प्रयागराज में सरेआम युवक की पिटाई करने वाले युवकों का एक और वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में एक युवक पिस्टल निकालकर हवा में फायरिंग करते दिखाई दे रहे हैं। बताया जा रहा है कि यही युवक 1 मार्च की रात सिविल लाइंस इलाके में एक युवक को बीच सड़क पर घेरकर बुरी तरह पिटाई की थी। 1 मार्च की रात करीब 12 बजे सिविल लाइंस में हॉट स्टफ चौराहे के पास कुछ युवकों ने एक युवक को रोक लिया था। इसके बाद उसे बीच सड़क पर घेरकर लात-घूंसे से बेरहमी से पीटा। घटना के दौरान हमलावर नशे में बताए जा रहे हैं। युवक के साथ मौजूद उसके दोस्त को भी थप्पड़ मारे गए थे। फायरिंग करते हुए वीडियो हुआ वायरल अब सोशल मीडिया पर जो वीडियो सामने आया है उसमें वही युवक पिस्टल निकालकर हवा में फायरिंग करते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस भी वायरल वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान और कार्रवाई की तैयारी में जुटी है। महिला के घर में घुसकर मारपीट का भी आरोप बताया जा रहा है कि इसी रात करीब 11:30 बजे साउथ मलाका इलाके में भी इन युवकों ने एक महिला के घर में घुसकर तोड़फोड़ और मारपीट की थी। महिला का आरोप है कि चार युवक अपने कुछ अज्ञात साथियों के साथ जबरन घर में घुस आए और उसके बेटे को पीटना शुरू कर दिया। जब महिला ने बीच-बचाव करने की कोशिश की तो उसे भी पीटा गया। कोतवाली थाने में दर्ज हुई एफआईआर महिला की शिकायत पर कोतवाली थाने में आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पीड़िता का कहना है कि ये सभी युवक आपराधिक प्रवृत्ति के हैं और इलाके में आए दिन मारपीट और हुड़दंग करते रहते हैं। इनमें से एक युवक पहले से ही किसी मामले में सजायाफ्ता भी बताया जा रहा है। फिलहाल इस मामले में अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। इस मामले में कोतवाली के प्रभारी थानाध्यक्ष चौकी इंचार्ज बादशाही मंडी ने बताया कि घर में घुसकर मारपीट करने के मामले में तीन आरोपियों का शांति भंग में चालान किया गया था। फायरिंग करते वीडियो वायरल होने के बारे में अभी जानकारी नहीं है।