यूपी की बड़ी खबरें:उन्नाव में सड़क हादसा, लखनऊ के 3 युवकों की मौत; स्लिप होकर आपस में टकराईं दो बाइकें

उन्नाव में बुधवार शाम सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई। वहीं एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। चारों युवक लखनऊ के रहने वाले थे। हादसा दो तेज रफ्तार बाइकों की आमने-सामने की टक्कर के कारण हुआ। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घायल युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में भर्ती कराया। बताया जा रहा है बाइकों की रफ्तार 80 किलोमीटर प्रति घंटे थी। सर्विस रोड पर स्लिप होकर दोनों आपस में टकरा गईं। मामला औरास थाना क्षेत्र का है। पढ़ें पूरी खबर बदायूं में खेत की मेड़ काटने से किया मना, घर से तमंचा मंगा कर मारी गोली बदायूं-शाहजहांपुर बार्डर पर एक युवक की पड़ोसी ने हत्या कर दी। दोनों के बीच मेड़ को लेकर विवाद हुआ। आरोपी युवक के खेत की मेड़ काट रहा था। विरोध करने पर दोनों के बीज गाली-गलौज होने लगी। इस बात से नाराज आरोपी ने घर से तमंचा मंगाया और युवक को गोली मार दी। सूचना पर दोनों जिलों की पुलिस मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए इलाके में पुलिस बल को तैनात कर दिया गया है। पढ़े पूरी खबर…

गोरखपुर में पूर्व ब्लॉक प्रमुख के खिलाफ छेड़छाड़ की FIR; छात्रा के सिर पर पिस्टल सटाकर उतारे थे कपड़े गोरखपुर में डीएलएड छात्रा से रेप की कोशिश में पूर्व ब्लॉक प्रमुख ईश्वर चंद जायसवाल के खिलाफ FIR दर्ज की गई है। मुकदमा दर्ज करने के बाद कैंट पुलिस होटल में लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है। एसपी सिटी अभिनव त्यागी ने बताया- पीड़िता की तहरीर के आधार पर केस दर्ज किया गया है। पुलिस टीम जांच कर रही है। वहीं, पूर्व ब्लॉक प्रमुख ईश्वर चंद जायसवाल ने कहा- उनका पारिवारिक विवाद चल रहा है। पहले भी उन पर चोरी समेत अन्य आरोप लगाए गए थे, जो पुलिस जांच में फर्जी निकले। पुलिस ने उस मामले में फाइनल रिपोर्ट लगा दी थी। उसी खुन्नस में ये आरोप लगाए गए हैं। मैं पुलिस जांच में पूरा सहयोग करूंगा। पढ़िए पूरी खबर सांसद की धमकी से राज्यमंत्री के पति को डरे: पूर्व MP अनिल शुक्ल वारसी ने जताई हत्या की आशंका, एसपी से मांगी सुरक्षा कानपुर देहात के पूर्व सांसद अनिल शुक्ल वारसी ने अपनी हत्या और परिवार को नुकसान पहुंचाए जाने की आशंका व्यक्त की है। उन्होंने इस संबंध में SP-DM को पत्र लिखकर सुरक्षा उपलब्ध कराने की मांग की है। पूर्व सांसद अनिल शुक्ल वारसी योगी सरकार की राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला के पति हैं। पूर्व सांसद अनिल शुक्ल वारसी ने बताया कि मंगलवार को दिशा बैठक के दौरान भाजपा के सांसद देवेंद्र सिंह भोले सहित कुछ लोग उग्र हो गए थे। उन्होंने गालियां दीं और जान से मारने की कोशिश की। इस घटना के बाद से वे स्वयं और अपने परिवार की सुरक्षा को लेकर बेहद चिंतित हैं। पढ़ें पूरी खबर…. गाजियाबाद में 15 साल का लड़का 25 मिनट तक शीशों के नीचे दबा रहा, NDRF ने जान बचाई गाजियाबाद में एनडीआरएफ रोड पर एक शीशे की शॉप में रखे कांच अचानक से गिर गए। इस हादसे में दुकान मालिक और दो किशोर दब गए। घटना मंगलवार रात 8.15 बजे की है। हादसे में एक किशोर को मामूली चोटें आई हैं। 15 साल का कैफ 25 मिनट तक नीचे दबा रहा। घटना के बाद 100 से ज्यादे की भीड़ जुट गई। एनडीआरएफ के जवान भी मौके पर पहुंचे। एनडीआरएफ और पुलिस ने लोगों की मदद से शीशे हटाकर कैफ की जान बचाई। एक निजी अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है। पढ़ें पूरी खबर.., सहारनपुर में ट्रैक्टर पलटने से तीन की मौत: बेकाबू होकर 5-6 फीट नीचे खेत में गिरा, दबने से तीनों की जान गई सहारनपुर में एक ट्रैक्टर खेत में पलट गया। इस दौरान ट्रैक्टर पर सवार तीन लोग नीचे दब गए। तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। ग्रामीणों ने ट्रैक्टर सीधा कर शवों को बाहर निकाला। तीनों मंगलवार देर रात ट्रैक्टर से जनता रोड की ओर किसी काम से गए थे। लौटते समय ट्रैक्टर बेकाबू हो गया। वह सड़क किनारे लगभग 5-6 फीट नीचे खेत में पलट गया। हादसा बेहटा रोड पर मढ़ गांव के पास मंगलवार देर रात को हुआ। पढ़ें पूरी खबर… गोरखपुर में मिली महिला की लाश: घर की अलमारी से गायब हैं नकदी और सामान, हत्या की आशंका गोरखपुर में बड़हलगंज थाना क्षेत्र में मंगलवार रात एक 45 साल की महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में बेड पर लाश मिली। घर की अलमारी और बक्से का ताला टूटा हुआ मिला है। आशंका है कि चोरी के दौरान महिला की हत्या की गई हो। मृतका के पति के दुबई में रहने की जानकारी सामने आई है। घटना की जानकारी फैलते ही मोहल्ले में सनसनी फैल गई। सूचना पर बड़हलगंज पुलिस, फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड मौके पर पहुंच गए और मौके की जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज और मोबाइल कॉल डिटेल्स भी खंगाल रही है। फिलहाल हत्या और चोरी के एंगल से जांच आगे बढ़ाई जा रही है। पढ़ें पूरी खबर…. लंदन से गोरखपुर में 26.45 लाख की साइबर जालसाजी: सगी बहनों से भाई-बहन का रिश्ता जोड़ा, गिफ्ट का झांसा देकर ठग ने लिए रुपए गोरखपुर के चौरीचौरा इलाके में रहने वाली दो बहनों के साथ 26.45 लाख की साइबर जालसाजी का मामला सामने आया है। लंदन से एक जालसाज ने सोशल मीडिया पर फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजकर दोनों बहनों से बातचीत कर विश्वास जमाया। बोला- मेरी कोई बहन नहीं है, भाई-बहन का रिश्ता जोड़कर बातचीत करने लगा। अपने बर्थडे में दोनों बहनों को मंहगा गिफ्ट भेजने का झांसा दिया और उनसे रुपए लेकर हड़प लिए। दोनों बहनों ने अपने गहने बेच कर उसे रुपए भेजे थे। पढ़ें पूरी खबर…