सोनभद्र में प्रेमी की प्रेमिका के घर में मौत हो गई। रविवार की रात प्रेमी युगल भोजन करके सोने चले गए। सुबह घर वाले जब दरवाजा खोला तो प्रेमी बडेर में फांसी के फंदे पर लटका मिला। वहीं प्रेमिका बेहोशी की हालत में मिली, जिसने जहर खा लिया था। प्रेमिका के घर वाले लड़की को अस्पताल लेकर चले गए। जबकि युवक को फंदे से नीचे उतार कर जमीन पर लिटा दिया था। सुबह प्रेमी की बहन ने देखा तो मरा पड़ा था। बोली- मेरे भाई की गला दबाकर मारा गया है। मामला चोपन थाना क्षेत्र के गुरमुरा गांव का है।पढ़ें पूरी खबर… भदोही में कालीन फैक्ट्री में गैस लीक, 3 मैकेनिक की मौत भदोही की एक कालीन फैक्ट्री में गैस लीक होने से 3 मजदूरों की मौत हो गई। हादसा सोमवार को औराई स्थित सूर्या कारपेट में फैक्ट्री में हुआ। घटना डाइंग हाउस के केबिन में वॉशिंग प्लांट से हुई। यहां मोटर ठीक करने के लिए तीन मैकेनिक शीतला मिश्र (55), शिवम दुबे (32), राजकिशोर तिवारी (52) नीचे उतरे थे। कुछ ही सेकंड में गैस का असर इतना तेज हुआ कि तीनों बेहोश होकर गिर पड़े। हादसा इतना तेजी से हुआ कि ऊपर खड़े कर्मचारी कुछ समझ नहीं पाए। चीख-पुकार सुनते ही कर्मचारी नीचे भागे और तीनों को निकालकर अस्पताल ले गए। लेकिन डॉक्टरों ने सभी को मृत घोषित कर दिया। तीनों मृतक मध्य प्रदेश के रहने वाले थे।
सपा सांसद बोले- अधिकारी सुधर जाएं या जिला छोड़ दें: DM से की मुलाकात, कहा- SDM काम नहीं कर सकते तो कुर्सी पर ना बैठे मऊ में सपा सांसद राजीव राय ने DM से मुलाकात करने के बाद चेतावनी देते हुए कहा- मैं मीडिया के सामने कह रहा हूं या तो अधिकारी सुधर जाएं या जिला छोड़कर चले जाएं। अगर SDM अपना काम नहीं कर पा रहे हैं तो अपनी कुर्सी पर ना बैठें। राजीव राय ने आगे कहा- आप सबको पता है कि SIR का मुद्दा चल रहा है। बिहार में जो नंगा नाच चुनाव आयोग की देखरेख में हुआ। उसे हम यूपी में नहीं होने देंगे। ये प्रदेश समाजवादियों का गढ़ है। यह क्रांतिकारी धरती मऊ है। पढ़ें पूरी खबर… कुशीनगर में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद बोले- मुस्लिम घुसपैठिए गरीबों का हक नहीं मार सकते यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य सोमवार को कुशीनगर पहुंचे। उन्होंने महापरिनिर्वाण मंदिर में भगवान बुद्ध की शयन मुद्रा प्रतिमा के दर्शन किए। बौद्ध भिक्षु संघ के दिवंगत अध्यक्ष भंते ज्ञानेश्वर को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा- हिंदू, सिख, बौद्ध, ईसाई के लिए कानून है। उनके आने पर नागरिकता मिलेगी, लेकिन कोई मुस्लिम घुसपैठिया आकर गरीबों का हक नहीं मार सकता। उन्होंने आगे कहा- भगवान बुद्ध के दर्शन से जीवन सार्थक हुआ। प्रधानमंत्री मोदी के निर्देश पर मुझे भगवान बुद्ध के अवशेष लेकर रूस जाने का अवसर मिला था, जहां बड़ी संख्या में लोगों ने दर्शन किए।” उन्होंने आगे कहा कि भगवान बुद्ध से जुड़े सर्वाधिक स्थान उत्तर प्रदेश में हैं और इनके विकास के लिए मोदी और योगी सरकार लगातार काम कर रही है। पढ़ें पूरी खबर महाराजगंज में गर्भपात के दौरान 7 माह की गर्भवती प्रेमिका की मौत, प्रेमी-क्लीनिक संचालक ने मिलकर शव गड्ढे में फेंका, दो गिरफ्तार; डॉक्टर फरार महराजगंज में एक अविवाहित युवती का शव सड़क किनारे गड्ढे में मिला है। रविवार को युवती का प्रेमी गर्भपात कराने के लिए गुप्ता क्लीनिक पर पहुंचा था। जहां पर युवती को डॉक्टर ने भर्ती कर लिया गया था। युवती की मौत के बाद क्लीनिक संचालक डॉक्टर और उसका प्रेमी शव को ठिकाने लगाने के लिए यादव चौराहे के सामने एक गड्ढे में फेंक दिया। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है।आरोपी प्रेमी के साथ क्लीनिक संचालक के एक सहयोगी गिरफ्तार कर लिया है, जबकि डॉक्टर फरार है। घटना सोमवार शाम करीब 4 बजे निचलौल थाना क्षेत्र का है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पूरी खबर पढ़िए महराजगंज में पराली जलाने पर 9 लेखपाल निलंबित, SDM और SO को नोटिस, 40 कंबाइन जब्त महराजगंज में पराली जलाने के मामलों में लगातार बढ़ोतरी के बाद प्रशासन ने सख्त रुख अपना लिया है। लापरवाही पर कार्रवाई करते हुए नौ लेखपालों को निलंबित कर दिया गया है। वहीं चारों तहसीलों के SDM, कृषि उपनिदेशक और विभिन्न थाना क्षेत्रों के SO को भी कारण बताओ नोटिस जारी किए गए हैं। कई ग्राम प्रधानों को भी नोटिस भेजे गए हैं। धान की कटाई में मानकों का पालन न करने वाली 40 कंबाइन मशीनों को जब्त कर लाखों का जुर्माना ठोका गया है। पढ़ें पूरी खबर आजमगढ़ में तेज रफ्तार कार ने टैंपो को मारी टक्कर, एक की मौत, तीन घायल आजमगढ़ में एक तेज रफ्तार कार ने टैंपो को टक्कर मार दी। इस हादसे में टैंपो से जा रही एक महिला की मौत हो गई। जबकि तीन लोग घायल हो गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। घायलों को फौरन अस्पताल पहुंचाया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उसके बाद मामले की छानबीन में जुट गई। मरने वाली महिला की पहचान जमुवावा की रहने वाली कलावती (67) के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके परिजन को सूचना दे दी है। घटना जिले के बरदह थाना क्षेत्र के सराय मोहन पुल के पास रविवार रात की है। यहां पढ़ें पूरी खबर अलीगढ़ में रेलवे ट्रैक पर सिलेंडर रखने वाला अरेस्ट अलीगढ़ में रेलवे ट्रैक पर सिलेंडर रखने वाला आरोपी गिरफ्तार कर लिया गया है। उसने 16 नवंबर को दिल्ली–हावड़ा मार्ग पर सिलेंडर रखा था। उसके बाद से गायब हो गया था। कैफियत एक्सप्रेस के पायलट को जब पता चला तो उसने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन को रोक दिया था। सूचना मिलने पर बन्नादेवी पुलिस और क्रिमिनल इंटेलिजेंस की टीम मौके पर पहुंची थी। उन्होंने 60 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाले। इलाके के 150 से ज्यादा लोगों से पूछताछ की। सीसीटीवी की जांच में एक युवक सिलेंडर लेकर जाते हुए दिखाई आया। पुलिस ने पहचान होने पर क्वार्सी थाना मोहल्ला के रहने वाले शहनशाह को गिरफ्तार कर लिया। उससे पूछताछ की जा रही है। यहां पढ़ें पूरी खबर झांसी में बांग्लादेशी घुसपैठियों की जांच के लिए सफाई कर्मचारियों का होगा सत्यापन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बांग्लादेशी घुसपैठियों की शिनाख्त करने के निर्देश के बाद झांसी पुलिस एक्शन में आ गई है। यहां पर घुसपैठियों की तलाश में पुलिस ने थानेवार सत्यापन की शुरूआत कर दी है। इसमें नगर निगम के 875 आउटसोर्स कर्मचारी भी शामिल है। झांसी पुलिस के साथ एलआईयू भी उनकी जानकारी जुटाने में लगी है। एसएसपी बीबीजीटीएस मूर्ति का कहना है कि इसी सप्ताह सत्यापन पूरा करके रिपोर्ट शासन को भेज दी जाएगी। यहां पढ़ें पूरी खबर