य व्यापार और सहयोग बढ़ाना है। भारतीयों के लिए रूस में नौकरी आसान होगी और रूसियों को भारत में 30 दिन का फ्री वीजा मिलेगा। दोनों देश अपनी करेंसी में ट्रेड बढ़ाएंगे और तेल-गैस सप्लाई मजबूत करेंगे। 2030 तक व्यापार 100 अरब डॉलर तक ले जाने का लक्ष्य तय हुआ है। हालांकि, दोनों देशो के बीच डिफेंस डील का ऐलान नहीं हुआ है। मोदी ने रूसी सेना में भर्ती भारतीयों का मुद्दा उठाया: PM मोदी ने रूसी सेना में शामिल भारतीयों का मुद्दा उठाया। उन्होंने पुतिन से भारतीयों की सुरक्षित वापसी की मांग की। विदेश मंत्रालय के मुताबिक, कम से कम 44 भारतीय रूसी सेना में फंसे हुए हैं। खबर से जुड़े 3 अहम अपडेट्स… पढ़ें पूरी खबर… 2. इंडिगो की 1700+ फ्लाइट रद्द, एयरपोर्ट्स पर मारपीट के हालात; दूसरी फ्लाइट्स का किराया 10 गुना बढ़ा देश की सबसे बड़ी एयरलाइन इंडिगो चार दिनों में 1700 से ज्यादा फ्लाइट रद्द कर चुकी है, जिससे यात्रियों में गुस्सा बढ़ गया है। स्टाफ की कमी और DGCA के नए नियमों के कारण हालात बिगड़े। पैसेंजर्स को दूसरी फ्लाइट के लिए 10 गुना तक ज्यादा किराया देना पड़ा। बुकिंग साइट MakeMyTrip के मुताबिक, 6 दिसंबर को दिल्ली-बेंगलुरु फ्लाइट किराया 40 से 80 हजार रुपए रहा। इंडिगो ने कहा कि हालात 15 दिसंबर तक सामान्य होंगे। सरकार ने आदेश वापस लिया: केंद्र सरकार ने पायलटों को हफ्ते में 48 घंटे आराम देने वाला नियम वापस ले लिया। अब पहले की तरह उन्हें 36 घंटे का आराम मिलेगा। नागरिक उड्डयन मंत्री ने कहा कि सरकार ने संकट की वजह और जिम्मेदारी पता लगाने के लिए हाईलेवल जांच शुरू की है। खबर से जुड़े 4 अहम अपडेट्स… पढ़ें पूरी खबर… 3. कफ सिरप का मास्टरमाइंड गिड़गिड़ाया, बोला- बेगुनाह हूं, योगीजी जांच करवाइए…सबूत दूंगा वाराणसी के कोडीन सिरप तस्करी का मास्टरमाइंड शुभम जायसवाल शुक्रवार को पहली बार सामने आया। उसने 13 मिनट का वीडियो जारी किया। बोला- योगीजी मैं बेगुनाह हूं। आप मामले की जांच करवाइए।बाहुबली धनंजय सिंह के साथ तस्वीरों पर भी सफाई दी। कहा- मेरे किसी भी नेता और राजनीतिक पार्टी से संबंध नहीं हैं। फोटो-वीडियो कैसे वायरल हो रहे, मुझे नहीं पता। शुभम अभी फरार है। STF उसे तलाश रही है। उसके पिता भोला प्रसाद जायसवाल के मुताबिक, वह दुबई में है। भोला को सोनभद्र पुलिस ने कोलकाता से गिरफ्तार किया है। वह थाईलैंड भागने की तैयारी में था। शुभम के साथी अमित सिंह टाटा और STF से बर्खास्त कॉन्स्टेबल आलोक सिंह को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। कोडीन सिरप का मास्टरमाइंड बोला- अखिलेश अफवाह फैला रहे “सपा प्रमुख अखिलेश और अन्य नेताओं से मैं कहना चाहता हूं कि ऐसी राजनीति न करें। लोगों को भ्रम में न डालें। मैं सीएम योगी से हाथ जोड़कर कहता हूं कि मैं बेगुनाह हूं। मुझे फंसाया जा रहा। सीएम जी, हमारी मदद कीजिए। आप जांच करा लीजिए। मेरे पास हर तरह के सबूत हैं।” पढ़ें पूरी खबर… 4. पान मसाला-सिगरेट पर नया टैक्स लगेगा, वित्त मंत्री बोलीं- पैसे का इस्तेमाल नेशनल सिक्योरिटी में होगा वित्त मंत्री ने कहा कि टैक्स सिर्फ हानिकारक चीजों पर लगाया जाएगा, जरूरी वस्तुओं पर नहीं। सरकार पान मसाला और सिगरेट पर नया टैक्स लगाएगी। इस टैक्स से आने वाला पैसा नेशनल सिक्योरिटी पर खर्च होगा, ताकि कारगिल जैसे हालात में बजट की कमी न पड़े। लोकसभा में बिल पास हो गया है, जिससे ये प्रोडक्ट महंगे होंगे। वित्त मंत्री ने कहा कि यह टैक्स आम लोगों पर बोझ नहीं डालेगा और सिर्फ हानिकारक वस्तुओं पर ही लगेगा। विपक्ष ने विरोध किया: विपक्षी सांसदों ने सरकार के फैसले का विरोध किया। RLP सांसद हनुमान बेनीवाल ने पूछा कि जब आप पान मसाला महंगा कर रहे हैं, तो सेलेब्रिटी इसके विज्ञापन क्यों कर रहे हैं? इस पर रोक क्यों नहीं है? इसके खिलाफ सरकार क्या कर रही है? पढ़ें पूरी खबर… 5. आजम के बेटे को फिर 7 साल की सजा, आजम के खिलाफ BJP विधायक की नई याचिका सपा नेता आजम खान के बेटे अब्दुल्ला को फिर 7 साल की सजा हुई है। रामपुर की MP/MLA कोर्ट ने फर्जी पासपोर्ट मामले में शुक्रवार को अब्दुल्ला को दोषी करार दिया। एक घंटे बाद उनको सजा सुनाई। 50 हजार का जुर्माना भी लगाया। रामपुर जेल में बंद अब्दुल्ला वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से कोर्ट में पेश हुए। जन्मतिथि में फर्जीवाड़ा करने के मामले में यह अब्दुल्ला की तीसरी सजा है। 18 दिन पहले फर्जी पैन कार्ड मामले में बाप-बेटे यानी आजम और अब्दुल्ला को 7-7 साल की सजा सुनाई गई थी। 17 नवंबर से दोनों रामपुर जेल में बंद हैं। BJP विधायक ने बढ़ाईं आजम की मुश्किलें इधर, फर्जी पैन कार्ड मामले में सजा बढ़ाने को लेकर भाजपा विधायक आकाश सक्सेना ने रामपुर कोर्ट में याचिका दायर की। आकाश के वकील रोहिताश कुमार पांडेय ने कहा- जिन धाराओं में आजम-अब्दुल्ला को सजा हुई है, उनमें आजीवन कारावास का प्रावधान है। लेकिन 7 साल की सजा दी गई। हमने सजा बढ़ाने की मांग की है। पढ़ें पूरी खबर… 6. जयपुर में हुई कथावाचक इंद्रेश उपाध्याय की शादी, दूल्हे के पीछे बैठे धीरेंद्र शास्त्री वृंदावन के कथावाचक इंद्रेश उपाध्याय ने जयपुर में शिप्रा शर्मा से शादी की। तिरुपति बालाजी मंदिर जैसे बने मंडप में 101 पंडितों ने रस्में कराईं। धीरेंद्र शास्त्री, कुमार विश्वास, देवी चित्रलेखा सहित कई हस्तियां पहुंची। धीरेंद्र शास्त्री की शादी को लेकर कुमार विश्वास ने मजाकिया अंदाज में कहा कि- अब इन्हीं का नंबर है। पढ़ें पूरी खबर… 7. चांदी ₹1.78 लाख किलो के ऑलटाइम हाई, सोना ₹747 बढ़कर ₹1.28 लाख प्रति 10 ग्राम हुआ चांदी की कीमत पहली बार ऑलटाइम हाई पर पहुंच गई। इसकी कीमत 1,585 रुपए बढ़कर 1,78,210 रुपए प्रति किलोग्राम पर हो गई है। इस साल अब तक चांदी की कीमत 92,193 रुपए बढ़ी है। वहीं, 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 747 रुपए महंगा होकर 1,28,592 रुपए पर आ गया है। इस साल अब तक सोने की कीमत 52,430 रुपए बढ़ी है। ₹1.35 लाख तक जा सकता है सोना: केडिया एडवाइजरी के डायरेक्टर अजय केडिया के मुताबिक, जियो पॉलिटिकल तनाव के कारण गोल्ड की मांग बढ़ रही है। इसलिए इस साल सोना बढ़कर ₹1.35 लाख प्रति 10 ग्राम तक जा सकता है। पढ़ें पूरी खबर… 🎭 आज का कार्टून ⚡ कुछ अहम खबरें हेडलाइन में… 🗣️ बयान जो चर्चा में है… 😲 खबर हटके… बुजुर्गों का अकेलापन दूर कर रही हैं AI गुड़िया दक्षिण कोरिया में कई बुजुर्ग अकेलेपन से जूझ रहे हैं, इसलिए उनके लिए AI वाली रोबोट गुड़िया बनाई गईं। ये 7 साल के बच्चे जैसी आवाज में बात करती हैं, साथी बनती हैं और सेंसर से उनकी सुरक्षा पर नजर रखती हैं। ह्योडोल कंपनी की 12,000 से ज्यादा गुड़िया बुजुर्गों को दी जा चुकी हैं। इससे डिप्रेशन कम होता है, हालांकि कुछ लोग गोपनीयता पर सवाल उठा रहे हैं। 📸 फोटो जो खुद में खबर है 🌟 भास्कर की एक्सक्लूसिव स्टोरीज, जो सबसे ज्यादा पढ़ी गईं… 🌍 करेंट अफेयर्स ⏳आज के दिन का इतिहास 📊 बाजार का हाल 🌦️ मौसम का मिजाज कर्क राशि वालों की इनकम का नया सोर्स बनेगा और दुगना फायदा होने के योग हैं। कुंभ राशि वालों को उम्मीद से ज्यादा फायदा हो सकता है। जानिए आज का राशिफल… आपका दिन शुभ हो, पढ़ते रहिए दैनिक भास्कर ऐप… मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ को और बेहतर बनाने के लिए हमें आपका फीडबैक चाहिए। इसके लिए यहां क्लिक करें…