सीतापुर ने शहर कोतवाली इलाके के कजियारे क्षेत्र में शनिवार देर शाम मौलाना ने मदरसे में पढ़ने वाली 15 साल की लड़की से रेप किया। पीड़िता ने परिजनों को आप बीती सुनाई। इसके बाद परिजनों ने मदरसे पहुंचकर 112 पर घटना की सूचना दी। पुलिस के पहुंचने से पहले ही मौलाना फरार हो गया। पीड़िता लखीमपुर जिले की रहने वाली है। मदरसे में रहकर पढ़ाई कर रही थी। पुलिस ने मौलाना की पत्नी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि घर के ऊपरी हिस्से में अवैध मदरसा चल रहा था। यहां करीब 20 से अधिक छात्राएं पढ़ाई कर रही थीं। पुलिस ने पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया। घटना की जानकारी मिलते ही सीओ सदर नेहा त्रिपाठी ने मदरसे पहुंचकर मामले की जानकारी ली। मौलाना की गिरफ्तारी के लिए टीमें दबिश दे रही हैं। सीओ सदर नेहा त्रिपाठी ने बताया- घर के ऊपरी हिस्से में अवैध मदरसा चल रहा था। पीड़िता के पिता की तहरीर पर केस दर्ज कर जांच की जा रही है।