गाजियाबाद में एक पिज्जा कैफे में ओवन ब्लास्ट हो गया। धमाके की आवाज इतनी तेज थी कि करीब 500 मीटर तक सुनाई दी। हादसे के समय एक परिवार दुकान के अंदर स्नैक्स खाने पहुंचा था। ब्लास्ट में एक पिता और उसके दो छोटे बेटे झुलस गए। मौके पर मौजूद अन्य ग्राहकों में अफरा-तफरी मच गई और सभी बाहर की ओर भागे। सूचना मिलते ही विजयनगर पुलिस और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। घायलों को तुरंत फ्लोरेंस हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। जहां पर प्राथमिक इलाज के बाद तीनों को दिल्ली के सफदरगंज हॉस्पिटल में रेफर कर दिया गया है। यह घटना विजयनगर थाना क्षेत्र का है। पढ़िए पूरी खबर… सेफ्टी टैंक में गिरने से दो सगे भाईयों की मौत, बड़े को बचाने के लिए कूदा छोटा भाई नोएडा में दो सगे भाई घर के अंदर बने सेफ्टी टैंक में गिर गए। दोनों की मौत हो गई। जबकि बचाव के लिए उतरा पड़ोसी भी बेहोश हो गया। अस्पताल में उसका इलाज किया जा रहा है। फिलहाल वह स्वस्थ्य है। मामला चोटपुर कॉलोनी का सोमवार दोपहर का है। बुलंदशहर से आए दो सगे भाई चंद्र भान (40) और राजू (26) साल चोटपुर कॉलोनी में रहते थे। चंद्र भान की शादी हो गई थी। इसलिए घर में चंद्रभान, उसकी पत्नी और छोटा भाई राजू रहता था।दोनों ही खोड़ा नाम की जगह पर कारपेंटर का काम करते थे। सोमवार को चंद्रभान सेफ्टी टैंक पर खड़ा था। अचानक टैंक की पटिया यानी ऊपर का ढक्कन टूट गया। जिससे वो टैंक के अंदर गिर गया। चंद्र भान को बचाने के लिए उसका छोटा भाई नीचे कूदा। तो टैंक में गिरते ही दोनों बेहोश हो गए। दम घुटने के कारण सेफ्टी टैंक से निकल भी नहीं पाए। पढ़ें पूरी खबर मिर्जापुर में मां की गला घोंटकर हत्या, पत्नी को पीटने से रोका था, लात-घूंसों से पीटा, गला दबाकर मारा मिर्जापुर में बेटे ने बुजुर्ग मां की गला घोंटकर हत्या कर दी। वजह बस इतनी थी कि मां ने बेटे को बहू की पिटाई करने से रोकने की कोशिश की थी। खाना समय पर नहीं देने पर आरोपी अपनी पत्नी को पीट रहा था। इस पर मां ने कहा- बहू को मत मारो। इतना कहते ही नशेड़ी बेटे ने पत्नी को छोड़कर मां पर टूट पड़ा। मां का बीच में बोलना बेटे को इतनी नागवार गुजरा कि उसने पहले लात-घूंसों पीट-पीटकर लहूलुहान कर दिया। इसके बाद भी मन नहीं भरा तो गला घोटकर अधमरा कर दिया। पढ़ें पूरी खबर महिला ने 2 बच्चों को पाइजन देकर खुद भी खाया:कैरेक्टर पर पति करता था शक, ललितपुर से तीनों झांसी रेफर ललितपुर में पति से विवाद के बाद एक महिला ने अपने दो बच्चों को चूहामार दवा खिलाकर खुद भी खा ली। इस घटना में महिला और उसके दोनों बच्चों की हालत गंभीर बनी हुई है, जिन्हें उपचार के लिए झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। पीड़ित राजाबेटी (27) ने आरोप लगाया है कि उसका पति हरिसिंह आए दिन उसके साथ मारपीट करता था और बच्चों को अपना मानने से इनकार करता था। वह उस पर चरित्रहीनता के आरोप भी लगाता था। सोमवार सुबह भी पति ने उसके साथ गाली-गलौज की और मारपीट पर उतारू हो गया, जिससे क्षुब्ध होकर उसने यह कदम उठाया। पढ़ें पूरी खबर बस्ती में पति ने की पत्नी की हत्या, छठ के दिन से लापता महिला का गला शव; आरोपी से पूछताछ कर रही पुलिस बस्ती के मुंडेरवा थाना क्षेत्र के तिरकौलिया ग्राम पंचायत के हुसेमऊ गांव में मिली महिला के शव की शिनाख्त हो गई है। पुलिस ने 24 घंटे के भीतर मामले का खुलासा करते हुए बताया कि महिला की हत्या उसके पति ने ही की थी। आरोपी पति को हिरासत में ले लिया गया है। आरोपी दशरथ शर्मा (मृतका का पति) को पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। महिला का शव काफी हद तक गल चुका है। पूछताछ में पता चला कि मृतका राधिका छठ के दिन से ही लापता थीं। फिलहाल, पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। पूरी खबर पढ़िए गोरखपुर में युवक ने खुद को मारी गोली, शादी के बाद पत्नी से चल रही अनबन गोरखपुर में रविवार देर रात 30 साल के युवक ने खुद को गोली मार ली। परिजनों ने गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां से डॉक्टरों ने मेडिकल कॉलेज रेफर किया। हालत नाजुक होने पर उसे लखनऊ के हायर सेंटर भेजा गया। बताया जा रहा है कि पत्नी से चल रहे विवाद के कारण युवक ने यह कदम उठाया। पुलिस के अनुसार, फिलहाल परिजनों की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई है, जांच की जा रही है। मामला बेलीपार थाना के कलानी खुर्द महोब गांव का है। पढ़ें पूरी खबर युवक की पहचान केशव सिंह के रूप में हुई है, जो पहले सऊदी अरब में नौकरी करता था। डेढ़ साल पहले बभनान (बस्ती) की लड़की से उसकी शादी हुई थी। कुछ समय बाद दोनों के बीच अनबन शुरू हो गई। पत्नी के मोबाइल में मिली तस्वीरों को लेकर विवाद बढ़ा और वह मायके चली गई। बाद में उसने केशव पर केस दर्ज करा दिया। गांव लौटकर केशव बकरी पालन करने लगा, लेकिन पत्नी और उसके परिजनों के कॉल से परेशान रहता था। रविवार रात करीब 11.15 बजे उसने घर पर ही अवैध असलहे से खुद को गोली मार ली। गोली की आवाज सुनते ही परिजन पहुंचे और आनन-फानन में उसे अस्पताल ले गए। पढ़ें पूरी खबर… आगरा में पर्यावरणविद इंजीनियर पर हमला, सिर में लगी गंभीर चोट आगरा के मानस नगर में सोमवार तड़के ताज ट्रिपेजियम जोन (TTZ) के पूर्व सदस्य और पर्यावरणविद इंजीनियर उमेश शर्मा पर अज्ञात हमलावरों ने हमला कर दिया। मॉर्निंग वॉक के दौरान हुई कहासुनी के बाद कुछ लोगों ने उन पर ईंट से हमला किया, जिससे उनके सिर में गंभीर चोट आई। परिजनों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। इंजीनियर उमेश शर्मा ने बताया कि वह रोजाना मॉर्निंग वॉक पर निकलते हैं और पहले कभी किसी से विवाद नहीं हुआ था। घटना के बाद पुलिस ने इलाके में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगालने शुरू कर दिए हैं। थाना जगदीशपुरा पुलिस ने कहा कि हमलावरों की पहचान कर गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं। पढ़ें पूरी खबर… गाजियाबाद में महिलाओं ने थाना घेरा, लापता महिला को लेकर कहा- पुलिस ने चूड़ी पहन ली है गाजियाबाद के सीकरी खुर्द गांव में चार दिन से लापता 30 साल की महिला का कोई सुराग नहीं मिला। रविवार शाम ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। सैकड़ों ग्रामीण और महिलाएं मोदीनगर थाने पहुंचीं और पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। महिलाओं ने पुलिस पर कार्रवाई में लापरवाही का आरोप लगाया। कहा- पुलिस ने चूड़ी पहन ली है। चार दिन पहले चेतना नाम की महिला घर से बाजार जाने के लिए निकली थी, लेकिन वापस नहीं लौटी। परिजनों का कहना है कि उसका मोबाइल अब भी ऑन है और लोकेशन मोदीनगर इलाके की ही आ रही है। महिला की बरामदगी की मांग को लेकर पूर्व जिला पंचायत सदस्य डॉ. बबली गुर्जर और राहुल प्रधान के नेतृत्व में ग्रामीणों ने थाने पर हंगामा किया। मौके पर पहुंचे पूर्व विधानसभा प्रत्याशी नीरज प्रजापति ने बताया कि पुलिस ने जांच के लिए दो दिन का समय मांगा है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि अगर चेतना को जल्द नहीं खोजा गया तो मोदीनगर थाने पर बड़ा आंदोलन किया जाएगा। फिलहाल पुलिस ने लापता महिला की तलाश तेज कर दी है। पढ़ें पूरी खबर…