यूपी की बड़ी खबरें:इटावा में प्रतिबंधित कफ सिरप की 40 हजार बोतलें जब्त, तीन गिरफ्तार

इटावा पुलिस ने प्रतिबंधित कफ सिरप की बड़ी खेप पकड़ी है। इस मामले में तीन लोगों की गिरफ्तारी किया है। फ्रेंड्स कॉलोनी थाना क्षेत्र में एक आयशर कंटेनर और कार से 40 हजार कफ सिरप की बोतलें और 4 लाख 35 हजार रुपए बरामद होने की बात कही गई है। पुलिस ने इसे अवैध तस्करी बताते हुए एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज किया है। यहां पढ़ें पूरी खबर… सुल्तानपुर में ट्रकों के फर्जी रजिस्ट्रेशन, नंबर बदलने वाले गिरोह का खुलासा; STF ने गिरोह पकड़ा, चेचिस नंबर बदलकर करोड़ों के लोन लिए यूपी एसटीएफ ने सुल्तानपुर में ट्रकों के फर्जी रजिस्ट्रेशन और नंबर बदलकर करोड़ों की धोखाधड़ी करने वाले गिरोह का खुलासा किया है। STF ने कार्रवाई करते हुए गिरोह के तीन सक्रिय सदस्यों को गिरफ्तार किया है। आरोपी सुल्तानपुर बाईपास रोड के पास एक गैराज में ट्रकों के इंजन और चेसिस नंबरों से छेड़छाड़ कर रहे थे। STF को मुखबिर से सूचना मिली थी कि कुछ लोग गैराज में ट्रकों के इंजन और चेसिस नंबर बदलकर फर्जी कागजात तैयार कर रहे हैं। इस सूचना पर उप निरीक्षक तेज बहादुर सिंह के नेतृत्व में STF टीम ने बताए गए स्थान पर छापेमारी कर आरोरियों को गिरफ्तार किया। पढ़ें पूरी खबर… नोएडा के शिवनादर समेत 5 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी नोएडा के शिव नादर समेत 5 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। सूचना मिलते ही पुलिस डॉग स्क्वायड और बम निरोधक दस्ते के साथ पहुंची। स्कूल में छुट्टी कर परिसर को खाली कराया। थोड़ी देर में पैरेंट्स भी पहुंच गए और बच्चों को घर लेकर गए। फिलहाल, पुलिस स्कूल में तलाशी कर रही है। फिलहाल कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली है। जिन 5 स्कूलों को धमकी मिली है, उसमें फादर एंगल स्कूल, आर्मी पब्लिक स्कूल, शिव नादर पब्लिक स्कूल, श्री राम मिलेनियम स्कूल और रामाज्ञा स्कूल शामिल है। यहां पढ़ें पूरी खबर प्रयागराज में बीच-बचाव करने पर मर्डर, पूर्व सांसद के ड्राइवर के भाई की गोली मारकर हत्या प्रयागराज में पूर्व सांसद विनोद सोनकर के ड्राइवर के भाई की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हमलावर उसके रिश्तेदार को पीट रहे थे। बीच-बचाव करने पर हमलावरों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर मौके से भाग गए। हमले में 3 अन्य लोग भी घायल हुए हैं। घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। पूरा मामला धूमनगंज के के नीम सराय मोहल्ले में गुरुवार देर रात का है। पढ़ें पूरी खबर…. सपा सांसद अफजाल अंसारी की गाड़ी रोकी; CO से नोकझोंक, कहा- ले चलिए गाजीपुर में समाजवादी पार्टी के सांसद अफजाल अंसारी और पुलिस अधिकारियों के बीच तीखी नोकझोंक का वीडियो सामने आया है। वीडियो में सांसद अफजाल अंसारी, सीओ सिटी शेखर सिंगर और सदर कोतवाल महेंद्र सिंह आमने-सामने दिख रहे हैं। वीडियो में सांसद कहते सुनाई दे रहे हैं कि वे एक आधिकारिक बैठक में जा रहे थे, ऐसे में उनकी गाड़ी को बीच सड़क पर क्यों रुकवाया गया। उन्होंने पुलिस से कहा कि अगर जांच करनी है तो गाड़ी की जांच कर लें और उसमें बैठे लोगों के नाम-पते नोट कर लें, लेकिन इस तरह सार्वजनिक स्थान पर रोकना गलत है। हालांकि, पुलिस अधिकारी इस बात से इनकार किया कि सांसद की गाड़ी को रोका गया। मामला सदर कोतवाली इलाके में नेशनल हाईवे का है। हालांकि अभी ये स्पष्ट नहीं कि वीडियो किस दिन का है। पढ़ें पूरी खबर बलरामपुर में डीसीएम-ई रिक्शा की टक्कर में दो की मौत, 3 गंभीर घायल, सभी एक गांव के रहने वाले बलरामपुर के गौरा चौराहा थाना क्षेत्र में पिपरा–जैतापुर मार्ग पर बिशुनपुर चौराहा के पास गुरुवार देर रात एक सड़क हादसा हो गया। डीसीएम और ई-रिक्शा की आमने-सामने की टक्कर में ई-रिक्शा सवार पांच लोग घायल हो गए। इनमें से दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन की हालत गंभीर बनी हुई है। मृतकों की पहचान बभूति पुत्र अलगू चौहान (45 वर्ष) और कंचन पत्नी कमलेश (35 वर्ष) के रूप में हुई है। मृतक व घायल सभी गागापुर, थाना त्रिलोकपुर, जनपद सिद्धार्थनगर के निवासी बताए जा रहे हैं। ये लोग बलरामपुर से अपने गांव वापस लौट रहे थे।पढ़िए पूरी खबर… सांसद किशोरी लाल बोले- 2019 में कांग्रेस मिस-मैनेजमेंट से अमेठी सीट हारी; 2024 में मैं चुनाव नहीं लड़ना चाहता था अमेठी से कांग्रेस सांसद किशोरी लाल शर्मा ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा- वह अमेठी से चुनाव नहीं लड़ना चाहते थे। उनकी इच्छा थी कि गांधी परिवार के ही किसी सदस्य को अमेठी से चुनाव लड़ाया जाए, लेकिन पार्टी नेतृत्व ने उन्हें यहां जाने के लिए कहा। मैं कांग्रेस का एक सिपाही हूं, इसलिए पार्टी के आदेश पर मुझे अमेठी आना पड़ा। उन्होंने कहा- 2019 का लोकसभा चुनाव हारने का कारण कांग्रेस का मिसमैनेमेंट था। इसमें अमेठी वालों का कोई दोष नहीं है। हम अमेठी की जनता पर शक नहीं कर सकते कि वह कांग्रेस का साथ छोड़ सकती है। अमेठी की जनता हमेशा कांग्रेस के साथ रही है। पढ़ें पूरी खबर सांसद के नाम का स्टीकर लगी गाड़ी से शराब बरामद: बिहार में पकड़ी गई स्कॉर्पियो गाजीपुर में राज्यसभा सांसद डॉ. संगीता बलवंत के नाम का स्टीकर लगी एक काली स्कॉर्पियो से बिहार में 277 लीटर शराब बरामद की गई है। इस मामले में सांसद के पति डॉ. अवधेश ने गाजीपुर की सदर कोतवाली में तहरीर दी है। यह घटना बिहार के कैमूर जिले के मोहनिया थाना क्षेत्र अंतर्गत लुरपुरवा गांव के पास हुई। वाहन संख्या UP 61 BQ 9062 के पीछे के शीशे पर डॉ. संगीता बलवंत के नाम का स्टीकर लगा था, और आगे बीजेपी का झंडा भी था। डॉ. अवधेश ने गुरुवार को दी गई तहरीर में स्पष्ट किया है कि इस पूरे प्रकरण से उनका या उनकी पत्नी का कोई संबंध नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि वाहन मालिक ने जानबूझकर सांसद के नाम का दुरुपयोग किया है।डॉ. अवधेश के अनुसार, इस कृत्य से राज्यसभा सांसद डॉ. संगीता बलवंत की छवि और मान-सम्मान को ठेस पहुंची है। पढ़ें पूरी खबर डंपर ने पति-पत्नी और बेटी को कुचला; JEE का एग्जाम दिलाने जालौन से ग्वालियर गए थे मध्यप्रदेश में गुरुवार दोपहर बड़ा हादसा हो गया। तेज रफ्तार डंपर ने एक बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में पति-पत्नी और बेटी की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक यूपी के जालौन के माधौगढ़ थाना क्षेत्र के कुरौती गांव के रहने वाले थे। मृतकों की पहचान किसान चंद्रपाल जाटव (45), राजश्री जाटव (40), उनकी बेटी अर्पिता जाटव(18) के रूप में हुई है। पति-पत्नी गुरुवार को बेटी अर्पिता का JEE (MAIN) का एग्जाम दिलाने जा रहे थे। बिजौली के रतवाई में BBM कॉलेज में परीक्षा का सेंटर था। पूरी खबर पढ़ें