युवक तेंदुए से लड़ा, 10 मिनट तक मुक्का मारता रहा:लखीमपुर में पैर रस्सी से बांधकर पकड़ा; खेत जाते समय किया था अटैक

लखीमपुर खीरी में एक युवक तेंदुए से 10 मिनट तक लड़ा। वह खेत जा रहा था, तभी तेंदुए ने अटैक कर उसका हाथ दबोच लिया। दूसरे हाथ से उसने तेंदुए का मुंह जमीन पर लड़ाया और लगातार मुक्के मारने लगा। इस दौरान तेंदुआ छटपटाता रहा। जब उसने छटपटाना बंद कर दिया, तो गांव वालों की मदद से उसके पैर रस्सी से बांध दिए। तेंदुआ खेत में ही बैठा रहा। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम तेंदुए को अपने साथ ले गई। युवक के हाथ में चोट लगी है। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामला सोमवार सुबह का धौरहरा वन रेंज के देवी पुरवा गांव का है। पहले देखिए 3 तस्वीरें… अब पढ़िए पूरा मामला… देवी पुरवा गांव का रहने वाला अंकुल भार्गव (30) खेती करता है। सोमवार सुबह वह अपने खेत जा रहा था। तभी गेहूं के खेत में उसे कुछ हलचल सुनाई दी। वह गेहूं के खेत की तरफ बढ़ा, तो उसे तेंदुआ दिखाई दिया। वह कुछ समझ पाता, इससे पहले ही तेंदुए ने हमला कर दिया। अंकुल ने बताया- हमला करके तेंदुए ने मेरे हाथ को पकड़ लिया। मैंने अपने बचाव के लिए उसे जमीन पर पटक दिया। इसके बावजूद उसने मेरा हाथ नहीं छोड़ा। तब मैं उसके मुंह पर लगातार मुक्के मारने लगा। करीब 10 मिनट पर उसे मारा, तब उसने मेरा हाथ छोड़ा। मेरी आवाज सुनकर पड़ोस के दो-चार लोग वहां पहुंचे उन्होंने उसे बांध दिया। एक महीने में तीसरा तेंदुआ पकड़ा
ग्रामीणों की सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। तेंदुए को पकड़कर अपने साथ ले गई। अंकुल को प्राथमिक इलाज के बाद जेला अस्पताल भेजा गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। एक महीने में धौरहरा वन रेंज में यह तीसरा तेंदुआ है, जिसे वन विभाग ने पकड़ा है। अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि जंगली जानवर दिखने पर स्वयं जोखिम न उठाएं और तुरंत विभाग को सूचित करें। ——————————– ये खबर भी पढ़ेंः- युवक ने मलाशय में एक लीटर की बोतल डाली:आगरा में दर्द से तड़पता रहा, 1 घंटे की सर्जरी के बाद निकाली गई आगरा में युवक ने खुद के मलाशय में एक लीटर की बोतल डाल ली। बोतल अंदर फंसने के बाद युवक ने करीब 36 घंटे से खाना पीना छोड़ दिया। कमरे में एक जगह लेटा रहा और दर्द से तड़पता रहा। परिवार के लोगों ने रोते हुए बेटे को देखा तो नजदीक के प्राइवेट हॉस्पिटल ले गए। पढ़ें पूरी खबर…