‘यूनुस को बांग्लादेश से लाकर तिहाड़ में बद करें मोदी’:मुरादाबाद में तोगड़िया बोले-ट्रंप ने वेनेजुएला में जो किया, मोदी को वही बांग्लादेश में करना चाहिए

मुरादाबाद पहुंचे अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद के अध्यक्ष डॉ. प्रवीण तोगड़िया ने बांग्लादेश की सरकार के चीफ एडवाइजर मोहम्मद यूनुस को पकड़कर दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद करने की मांग की है। उन्होंने कहा- पड़ोसी मुल्क बांग्लादेश में हिंदुओं का नरसंहार हो रहा है। लगातार वहां हिंदुओं पर अत्याचार हो रहा है। कहा कि ऐसे में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चाहिए की वो भारतीय सेना को ठीक वैसा ही ऑपरेशन बांग्लादेश में चलाने का आदेश दें, जैसा ऑपरेशन ट्रंप के आदेश पर अमेरिका की सेना ने वेनेजुएला में चलाया। उन्होंने कहा कि मुझे नरेंद्र भाई मोदी और अमित शाह पर भरोसा है कि वो यूनुस को पकड़कर तिहाड़ जेल में लाकर बंद करेंगे। यह 2 तस्वीर देखिए… राष्ट्रीय बजरंग दल के कार्यकर्ता सम्मेलन में पहुंचे डॉ. प्रवीण तोगड़िया मंगलवार को मुरादाबाद में अंतराष्ट्रीय हिंदू परिषद और राष्ट्रीय बजरंग दल के कार्यकर्ता सम्मेलन में पहुंचे थे। यहां उन्होंने कहा प्रधानमंत्री मोदी को चाहिए कि जिस तरह अमेरिका वेनेजुएला से वहां के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो और उनकी पत्नी सीलिया फ्लोरेस को पकड़कर ले आया है। ठीक उसी तर्ज पर भारत की सेना बांग्लादेश से मोहम्मद यूनुस को पकड़कर भारत लाए। इसके बाद यूनुस को दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद कर दिया जाए। तोगड़िया ने आगे कहा- भारत की रोटी खाने से यूनुस की बुद्धि भी दुरुस्त हो जाएगी और बांग्लादेश में हो रहा हिंदुओं का नरसंहार भी रुक जाएगा। तोगड़िया बोले- हम बांग्लादेश में हिंदुओं की रक्षा चाहते हैं। बार-बार कहने के बाद भी जब वहां की सरकार नहीं सुन रही है तो पीएम मोदी को हिंदुओं का नरसंहार रोकने के लिए सेना का इस्तेमाल करना चाहिए। तोगड़िया ने कहा कि अब ऑपरेशन सिंदूर के बाद ऑपरेशन बांग्लादेश चलाने की जरूरत है। उन्होंने भारत को हिंदू राष्ट्र बनाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि देश में हिंदू की आगे के अलावा दूसरा कोई नारा नहीं गूंजने दिया जाएगा। —————– यह खबर भी पढ़िए… पवन सिंह की रियल लाइफ-40 की उम्र में 4 अफेयर:पहली पत्नी का सुसाइड, दूसरी से तलाक चल रहा, क्या अब तीसरी शादी की तैयारी में भोजपुरी स्टार पवन सिंह सोमवार (5 जनवरी) को 40 साल के हो गए। उनके बर्थडे पार्टी का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें पवन सिंह के बगल में सिंदूर लगाए एक्ट्रेस महिमा सिंह खड़ी दिख रही हैं। बर्थडे पर महिमा सिंह के साथ पवन सिंह का वीडियो आने के बाद सोशल मीडिया पर अब उनकी तीसरी शादी की चर्चा हो रही है। कई यूजर्स का कहना है कि पवन सिंह ने तीसरी शादी कर ली है। पढ़ें पूरी खबर…