प्रयागराज महाकुंभ से वायरल हुई मोनालिसा ने शादी के बाद लव जिहाद के आरोपों को पूरी तरह से नकार दिया। मोनालिसा ने कहा- मैंने अपनी मर्जी से शादी की है। पूरी शादी हिंदू रीति-रिवाज से हुई हैं। मुझ पर किसी ने भी दबाव नहीं बनाया है। केरल में मीडिया के सामने आकर मोनालिसा ने खुद पूरी बात रखी। कहा- मम्मी-पापा मेरी शादी बुआ के लड़के से कराना चाहते थे। वो तो मेरा भाई लगेगा, इसलिए मैंने शादी नहीं की। वहीं, पति फरमान ने कहा- मोनालिसा ने मुझे प्रपोज किया था। शादी नहीं करने पर सुसाइड करने की धमकी दी थी। इस पर मैंने सोचा कि किसी की जिंदगी बर्बाद हो। इससे अच्छा है कि शादी कर ली जाए। मोनालिसा की शादी की 2 तस्वीरें देखिए… पढ़िए मोनालिसा और फरमान ने जो कुछ कहा मेरे पापा शादी में शामिल नहीं हुए
मोनालिसा ने कहा कि पापा जय सिंह भोसले मेरे साथ केरल आए थे। अभी भी यहीं हैं। लेकिन, वह शादी में शामिल नहीं हुए। मैं 11 मार्च (कल) उनसे मिली भी थी। उनको पता है कि मैंने शादी कर ली है। मैं सब धर्मों को एक बराबर मानती हूं। लव जिहाद के जो भी आरोप लगाए गए, वो पूरी तरह से गलत हैं। पति बोला- हम दोनों ने धर्म नहीं बदला
मोनालिसा के साथ उनके पति फरमान खान भी मौजूद थे। उन्होंने कहा- हम दोनों में से किसी ने भी धर्म नहीं बदला। मैंने हिंदू रीति-रिवाज से शादी की है। मैं उससे प्यार करता हूं, उसकी खुशी चाहता हूं। मोनालिसा के अंडर एज होने की बात भी गलत है। उसकी डेट ऑफ बर्थ 1 जनवरी 2008 है। फरमान खान और मोनालिसा ने कहा- हम लोग केरल में शूटिंग करने आए थे। शूटिंग अभी भी चल रही है। अभी 20 दिन शूटिंग और चलेगी। लेकिन, हमारी शादी पहले से प्लान थी। फरमान बोले- मोनालिसा ने मुझे प्रपोज किया
फरमान कहते हैं- मोनालिसा ने मुझे प्रपोज किया था, लेकिन मैंने मना कर दिया था। फिर मोनालिसा ने कहा कि 2-3 दिन में मेरी शादी होने वाली है। घर पर मेहमान आ चुके हैं। घरवाले जबरदस्ती मेरी शादी करा रहे हैं। कुछ गलत हो जाएगा। अगर मेरी शादी घरवालों की मर्जी से हुई, तो मैं सुसाइड कर लूंगी। फिर मैंने सोचा कि किसी की जिंदगी बर्बाद नहीं हो। इससे अच्छा है कि शादी कर ली जाए। बागपत के रहने वाले हैं फरमान मोनालिसा से शादी करने वाला फरमान खान बागपत जिले के पलड़ा गांव के रहने वाले हैं। उनके पिता फजर अली खेती-किसानी करते हैं, मां निशा खातून घरेलू महिला हैं। फरमान 4 भाइयों और 4 बहनों में तीसरे नंबर पर हैं। उनके भाइयों के नाम फिरोज खान, कुर्बान और रिजवान हैं। बहनों के नाम मुस्कान, रूबी, निशा और रुखसाना हैं। फरमान ने बागपत के जनता इंटर कॉलेज से 12वीं किया। इसके बाद मेरठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन किया। 10 साल पहले एक्टर बनने मुंबई गए थे फरमान गांव के इरफान, जावेद, इमरान और रसीद बताते हैं कि फरमान का बचपन पलड़ा गांव में ही बीता है। करीब 10 साल पहले फरमान अभिनेता बनने का सपना लिए मुंबई चले गए थे। करीब एक साल पहले वह अपने घरवालों से मिलने गांव आए थे। करीब एक सप्ताह रहने के बाद फिर मुंबई लौट गए थे। मोनालिसा से उनकी नजदीकियां बढ़ीं, तो दोनों ने शादी कर ली। दोनों ने अपनी शादी का रजिस्ट्रेशन भी करा लिया है। शादी के बाद फरमान ने फोन से अपने परिवारवालों को यह बात बताई। साथ ही जल्द ही पत्नी के साथ गांव आने की बात भी कही है। हर्षा रिछारिया का तंज- मोनालिसा की शादी में कुछ तो गड़बड़ है हर्षा रिझारिया ने कहा कि केरल में मोनालिसा की शादी हो गई। उन्होंने बयान दिया कि उनके पिता जबरदस्ती बुआ के बेटे से उनकी शादी कराने की कोशिश कर रहे थे। इसलिए उन्होंने यह कदम उठाया। उनका कहना था कि फरमान उनसे शादी नहीं करना चाहता था। हर्षा ने आगे कहा कि जब मोनालिसा मीडिया के सामने बयान दे रही थीं, उससे कुछ सेकंड पहले फरमान ने उनके कान में कुछ शब्द कहे थे। उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि वही मोनालिसा, जो आज तक अपनी मर्जी से एक इंटरव्यू तक नहीं दे पाती थीं। हर बार अपने मैनेजर के सहारे ही सामने आती थीं। वह अब प्रेस कॉन्फ्रेंस करके अपना पक्ष रख रही हैं। ऐसे में इस मामले में कुछ न कुछ गड़बड़ जरूर नजर आ रही है। दाल में काला है या फिर पूरी दाल ही काली है। हर्षा ने कहा- मेरे मन में इस पूरे मामले को लेकर कुछ सवाल उठ रहे हैं। पहला: मोनालिसा, जो कल तक ठीक से कुछ बोल भी नहीं पाती थी, आज वह मीडिया के सामने बैठकर प्रेस कॉन्फ्रेंस कैसे कर रही हैं? आखिर इतनी जल्दी उनमें इतना आत्मविश्वास कैसे आ गया? क्या यह सब सोची-समझी रणनीति है या फिर उसकी नासमझी का नतीजा? दूसरा: सूत्रों से जानकारी मिली है कि मोनालिसा का पहला आधार कार्ड बदल दिया गया है, जिसमें उनकी उम्र 16 साल बताई जा रही है। फर्जी आधार कार्ड बनवाकर उन्हें बालिग दिखाया गया है। मैं पुलिस प्रशासन से मांग करती हूं कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए। तीसरा: जो मोनालिसा घर से अकेले बाहर निकलने में भी डरती थीं, वह अपने पिता से झूठ बोलकर केरल तक कैसे पहुंच गईं? वहां जाकर इतनी बड़ी योजना कैसे बना ली? चौथा: यह मुद्दा उतना बड़ा नहीं था, जितना इसे दिखाया गया। अगर उनके घर वाले शादी के खिलाफ थे, तो घर में पिता, भाई, मां और दादी ही थे। ऐसे में उन्हें रोकने के लिए 300 से ज्यादा बड़े अधिकारियों की क्या जरूरत पड़ गई? क्या डर सिर्फ घरवालों से था या फिर उन लोगों से, जो अपनी बेटी को बचाने के लिए किसी भी हद तक जा सकते थे? कहीं ऐसा तो नहीं कि इस पूरी कहानी के पीछे कोई और बड़ा मकसद है? मोनालिसा ने हिंदू रीति-रिवाज से की शादी डायरेक्टर सनोज मिश्रा ने लव जिहाद का लगाया था आरोप शादी के बाद फिल्म डायरेक्टर सनोज मिश्रा ने कहा था- मोनालिसा लव जिहाद का शिकार हो गई है। मोनालिसा के लिए एक टीचर रखा था। वह टीचर ही दगाबाज निकला है। टीचर ने ही फरमान से मोनालिसा का संपर्क कराया। फरमान उन लोगों से मिला हुआ है, जिन्होंने मुझे जेल भिजवाया था। इस घटना के बाद से मैं डिप्रेशन में हूं। जल्द ही इस बारे में मीडिया के सामने पूरी बात रखूंगा। फरमान महाराष्ट का रहने वाला है और खुद को एक्टर बताता है। मोनालिसा अपनी डेब्यू फिल्म “द डायरी ऑफ मणिपुर” की शूटिंग के लिए केरल गई थी। यह फिल्म सनोज मिश्रा बना रहे हैं। इसमें अभिनेता अमित राव मुख्य भूमिका में हैं। अब जानिए कि कैसे मोनालिसा महाकुंभ में फेमस हुईं… मप्र की रहने वाली हैं मोनालिसा
मोनालिसा मध्यप्रदेश के खरगोन जिले के महेश्वर की रहने वाली हैं। मोनालिसा और उसका परिवार प्रयागराज महाकुंभ में माला बेचने के लिए गया था। लेकिन, अपनी आंखों और सादगी को लेकर वह सोशल मीडिया पर तेजी से चर्चित हो गई थीं। मोनालिसा इतनी ज्यादा फेमस हुईं कि उनकी तस्वीरों वाली टी-शर्ट तक बिकने लगी थीं। बाद में उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा था कि मीडिया वाले और बहुत सारे लोगों से वह परेशान हो गई थीं। उनकी तबीयत भी खराब हो गई थी। इससे परेशान होकर वह महाकुंभ छोड़कर घर लौट गई थीं। इसके बाद बॉलीवुड डायरेक्टर सनोज मिश्रा ने मोनालिसा को फिल्म ऑफर कर दी थी। फिर मोनालिसा रातोंरात फेमस हो गई थीं। अब मोनालिसा की पुरानी 2 तस्वीरें देखिए… ————————– यह खबर भी पढ़ें शंकराचार्य से मिलने पहुंचे अखिलेश, जमीन पर बैठे दिखे:लखनऊ में एक घंटे बातचीत की, बोले- नकली संत अब बेनकाब होंगे सपा मुखिया अखिलेश यादव ने शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद से गुरुवार को मुलाकात की। एक घंटे तक बातचीत हुई। इस दौरान अखिलेश जमीन पर बैठे नजर आए। बाहर निकलने पर अखिलेश ने मीडियाकर्मियों से कहा- शंकराचार्य से मिलकर आ रहा हूं। उनके आशीर्वाद से अब नकली संतों का अंत होगा। अब वे लोग भी बेनकाब होंगे, जो धर्म के नाम पर लोगों को गुमराह करते हैं। सबका सच सामने आएगा। पढ़ें पूरी खबर…