फिरोजाबाद में छोटे भाई की मौत के सदमे में बड़े भाई ने ट्रेन से कटकर जान दे दी। बड़ा भाई हादसे में घायल हो गया था। उसका जिला अस्पताल में इलाज चल रहा था। जैसे ही बड़े भाई की मौत की सूचना छोटे को मिली वह सीधे रेलवे ट्रैक के किनारे पहुंच गया। वहां कुछ देर टहलने के बाद ट्रेन के आगे कूद गया। आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। परिजनों और आसपास के लोगों से जानकारी लेने के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एक ही दिन में दो मौतों से परिवार में मातम है। पड़ोस और रिश्तेदार घर पहुंचने शुरू हो गए हैं। दोनों के अंतिम संस्कार की तैयारी चल रही है। मामला मटसेना थाना क्षेत्र का है। पढ़ें पूरी खबर योगी बोले- डबल रफ्तार से बढ़ेगा बिहार, केशव ने कहा- ‘फर्जी वोटिंग’ से मलाई खाने वाले दल जमीन पर आए बिहार में आज गांधी मैदान पर इतिहास रचा गया। नीतीश कुमार ने लगातार 10वीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा डिप्टी सीएम बने। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के साथ यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ सहित 9 राज्यों के सीएम–डिप्टी सीएम पहुंचे थे। बिहार में 32 सभा व रैली करके 27 सीटों पर जीत दिलाने वाले यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अब बिहार विकास के पथ पर डबल रफ्तार से आगे बढ़ेगा। वहीं, बिहार में चुनाव सह प्रभारी और फिर विधायक दल के नेता चयन के लिए पर्यवेक्षक बनाए गए यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने भी विपक्षी महागठबंधन को आड़े हाथों लिया। केशव ने कहा–दशकों तक ‘फर्जी वोटिंग’ के जरिए सत्ता की मलाई खाने वाले दल, फर्जी वोट कटने से अब जमीन पर आ गए हैं। यह लोकतंत्र के लिए अच्छा है। पढ़िए पूरी खबर… लखनऊ कोर्ट में राहुल गांधी पर मुकदमे पर रोक बढ़ी: सुप्रीम कोर्ट ने 4 दिसंबर तक डेट बढ़ाई कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के खिलाफ लखनऊ की अदालत में चल रहे मानहानि मामले पर सुप्रीम कोर्ट ने फिलहाल कोई ढील नहीं दी है। कोर्ट ने अपने अंतरिम आदेश को बरकरार रखते हुए मुकदमे की कार्यवाही पर लगी रोक 4 दिसंबर 2025 तक बढ़ा दी है। पूरी खबर पढ़ें झांसी में स्वामी प्रसाद बोले- धीरेंद्र शास्त्री राष्ट्रद्रोही है, उसे जेल भेजना चाहिए झांसी में राष्ट्रीय शोषित समाज पार्टी के अध्यक्ष स्वामी प्रसाद मौर्य ने पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री राष्ट्रद्रोही बताया है। उन्होंने कहा कि धर्म के नाम पर अलग राष्ट्र की मांग करना देशद्रोह है और ऐसे देशद्रोही-राष्ट्रद्रोही बाबा को संरक्षण देकर भाजपा भी देशद्रोह कर रही है। बोले, ऐसे बाबा को जेल की सलाखों में डालना चाहिए। उन्होंने बिहार में एनडीए की जीत को भी जनमत के विपरीत बताया। पढ़िए पूरी खबर… मिर्जापुर में सपा ने अखिलेश यादव पर विवादित लेख का विरोध किया, जिलाध्यक्ष ने कहा- मांफी मांगे नहीं तो मीडिया हाउस फूंक देंगे मिर्जापुर में सपा ने अखिलेश यादव के खिलाफ एक पत्रिका में प्रकाशित विवादित लेख को लेकर जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। सपा कार्यकर्ताओं ने पत्रिका की प्रतियां जलाईं और मीडिया हाउस के खिलाफ नारेबाजी की। इस दौरान सपा जिलाध्यक्ष देवी प्रसाद चौधरी ने चेतावनी देते हुए कहा कि मीडिया हाउस लेख पर माफी मांगे। नहीं तो मीडिया हाउस को फूंक दिया जाएगा। पढ़ें पूरी खबर
सुल्तानपुर में व्यापारी की पीटकर हत्या, पिता बोले चोरों ने गेहूं चोरी किया, बेटे ने पहचान लिया तो मार डाला सुल्तानपुर में एक किराना व्यापारी की देर रात लाठी-डंडे से पीटकर हत्या कर दी गई। व्यापारी दुकान के सामने बरामदे में सो रहा था। जहां बुधवार रात राकेश कुमार (46) को दुकान के बाहर सोते समय अज्ञात हमलावरों ने लाठी-डंडों से पीटकर मौत के घाट उतार दिया। गुरुवार सुबह व्यापारी का खून से लथपथ शव मिला। कादीपुर सीओ, प्रभारी निरीक्षक ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल कर साक्ष्य एकत्रित किए। घटना के खुलासे के लिए 4 टीमें गठित की गई हैं। मामला कादीपुर कोतवाली क्षेत्र के कादीपुर खुर्द बाजार की है। पिता रामकेवल ने कहा कि कुछ दिन पहले दुकान से 4 बोरी गेहूं चोरी हुआ था। जिसमें राकेश ने चोरों को पहचान लिया था। इसी वजह से उसकी हत्या कर दी गई। पढ़ें पूरी खबर… ग्रेटर नोएडा में अवैध रूप से बन रही तीन मंजिला इमारत गिरी, मलबे में दबकर 4 मजदूरों की मौत ग्रेटर नोएडा में अवैध रूप से बन रही तीन मंजिला बिल्डिंग गिर गई। इस दौरान मलबे के नीचे 10 मजदूर दब गए। जिनमें से 4 मजदूरों की मलबे में दबकर मौत हो गई। देर रात चारों के शव रेस्क्यू कर बाहर निकाले गए। तीसरी मंजिल के लेंटर की शटरिंग खोली जा रही थी। लेंटर गिरने से नीचे की दोनों मंजिलें भी ध्वस्त हो गईं। सूचना मिलने पर रबूपुरा कोतवाली पुलिस और एनडीआरएफ की दो टीमें मौके पर पहुंचीं और बचाव कार्य शुरू किया। पढ़ें पूरी खबर… बिहार में BSP कार्यकर्ताओं पर पुलिस का कहर:मायावती बोलीं- बसपा को निशाना बनाया जा रहा बसपा प्रमुख मायावती ने कैमूर जिले की रामगढ़ सीट पर कांटे की टक्कर में बसपा प्रत्याशी की जीत के बाद हुई हिंसा की निंदा की है। मायावती ने कहा कि कुछ उपद्रवियों ने मतगणना के दौरान हिंसा करते हुए बिहार से विजयी बसपा विधायक के वाहन के साथ–साथ पुलिस के वाहन को निशाना बनाया था। वाहनों में तोड़फोड़, पथराव व आगजनी को रोकने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करनी पड़ी थी। इसमें बसपा के कई कार्यकर्ता घायल हुए है। पुलिस ने करीब 250 नामजद BSP कार्यकर्ताओं और 1000 अज्ञात लोगों पर कई FIR दर्ज की थी। पढ़ें पूरी खबर… अलीगढ़ में पुलिसकर्मी को गोली मारने वाला शाका फिर फरार: 50 हजार का इनाम है, साथी निशांत अरेस्ट अलीगढ़ के टप्पल थाना क्षेत्र में बुधवार देर रात पुलिस और कुख्यात बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिसकर्मी देव दीक्षित को 9 नवंबर को गोली मारकर फरार हुए 50 हजार के इनामी हिस्ट्रीशीटर ओमप्रकाश उर्फ शाका ने पुलिस पार्टी पर फिर फायरिंग की और अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकला। हालांकि उसका साथी निशांत मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। सीओ वरुण सिंह ने बताया कि ताहरपुर बम्बे के पास बुधवार रात करीब साढ़े आठ बजे टप्पल पुलिस वाहनों और संदिग्ध व्यक्ति की चेकिंग कर रही थी। तभी एक बाइक सवार दो संदिग्ध व्यक्ति आते हुए दिखाई दिए। उनको रोकने का प्रयास करते समय दोनों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। पुलिस ने भी सरकारी गाड़ी की आड़ लेकर जवाबी फायरिंग की। पढ़ें पूरी खबर ‘राहुल गांधी भाजपा के सबसे बड़े प्रचारक’: गोरखपुर में रवि किशन ने कांग्रेस नेता पर ली चुटकी, बोले-वह बोलते हैं, हम जीतते हैं ‘राहुल गांधी भाजपा के बहुत बड़े प्रचारक हैं। जितना हो पाए, राहुल गांधी उतना हम लोगों के खिलाफ बोलें। वह बोलना न छोड़ें, वह बोलते हैं, हम जीतते हैं। उनके बोलने में जादू है। रविकिशन ने कहा कि एक दिसंबर से सदन चलेगा। राहुल गांधी से अपील है कि वहां भी चिंघाड़ के बोलें।’ यह कटाक्ष गोरखपुर के सांसद रविकिशन शुक्ला ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी पर किया है। रविकिशन पिछले तीन दिनों से गोरखपुर में थे। दो दिन वह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ अलग-अलग कार्यक्रमों में रहे। बुधवार को रविकिशन ने एक बार फिर राहुल पर निशाना साधा।पढ़िए पूरी खबर महंत राजूदास बोले- मुसलमानों को देश से बाहर करो, ये पढ़े-लिखे इस्लामिक आतंकवादी हैं अयोध्या हनुमानगढ़ी के महंत राजूदास ने विवादित बयान दिया है। झांसी में बुधवार को उन्होंने कहा- दिल्ली धमाके में डॉक्टरों का पकड़े जाना, ये दिखाता है कि जितने भी पढ़े लिखे इस्लामिक हैं, सब के सब आतंकवादी हैं। मदरसों पर बुलडोजर चलाओ या तो फिर, मदरसों में भूगोल, इतिहास, समाजशास्त्र पढ़ाओ। या भारत से मुसलमानों को बाहर करो। या उन्हें अपनी संस्कृति में लाने का प्रयास करो। ये कौन करेगा? हिंदू करेगा, लेकिन इसके लिए सभी को आगे आना होगा। हरियाणा से गुजरते समय सनातन एकता यात्रा के दौरान जहां मैं रुका था, वहीं पास से RDX मिला है। इस धमाके में कश्मीर का डॉक्टर पकड़ा गया। लखनऊ की महिला डॉक्टर AK-47 के साथ पकड़ी गई। बुंदेलखंड गौरव फाउंडेशन की ओर से महंत राजूदास को महारानी लक्ष्मीबाई की जयंती के कार्यक्रम में बुलाया गया था। पढ़ें पूरी खबर… फ्री कंप्यूटर कोर्स के लिए आज से अप्लाई करें, O लेवल और CCC के लिए मौका उत्तर प्रदेश में फ्री कंप्यूटर कोर्स के लिए आज से आवेदन कर सकते हैं। पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग ने ‘O लेवल’ और CCC के दूसरे चरण की डेटशीट जारी कर दी है। यह योजना उन प्रतिभागियों के लिए है जो इंटर पास हों और जिनके अभिभावकों की वार्षिक आय अधिकतम 1 लाख रुपए हो। पिछड़ा वर्ग कल्याण और दिव्यांगजन सशक्तीकरण राज्यमंत्री नरेंद्र कश्यप ने बताया- कोर्स के लिए 20 नवंबर से 1 दिसंबर तक backwardwelfareup.gov.in या obccomputertraining.upsdc.gov.in पर आवेदन कर सकते हैं। जिलास्तरीय चयन के बाद 12 दिसंबर से पूरे प्रदेश में एक साथ ट्रेनिंग सेशन शुरू होगा। नेपाल पुलिस कस्टडी में भारतीय युवक की मौत, पत्नी बोली-पुलिस ने इतना मारा कि वो मौत मांग रहे थे नेपाल पुलिस के कस्टडी में 35 साल के भारतीय युवक की मौत हो गई। नेपाल पुलिस ने कहा उसने जेल में फांसी लगा ली। जबकि पत्नी ने नेपाल पुलिस पर हत्या करने का आरोप लगाया है। बोली-मैं मिलने गई थी तो वह बोल रहे थे कि मुझे जहर दे दो। ये लोग बहुत मारते हैं इससे अच्छा मर जाऊं। दरअसल, सिद्धार्थनगर के रहने वाले विनोद को 31 अक्टूबर को नेपाल पुलिस ने स्मैक तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया था। बाद में तौलिहवा पुलिस ने कोर्ट से रिमांड पर लेकर पूछताछ कर रही थी। 19 नवंबर को सुबह घर वालों को पता चला कि मनोज की मौत हो चुकी है। 19 नवंबर देर शाम शव गांव लाया गया। पैत्रिक गांव में अंतिम संस्कार किया गया। पढ़ें पूरी खबर… सहारनपुर में रिटायर्ड ITBP जवान ने गोली मारकर जान दी, पत्नी को फोन कर बोला- माफ करना सहारनपुर में बुधवार शाम रिटायर्ड ITBP जवान ने खुद को गोली मारकर सुसाइड कर लिया। खेत में अपनी लाइसेंसी पिस्टल से खुद को गोली मारने से पहले उसने पत्नी को फोन किया। कहा कि खुद को गोली मारकर जान देने जा रहा हूं, मुझे माफ करना। जब तक घरवाले खेत पहुंचे, उसकी मौत हो चुकी थी। मृतक की पहचान गागलहेड़ी के नवादा गांव में रहने वाले अक्षय कुमार (53) के रूप में हुई। अक्षय का शव पूर्वजों की समाधि स्थल से सटा मिला। वह समाधि से टेक लगाए बैठी अवस्था में मिले। माथे से काफी खून बह चुका था। माथे के बीचोंबीच उन्होंने गोली मारी थी। दाहिने तरह जमीन पर उनकी पिस्टल पड़ी मिली। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। परिजनों ने पुलिस को बताया कि अक्षय कुछ दिनों से किसी बात को लेकर डिप्रेशन में थे। पढ़ें पूरी खबर… सोनभद्र में 4 साल की बच्ची से दरिंदगी करने वाले को उम्रकैद, 1 लाख जुर्माना सोनभद्र में 4 साल की बच्ची से रेप करने वाले दोषी को आजीवन कठोर कारावास की सजा सुनाई। अपर सत्र न्यायाधीश/विशेष न्यायाधीश अमित वीर सिंह की अदालत ने दोषी बृजेश कुमार यादव उर्फ छोटू पर एक लाख रुपए जुर्माना भी लगाया। जुर्माना न देने पर 2 महीने की अतिरिक्त कैद भुगतनी होगी। जुर्माने के 80 हजार रुपए पीड़िता को देने का आदेश भी कोर्ट ने दिया है। मामला 9 महीने पहले का है। रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र की पीड़िता के पिता ने 20 फरवरी, 2025 को शिकायत दर्ज कराई थी। आरोप लगाया था कि बृजेश कुमार यादव उर्फ छोटू निवासी बहुआरा, टोला औरहवा, रॉबर्ट्सगंज, सोनभद्र ने बेटी के साथ खेत ले जाकर रेप किया। बेटी की चीख सुनकर उसकी दादी मौके पर पहुंचीं, जिसके बाद आरोपी भाग गया। पूरी खबर पढ़ें