गोंडा में बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) अतुल कुमार तिवारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। उनपर भ्रष्टाचार का आरोप लगा था। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा इस पूरे प्रकरण का संज्ञान लिए जाने के बाद यह कार्रवाई की गई। मनोज कुमार पांडे ने गोंडा के नगर कोतवाली में बीएसए अतुल कुमार तिवारी समेत दो अधिकारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। पांडे ने आरोप लगाया था कि अधिकारियों ने रिश्वत लेने के बावजूद उनका काम नहीं किया। पढ़ें पूरी खबर… कौशांबी में बस ने अधेड़ को कुचला, मौत, टायर में फंसकर 50 मीटर तक घिसटा शव; ग्रामीणों ने बस तोड़ी कौशांबी में मंगलवार सुबह तेज रफ्तार बस ने सड़क पार कर रहे अधेड़ को कुचल दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। टायर में फंसाकर करीब 50 मीटर तक शव को घसीटता हुआ ले गया। वहीं गुस्साए ग्रामीणों ने बस में तोड़-फोड कर दी। इस दौरान बस में सवार यात्रियों ने भागकर अपनी जान बचाई। जानकारी के अनुसार बस प्रयागराज से कौशांबी के रास्ते दिल्ली की ओर जा रही थी। इसी दौरान शौच के लिए जा रहे अधेड़ उम्र के व्यक्ति को तेज रफ्तार बस ने रौंद दिया। जिसके बाद गुस्साए ग्रामीणों ने प्रयागराज-कानपुर नेशनल हाईवे जाम कर दिया। सड़क जाम कर हंगामा करना शुरू कर दिया। इस दौरान करीब डेढ़ घंटे तक प्रयागराज हाईवे पर जाम लगा रहा। पढ़ें पूरी खबर मऊ में हत्या के दोषी पति और सास-ससुर को आजीवन कारावास, 25-25 हजार का जुर्माना भी लगा मऊ में पत्नी मंशा देवी की हत्या के दोषी पति मनोज राजभर, ससुर रामवृक्ष राजभर और सास इशरावती देवी को आजीवन कारावास की सजा हुई। जिला एवं सत्र न्यायाधीश डॉ. बालमुकुंद ने दहेज हत्या के मामले में यह फैसला सुनाया है। इसके साथ ही, तीनों दोषियों पर 25-25 हजार रुपए का अर्थदंड भी लगाया गया है। अर्थदंड न चुकाने पर उन्हें 30 दिन का अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा। यह मामला रानीपुर थाना क्षेत्र से संबंधित है। पढ़ें पूरी खबर… महोबा में तीन बहनों की मौत:खेत के कुएं में मिले शव, छह घंटे से लापता थीं महोबा में तीन सगी बहनों की कुएं में डूबने से मौत हो गई। घर लौटी चौथी बहन ने परिवार के लोगों को बहनों के लापता होने की जानकारी दी। परिजनों ने 6 घंटे तक तलाशा। 6 घंटे के बाद कुएं में शव उतराता मिला। परिजनों ने तत्काल पुलिस को घटना की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों के शवों को बाहर निकाला। बची चौथी बहन से पुलिस ने बातचीत करके घटना की पूरी जानकारी ली। पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। घटना सोमवार रात 9 बजे अजनर थाना के आरी गांव की है। तीनों बहनों की उम्र 3 से 7 साल के बीच है। पढ़ें पूरी खबर जौनपुर में बस और बाइक की आमने-सामने टक्कर में दो युवकों की मौत जौनपुर के तेजीबाजार थाना क्षेत्र के दौदहा मोड़ पर मंगलवार की सुबह करीब 10 बजे बस और मोटरसाइकिल की आमने-सामने से टक्कर में दो युवकों की मौत हो गई। यह दुर्घटना उस समय हुई जब दोनों युवक महराजगंज की ओर जा रहे थे। मृतकों की पहचान कटरा बहाउद्दीनपुर निवासी मनुज मिश्रा (लगभग 28 वर्ष) पुत्र प्रदीप मिश्रा और दिलशादपुर तेजीबाजार निवासी इस्लाम शाह (लगभग 25 वर्ष) पुत्र मोहर्रम शाह के रूप में हुई है। वे सुपर स्प्लेंडर मोटरसाइकिल पर सवार थे। पूरी खबर पढ़िए गोरखपुर में डीसीएम को बचाने में गोलबंर से टकराई रोडवेज बस; 15 यात्री घायल गोरखपुर कैंट क्षेत्र के यूनिवर्सिटी चौराहे पर सोमवार देर रात बड़ा हादसा हो गया। कैसरबाग डिपो की एक रोडवेज बस डीसीएम को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित होकर गोलंबर से टकरा गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। बस में सवार 15 यात्री घायल हो गए, जिनमें बस्ती जिले के रामनगर निवासी गुजराती देवी (55) की हालत गंभीर बताई जा रही है। घायलों को कैंट थाने की पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल भेजा। बस में उस समय करीब 45 यात्री सवार थे। सभी लखनऊ से गोरखपुर होते हुए आगे जा रहे थे। पढ़िए पूरी खबर मुम्बई एअरपोर्ट पर ‘एयर ट्रैफिक जाम’; लखनऊ-मुम्बई की 7 उड़ानें देर से चली, यात्री घंटों फंसे रहे मुम्बई एयरपोर्ट पर एयर ट्रैफिक कंजेशन (वायु यातायात भीड़) बढ़ने के कारण लखनऊ-मुम्बई रूट पर संचालित कई उड़ानें प्रभावित रहीं। देर रात तक यात्रियों को इंतजार करना पड़ा। कुल सात उड़ानें देरी से रवाना हुईं जबकि कई कनेक्टिंग रूटों पर भी असर पड़ा। इंडिगो की फ्लाइट 6E 5201, जो सामान्यतः रात 9:15 बजे लखनऊ से मुम्बई के लिए उड़ान भरती है, करीब पौने 11 बजे रवाना हुई। यात्रियों को बोर्डिंग के बाद भी विमान में लगभग डेढ़ घंटे तक बैठना पड़ा। यात्री विशाल पांडेय ने सोशल मीडिया पर लिखा-“रात हो चुकी है, लेकिन विमान अब तक वहीं खड़ा है। कोई जानकारी नहीं दी जा रही।” एयरलाइंस कंपनियों ने सफाई दी कि देरी उनकी वजह से नहीं, बल्कि मुम्बई एयरपोर्ट पर “ट्रैफिक कंजेशन” के चलते हुई। एटीसी की मंजूरी मिलने तक उड़ान भरने की अनुमति नहीं दी जा सकती थी। पढ़िए पूरी खबर ट्रक चोर पुलिस से बचने को सोतनदी में कूदा; मुरादाबाद से चोरी कर भागा था, संभल में पुलिस कर रही तलाश संभल-मुरादाबाद मार्ग पर एक ट्रक चोर पुलिस से बचने के लिए फिरोजपुर पुल से सोत नदी में कूद गया। यह ट्रक मुरादाबाद से चोरी किया गया था। पुलिस और ट्रक मालिक ने आरोपी की तलाश की, लेकिन उसका पता नहीं चल सका। हजरतनगर गढ़ी पुलिस ने मुरादाबाद के कुंदरकी थाना क्षेत्र के सैदपुर गांव से चोरी हुए ट्रक को अपने कब्जे में ले लिया है। पुलिस ने ट्रक मालिक से आवश्यक दस्तावेज मांगे हैं और आरोपी की तलाश जारी है। सूचना मिलने पर एएसपी कुलदीप सिंह और सीओ आलोक भाटी भी मौके पर पहुंचे और ट्रक मालिक से जानकारी ली। यह घटना सोमवार की देर रात लगभग 11 बजे की है। पढ़िए पूरी खबर