मोहित चौहान के ‘साड्डा हक’ पर झूमे आईआईटीयंस:काशीयात्रा-2026 में किया परफॉर्म, 10 हजार छात्र- छात्राओं ने उठाया लुत्फ

वाराणसी स्थित भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) बीएचयू में मशहूर बॉलीवुड गायक मोहित चौहान का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस सांस्कृतिक संध्या में देश के विभिन्न हिस्सों से आए आईआईटी के करीब 10 हजार छात्र-छात्राएं शामिल हुए। कार्यक्रम को लेकर छात्रों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला और पूरा परिसर संगीत के रंग में रंगा नजर आया। कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। आयोजन स्थल और आसपास के क्षेत्रों में तीन थानों की पुलिस फोर्स तैनात रही। इसके साथ ही भीड़ और गतिविधियों पर नजर रखने के लिए ड्रोन कैमरों से निगरानी की गई, ताकि किसी भी तरह की अव्यवस्था न हो। प्रशासन पूरे कार्यक्रम के दौरान पूरी तरह सतर्क दिखाई दिया। जैसे ही मोहित चौहान मंच पर पहुंचे, छात्रों ने तालियों और नारों के साथ उनका जोरदार स्वागत किया। उन्होंने अपने लोकप्रिय गीतों से माहौल को रोमांचक बना दिया। मोहित चौहान ने ‘साड्डा हक’, ‘तुम से ही’, ‘इलाही’ समेत कई सुपरहिट और छात्रों के पसंदीदा गाने गाए। हर गीत पर छात्र झूमते और साथ-साथ गुनगुनाते नजर आए। 3 तस्वीरें देखिए… कार्यक्रम के बाद छात्रों ने कहा- मोहित चौहान के गीतों ने उन्हें बेहद उत्साह और आनंद से भर दिया। पढ़ाई के तनाव के बीच इस तरह के सांस्कृतिक आयोजन उन्हें नई ऊर्जा और ताजगी देते हैं। कई छात्रों ने इस शाम को अपने आईआईटी जीवन की यादगार संध्या बताया। वहीं, IIT BHU प्रशासन ने कार्यक्रम के सफल आयोजन पर संतोष जताते हुए कहा कि इस तरह के सांस्कृतिक आयोजन छात्रों के सर्वांगीण विकास के लिए बेहद जरूरी हैं। कुल मिलाकर मोहित चौहान का यह कार्यक्रम आईआईटी बीएचयू के इतिहास में एक यादगार संगीत संध्या के रूप में दर्ज हो गया। मोहित चौहान के कार्यक्रम के अपडेट को लेकर नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…