नोएडा में सरकारी स्कूल की टीचर/BLO ने काम के दबाव में नौकरी से इस्तीफा दे दिया। टीचर पिंकी ने इस्तीफे में लिखा- मेरा BLO का पार्ट नंबर 206 है। मतदाता स्थल रॉकवुट स्कूल है। मेरे भाग संख्या में 1179 मतदाता हैं। ऑनलाइन मैंने 215 फीड कर दिए हैं। मैं अब अपने जॉब से रिजाइन दे रही हूं, क्योंकि अब मेरे से यह काम नहीं होगा। न शिक्षण कार्य हो पाएगा, न ही BLO का कार्य। कृपया आप मुझे निर्देशित करें कि मैं अपना निर्वाचन सामान किसे दूं। आपकी अति कृपा होगी। मामला नोएडा सेक्टर 34 स्थित गेझा के उच्च प्राथमिक स्कूल का है। महिला टीचर ने इससे पहले भी ड्यूटी न लगाने के लिए अपील की थी, लेकिन उसकी बात नहीं मानी गई थी। अब टीचर ने BLO के ग्रुप पर निर्वाचन अधिकारी के नाम इस्तीफा लिखकर भेज दिया। बेसिक शिक्षा अधिकारी राहुल पवार ने कहा- इस बारे में मुझे कोई जानकारी नहीं है। न ही किसी टीचर ने मुझे इस्तीफा भेजा है। पढ़ें पूरी खबर… प्रदेश के 3.30 करोड़ बिजली उपभोक्ताओं को बड़ी राहत, लगातार छठे साल नहीं बढ़ाई बिजली दरें यूपी के 3.30 करोड़ बिजली उपभोक्ताओं को बड़ी राहत मिली है। लगातार छठे साल बिजली दरों में कोई बढ़ोतरी नहीं की गई है। यह फैसला विद्युत नियामक आयोग ने लिया। पावर कॉरपोरेशन ने इस वर्ष 45% बिजली दरों में बढ़ोतरी का प्रस्ताव दिया था, लेकिन आयोग ने इसे खारिज कर दिया। प्रदेश में विद्युत उपभोक्ताओं का बिजली कंपनियों पर 51,000 करोड़ रुपए से अधिक का सरप्लस है, जो इस निर्णय के पीछे की बड़ी वजह है। उत्तर प्रदेश राज विद्युत उपभोक्ता परिषद के अध्यक्ष अवधेश कुमार वर्मा ने विद्युत नियामक आयोग के अध्यक्ष अरविंद कुमार और सदस्य संजय कुमार सिंह का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि आयोग ने उपभोक्ताओं के हित में न्यायपूर्ण फैसला दिया है। नोएडा पावर कंपनी (NPCL) के लिए भी अच्छी खबर है, जहां बिजली दरें यथावत रखी गई हैं और उपभोक्ताओं को दी जा रही 10% छूट आगे भी जारी रहेगी। यह निर्णय नोएडा क्षेत्र के लाखों उपभोक्ताओं के लिए राहत की बड़ी खबर है। यहां बिजली कंपनियों ने 30% तक बिजली दर बढ़ाने का प्रस्ताव नियामक आयोग में दायर किया था। आयोग ने जुलाई में अलग-अलग कंपनी क्षेत्र में जनसुनवाई पूरी कर ली थी। हाथरस में शिक्षामित्र मां-बेटे को डंपर ने कुचला; मंदिर से पैदल लौट रहे थे घर हाथरस में महिला शिक्षामित्र और उसके नाबालिग बेटे को तेज रफ्तार डंपर ने कुचल दिया। पहिये के नीचे आने के कारण दोनों बुरी तरह कुचल गए। मौके पर ही दोनों की मौत हो गई। हादसे को अंजाम देने के बाद भागने की कोशिश कर रहे डंपर को लोगों एक किलोमीटर तक खदेड़ते हुए पकड़ लिया। हालांकि चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने डंपर को जब्त कर लिया है। घटना जिला मुख्यालय से 5 किलोमीटर दूर इगलास थाना क्षेत्र के प्रताप गांव की है। पढ़ें पूरी खबर शाहजहांपुर के मां-बेटे की हरदोई में सड़क हादसे में मौत; टूरिस्ट बस ने एंबुलेंस को मारी टक्कर शाहजहांपुर के मां-बेटे की हरदोई में रविवार तड़के सड़क हादसे में मौत हो गई। महिला अपने घायल बेटे को एंबुलेंस से इलाज के लिए लखनऊ लेकर जा रही थी। हरदोई के जहानीखेड़ा के पास टूरिस्ट बस ने एंबुलेंस को टक्कर मार दी। मां अंजुम की मौके पर ही मौत हो गई। घायल बेटे अनवर को मेडिकल कॉलेज से बरेली रेफर किया गया। बरेली ले जाते समय अनवर ने भी दम तोड़ दिया। पढ़ें पूरी खबर झांसी में कार ने कुत्ते को कुचला; युवक ने दोनों पहिए ऊपर से निकाले, डॉग तड़पता रहा झांसी में एक युवक ने कार से कुत्ते को कुचल दिया। कुत्ता सड़क किनारे खड़ी लाल रंग की कार के आगे बैठा था। तभी युवक आया और लॉक खोलकर ड्राइवर सीट पर बैठ गया। उसने कार के दोनों पहिए कुत्ते के ऊपर से निकाल दिए। कुत्ता दर्द से तपड़ता रहा, लेकिन युवक दो महिलाओं को कार में बैठाकर मौके से भाग गया। दर्द से तड़प रहे कुत्ते को मोहल्ले के लोगों ने क्लिनिक में भर्ती कराया। जहां पर दौरान उसकी मौत हो गई। घटना 18 नवंबर की है। अब इसका सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। घटना नवाबाद थाना क्षेत्र के कंबलमिल कॉलोनी की है। पढ़िए पूरी खबर गाजियाबाद और गौतमबुद्ध नगर में डीजल ऑटो पर पाबंदी; मेरठ में परमिट जारी करने पर रोक गाजियाबाद और नोएडा में बढ़ते वायु प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए योगी सरकार ने खास रणनीति तैयार की है। इसके तहत एनसीआर क्षेत्र में डीजल ऑटो पर रोक लगा दी गई है। इसे अगले साल 31 दिसंबर तक मेरठ, हापुड़, बुलंदशहर, शामली और मुजफ्फरनगर में चरणबद्ध तरीके से बंद किया जाएगा। मुख्य सचिव की अध्यक्षता में सड़क की धूल को प्रदूषण का सबसे बड़ा कारण मानते हुए एक्शन प्लान तैयार किया गया है। इसके लिए पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन विभाग के प्रमुख सचिव को मुख्य नोडल अधिकारी नियुक्त किया है। मेरठ क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकरण ने प्रतिबंधित वाहनों के लिए नए परमिट जारी करने और परमिट के नवीनीकरण पर रोक लगा दी है। एयरफोर्स इंजीनियर के दो हत्यारोपियों को बेल मिली: साजिश के आरोपी पति-पत्नी छूटे, बेटे के बयान के अलावा कोई सबूत नहीं प्रयागराज के वायु सेना कैंपस में कमांडर वर्क इंजीनियर की हत्या 8 महीने पहले हुई थी। इस हत्याकांड के 4 आरोपियों में से 2 को बेल मिल चुकी है। यह मुख्य आरोपी सौरभ उर्फ बाबू पासी की मां सुनीता और पिता शिवकुमार हैं। दोनों को पुलिस ने हत्याकांड की साजिश रचने का आरोपी बनाया है। क्यों मिली दोनों को बेल, विवेचना में उनकी संलिप्तता का दावा करने वाली पुलिस सबूत इकट्ठा करने में कहां चूकी, पढ़िए इस रिपोर्ट में…।पूरी खबर पढ़िए मोहन भागवत आज लखनऊ पहुंचेंगे, अयोध्या में मोदी-योगी से मिलेंगे राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के सर संघचालक मोहन भागवत 23 से 25 नवंबर तक यूपी के प्रवास पर रहेंगे। मोहन भागवत आज रविवार को लखनऊ आएंगे। सुबह 11.30 बजे लखनऊ में जनेश्वर मिश्र पार्क में दिव्य गीता प्रेरणा उत्सव के कार्यक्रम में शामिल होंगे। यहां से सीधे जियामऊ स्थित विश्व संवाद केंद्र के दफ्तर जाएंगे। विश्व संवाद केंद्र में कुछ देर ठहरने के बाद संघ प्रमुख अयोध्या के लिए रवाना हो जाएंगे। वह 23 नवंबर की शाम अयोध्या पहुंचेंगे। संघ कार्यालय साकेत निलयम में प्रवास करेंगे। 24 नवंबर को गुरुद्वारा ब्रह्मकुंड में आयोजित गुरु तेग बहादुर के बलिदान दिवस के विशेष कार्यक्रम में शामिल होंगे। 24 नवबंर को अयोध्या में विभिन्न साधु संतों के साथ समाज के प्रबुध जनों और संघ के पदाधिकारियों से मुलाकात करेंगे। संघ के शताब्दी वर्ष पर हो रहे कार्यक्रमों की समीक्षा भी करेंगे। 25 नवंबर को भागवत PM मोदी और CM योगी के साथ अयोध्या में राममंदिर के ध्वजारोहण समारोह में शामिल होंगे। कन्नौज में अखिलेश बोले- दुबई हादसे पर बोलूंगा तो राष्ट्रद्रोही कहा जाएगा; देश की छवि खराब हुई कन्नौज में समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने दुबई एयर शो में प्लेन क्रैश हादसा और सोशल इंपैक्ट असेसमेंट रिपोर्ट (SIR) को लेकर सरकार की आलोचना की। अखिलेश ने कहा– दुबई की घटना से देश की छवि खराब हुई है, जिसे सुधारने में 20 से 25 साल लग सकते हैं। उन्होंने यह भी कहा अगर वे इस मुद्दे पर कुछ बोलेंगे तो उन्हें राष्ट्रद्रोही कहा जाएगा। अखिलेश यादव ने एसआईआर (SIR) को लेकर भी सरकार पर तंज कसा। उन्होंने कहा- इन दिनों सहालग का सीजन चल रहा है, लाखों शादियां होनी हैं और लोग व्यस्त हैं। ऐसे समय में एसआईआर कराया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा को शादियों के समय की जानकारी रहती है और उसी दौरान एसआईआर शुरू करवा दिया जाता है। पढ़ें पूरी खबर प्रयागराज के नाजरेथ अस्पताल में डॉक्टर पर हमला; बीच-बचाव को आए गार्ड-महिला मरीज को भी पीटा प्रयागराज के नाजरेथ अस्पताल में शनिवार दोपहर हंगामा हो गया। 5–6 लोगों ने अस्पताल के कक्ष में घुसकर डॉ रामेश्वर प्रसाद शुक्ला पर हमला कर दिया। घटना लगभग 12:45 बजे की है हमलावर चैंबर में जबरन घुसे और गाली गलौज करते हुए डॉ शुक्ला के साथ मारपीट की। आरोप है कि हमलावरों ने उनका गला दबाकर जान से मारने की कोशिश की। पढ़िए पूरी खबर