उत्तर प्रदेश विधानमंडल का बजट सत्र 9 फरवरी से शुरू होकर 20 फरवरी तक संचालित होगा। वित्त मंत्री सुरेश खन्ना 11 फरवरी को विधानसभा में वित्तीय वर्ष 2026-27 का बजट पेश करेंगे। विधानमंडल के दोनों सदनों से 20 फरवरी को बजट पारित होगा। विधानसभा सचिवालय ने सत्र संचालन का कार्यक्रम जारी किया है। 9 फरवरी को विधानसभा के मंडप में दोनों सदनों का संयुक्त सदन में राज्यपाल आनंदी बेन पटेल अभिभाषण पढ़ेंगी। 10 फरवरी को घोसी से सपा विधायक सुधाकर सिंह और बरेली से भाजपा विधायक श्याम बिहारी सिंह के निधन पर शोक प्रस्ताव रखा जाएगा। 11 फरवरी को सुबह 11 बजे वित्त मंत्री सुरेश खन्ना बजट पेश करेंगे। उसके बाद सदन में राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा होगी। 12 और 13 फरवरी फरवरी को राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा होगी। सीएम योगी आदित्यनाथ 13 फरवरी को राज्यपाल के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर बोलेंगे। 16, 17, 18 और 19 फरवरी को बजट पर चर्चा होगी। 20 फरवरी को बजट पारित किया जाएगा। 12 दिन का सत्र, 10 दिन बैठक होगी
विधानमंडल का बजट सत्र यूं तो 12 दिन चलेगा, लेकिन 14 फरवरी शनिवार और 15 फरवरी रविवार होने के कारण सदन की बैठक नहीं होगी। इस तरह सदन की कार्यवाही दस दिन ही चलेगी। जानकार मानते हैं कि बीते दिनों लखनऊ में आयोजित विधानमंडलों के पीठासीन अधिकारियों के सम्मेलन में वर्ष में कम से कम 30 दिन सदन संचालित करने का संकल्प लिया गया था। उसी के तहत विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना और सीएम योगी आदित्यनाथ ने बजट सत्र को 12 दिन रखा है। क्लोन ऐप से 2 करोड़ 75 लाख ठगे: निवेश में मुनाफे का देते थे झांसा, 2 राज्यों में छापेमारी के बाद 7 गिरफ्तार सुल्तानपुर की साइबर क्राइम और एसओजी ने ऑनलाइन ट्रेडिंग के जरिए धोखाधड़ी करने वाले गिरोह का खुलासा किया है। पुलिस ने असम और मुंबई से 7 आरोपियों को पकड़ा है। आरोपी ASHIKA Growing And Sharing नाम की कंपनी का क्लोन ऐप बनाकर शेयर बाजार में निवेश के नाम पर लोगों को फंसाते थे। इन्होंने 2 करोड़ 75 लाख रुपए से ज्यादा की ठगी की थी। पीड़ित के केवाईसी के जरिए साइबर क्राइम और SOG ने दो राज्यों में छापेमारी की। दो आरोपी असम से पकड़े गए। उनसे पूछताछ में मिली जानकारी के आधार पर मुंबई से 3 लोगों को गिरफ्तार किया गया। शफीपुर के रहने वाले भास्कर पांडेय ने धोखाधड़ी और ठगी की शिकायत की थी, जिसके बाद साइबर क्राइम और SOG ने एक्शन लिया। पढ़ें पूरी खबर… बहराइच में बच्चे पर तेंदुए का हमला, मौत: घर के बाहर खेलते समय दबोचा, जंगल में छोड़कर भागा बहराइच में तेंदुए ने एक मासूम बच्चे पर हमला कर जान ले ली। बुधवार शाम बच्चा घर के बाहर खेल रहा था। इसी दौरान तेंदुआ अचानक हमला कर दिया। बच्चे को मुंह में दबाकर भागने लगा। बच्चे की चीख-पुकार सुनकर परिजन लाठी-डंडा लेकर दौड़े। लोगों को आता देख तेंदुआ बच्चे को घायल अवस्था में छोड़कर जंगल में भाग गया।
घायल को तुरंत इलाज के लिए एक निजी चिकित्सक के पास ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। ग्रामीणों ने वन विभाग को घटना की सूचना दी है। मामला कतर्नियाघाट वन क्षेत्र के चहलवा का है।पढ़िए पूरी खबर… सुप्रीम कोर्ट की रोक के बाद बुलडोजर कार्रवाई कैसे; हाईकोर्ट ने सरकार से पूछा- यह सत्ता का दुरूपयोग नहीं इलाहाबाद हाईकोर्ट ने उत्तर प्रदेश में बुलडोज़र से मकान गिराने की कार्रवाई पर कड़ी टिप्पणी की है। अदालत ने कहा कि नवंबर 2024 में सुप्रीम कोर्ट के “ बुलडोजर जस्टिस” फैसले के बाद भी राज्य में दंड के तौर पर मकान तोड़े जा रहे हैं, जो चिंता का विषय है। जस्टिस अतुल श्रीधरन और जस्टिस सिद्धार्थ नंदन की खंडपीठ ने सवाल उठाया कि क्या किसी अपराध के तुरंत बाद मकान गिरा देना सरकार की शक्ति का गलत इस्तेमाल नहीं है। अदालत ने कहा कि उसके सामने ऐसे कई मामले आए हैं, जहां एफआईआर दर्ज होते ही पहले नोटिस दिए गए और बाद में घरों को गिरा दिया गया। अदालत ने कहा कि यह मामला सिर्फ सरकार के अधिकार का नहीं, बल्कि नागरिकों के अधिकारों (अनुच्छेद 14 और 21) से भी जुड़ा है। पढ़िए पूरी खबर वाराणसी कोर्ट में नूतन ठाकुर की जमानत पर सुनवाई टली; पूर्व IPS अमिताभ समेत पत्नी पर दर्ज है केस वाराणसी के चौक थाने में कोडीन कफ सिरप मामले में टिप्पणी करने समेत अन्य धाराओं में दर्ज आपराधिक मामले में पूर्व आईपीएस अफसर अमिताभ ठाकुर की पत्नी डा. नूतन ठाकुर की जमानत अर्जी पर आज सुनवाई टल गई। डॉ. नूतन ठाकुर ने अग्रिम जमानत के लिए न्यायालय में अर्जी दाखिल की। जिला जज संजीव शुक्ला की अदालत ने इस अग्रिम जमानत प्रार्थना पत्र पर सुनवाई के लिए आज की तारीख तय की थी लेकिन सुनवाई नहीं हो सकी। जिला जज की अदालत में केस पटल पर रखा लेकिन अभियोजन की ओर से केस डायरी व अन्य प्रपत्र कोर्ट में नहीं आने की बात कही गई। इसके बाद अग्रिम जमानत पर सुनवाई के लिए अगली तिथि 6 फरवरी नियत कर दी। अदालत में उनके अधिवक्ता अनुज यादव भी मौजूद रहे। पढ़िए पूरी खबर पूर्व दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री और पत्नी पर FIR; मारपीट व अभद्रता का आरोप, पीड़िता बोली-प्रॉपर्टी पर करना चाहते है कब्जा आगरा विजय नगर सोसाइटी में पूर्व दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री नितिन गुप्ता और उनकी पत्नी रिंकी गुप्ता समेत 8–10 लोगों पर मारपीट के आरोप में मुकदमा दर्ज हुआ है। वहीं रिंकी गुप्ता की ओर से भी दो लोगों के खिलाफ अलग FIR दर्ज की गई है। पीड़िता के कहा-सोसाइटी में अवैध गतिविधियों का विरोध किया था। जिस पर आरोपी पक्ष भड़क गया, और मारपीट करने लगा। पीड़िता शशि गुप्ता ने बताया- जब उसने सोसाइटी में हो रहे अवैध कार्यों का विरोध किया तो आरोपी पक्ष भड़क गया। स्थिति बिगड़ने पर पीड़िता ने 112 नंबर पर पुलिस को कॉल किया, जिससे आरोपी और उग्र हो गए। आरोप है कि पुलिस के मौके पर पहुंचने से पहले महिला के साथ जमकर मारपीट, गाली-गलौज और अभद्रता की गई। पढ़िए पूरी खबर इस्तीफे के बाद बरेली में गरजे पूर्व सिटी मजिस्ट्रेट अलंकार: सरकार के आरोप पत्र को बताया हास्यास्पद, बोले-डरने वाले नहीं “देश की सरकार खुद भेदभाव के कानून बनाकर समाज को बांट रही है और जब मैं अपने वर्ग के हक के लिए आवाज उठाता हूं, तो मुझे चार्जशीट थमा दी जाती है। यह आरोप पत्र नहीं, बल्कि सच को दबाने की कोशिश है।” यह तीखे बोल हैं पीसीएस अधिकारी अलंकार अग्निहोत्री के, जिन्होंने 26 जनवरी को इस्तीफा देकर सिस्टम में खलबली मचा दी थी। मंगलवार को जब वे दोबारा बरेली के परशुराम धाम पहुंचे, तो प्रशासन की ओर से थमाए गए ‘आरोप पत्र’ पर पलटवार करते हुए उन्होंने इसे पूरी तरह हास्यास्पद करार दिया। उन्होंने साफ कहा कि वे इन गीदड़ भभकियों से डरने वाले नहीं हैं और अब सीधे दिल्ली कूच की तैयारी है। पूरी खबर पढ़ें जालौन में नहर गिरी कार, दो की मौत, पुलिस जांच में जुटी जालौन जनपद के कोटरा थाना क्षेत्र में कार नहर में गिर गई, जिसमें सवार दो लोगों की इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही कोटरा थाना प्रभारी विमलेश कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और राहत-बचाव कार्य शुरू कराया गया। यह हादसा उस समय हुआ जब एक मोटरसाइकिल सवार को पीछे से आ रही कार ने टक्कर मार दी। मोटरसाइकिल चालक का आरोप है कि टक्कर मारने के बाद कार चालक वाहन लेकर मौके से भागने लगा। इसी दौरान वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे नहर में जा गिरा। पूरी खबर पढ़ें शाहजहांपुर मेडिकल-कॉलेज की तीसरी मंजिल से कूदा टीबी मरीज, मौत: वार्ड के बाहर सोए थे मां-बाप, सिर फटने से मौके पर तोड़ा दम शाहजहांपुर राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती मरीज ने तीसरी मंजिल से कूदकर जान दे दी। वह पिछले एक साल से टीबी से पीड़ित था। वार्ड के बाहर ही उसके माता-पिता सो रहे थे। इस दौरान वार्ड के अंदर स्टाफ भी मौजदू था, लेकिन किसी ने भी मरीज से नहीं पूछा की वह कहां जा रहा है। कुछ ही पलों में युवक तीसरी मंजिल की रेलिंग पर चढ़ गया और नीचे छलांग लगा दी। ग्राउंड फ्लोर पर लेटे लोगों ने जब यह देखा तो चीख-पुकार मच गई। शोर सुनकर मां-बाप भी नीचे दौड़े, लेकिन तब तक उनका बेटा दम तोड़ चुका था। पढ़ें पूरी खबर बाराबंकी में NIA-ATS ने युवक को अस्पताल से उठाया: आतंकी कनेक्शन का आरोप, कैंसर से जूझ रही मां से मिलने आया था
बाराबंकी में मंगलवार सुबह राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) और एंटी टेररिस्ट स्क्वाड (ATS) ने छापा मारकर एक युवक को पकड़ा। उसपर आतंकियों से कनेक्श का आरोप है। युवक दिल्ली में ऑटो स्पेयर पार्ट्स की कंपनी में काम करता है। वो कैंसर से जूझ रही अपनी मां को अस्पताल में देखने आया था। तभी एनआईए और एटीएस ने अस्पताल में छापा मारकर उसे उठा लिया। युवक को लखनऊ लाकर पूछताछ की जा रही है। पूरा मामला बदोसराय थाना क्षेत्र के खोर एत्महादपुर गांव का है। युवक का नाम राम लखन है। पूरी खबर पढ़ें बरेली में मेडिकल स्टोर और जूता-चप्पल के गोदाम में लगी आग करोड़ों का माल राख, राजपुर कला बाजार में मची भगदड़ बरेली के मझगवा ब्लॉक के राजपुर कला बाजार में बुधवार की सुबह करीब 6 बजे भीषण आग लग गई। आग की लपटे इतनी तेज है कि शुभम माहेश्वरी के घर और मेडिकल स्टोर में रखा पूरा सामान जल कर खाक हो गया। इस घटना से करोड़ों रुपए के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सुबह के समय अचानक घर और मेडिकल स्टोर से धुआं और आग की तेज लपटें उठने लगीं। कुछ ही देर में आग ने विकराल रूप ले लिया। आग की चपेट में घर के अंदर बना जूता-चप्पल का गोदाम भी आ गया। पूरी खबर पढ़ें फिरोजाबाद में डबल-डेकर बस पलटने से मासूम की मौत, आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर देररात हुए हादसे में 12 से अधिक यात्री घायल फिरोजाबाद आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर मंगवार रात करीब 2:30 बजे डबल डेकर बस पलट गई। सड़क दुर्घटना में तीन माह के मासूम की मौके पर ही मौत हो गई। 10 से 12 लोग घायल हो गए। हादसे में घायल लोगों को एम्बूलेंस से सीएचसी शिकोहाबाद में उपचार के लिए भेजा गया है। पुलिस अधिकारियों से मिली सूचना के अनुसार, सभी घायल यात्रियों को यूपीडा एंबुलेंस की मदद से जिला संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। हादसे में मामूली चोटें आने के कारण प्राथमिक उपचार के बाद यात्रियों को गोरखपुर के लिए रवाना कर दिया गया है। पूरी खबर पढ़ें मथुरा में शराब के नशे में धुत सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर को युवती ने मारा 4 सेकेंड में 3 चप्पल, जमीन को अपना बताने के विरोध पर की थी बदसलूकी मथुरा में साधु के वेश में शराब के नशे में धुत युवक को युवती ने चार सेकेंड में तीन चप्पल ताबड़तोड़ बरसाए। घटनास्थल पर मौजूद ग्रामीणों ने इस घटना का वीडियो बना लिया। युवती का आरोप है कि युवक मेरी जमीन को अपना बताकर धमकी दे रहा था। मना करने पर मारपीट पर उतारू हो गया था। आरोप है कि युवक का स्थानीय यूट्यूबर्स ने वीडियो बनाकर मना बढ़ा दिया है। सोशल मीडिया पर लोकप्रियता मिलने के कारण वह आय दिन लोगों से बदसलूकी करता रहता है। युवती के तहरीर पर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पूरी खबर पढ़ें संभल हिंसा में अनुज चौधरी पर FIR मामले में हाईकोर्ट में सुनवाई, वकील ने वक्त मांगा संभल हिंसा के दौरान पुलिस कर्मियों द्वारा गोली मारे जाने का आरोप लगाने वाले आलम के पिता की याचिका पर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट न्यायालय ने FIR के आदेश दिया था। जिसके खिलाफ संभल पुलिस और ASP अनुज चौधरी इलाहाबाद हाईकोर्ट पहुंच गए हैं। ASP अनुज चौधरी व संभल पुलिस ने इस आदेश के खिलाफ हाईकोर्ट में रिवीजन याचिका दाखिल की है। मंगलवार को हाईकोर्ट में अनुज चौधरी समेत पुलिसकर्मियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के आदेश देने के मामले की सुनवाई हुई। शिकायतकर्ता यामीन की तरफ से वकील ने वकालतनामा दाखिल किया। साथ ही कोर्ट से वक्त देने की गुजारिश की। जस्टिस समित गोपाल की सिंगल बेंच ने 9 फरवरी को अगली डेट दे दी है। पढ़िए पूरी खबर अमिताभ ठाकुर 6 फरवरी तक हो सकते हैं रिहा: वारंट बी निरस्त होने के बाद रास्ता साफ, देवरिया में जमा कराए जाएंगे बांड
पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर की रिहाई का रास्ता होता नजर आ रहा है। वाराणसी के बाद अब देवरिया में भी बांड जमा कराए जाएंगे। जमानतदारों की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। इसके बाद वह जेल से बाहर आ सकेंगे। वारंट बी और कानूनी दांव-पेंच के चलते जमानत मिलने के 15 दिन बाद भी वह जेल से नहीं छूट सके थे। अमिताभ ठाकुर को 9 जनवरी को वाराणसी कोर्ट से जमानत मिली थी। इसके बाद 19 जनवरी को देवरिया कोर्ट ने धोखाधड़ी के मामले में उन्हें जमानत दे दी थी। उन्हें एक–एक लाख रुपए के दो बांड और दो जमानतदार पेश करने थे। इस बीच लखनऊ के तालकटोरा थाने में दर्ज एक अन्य मामले में वारंट बी जारी हो गया। जिसके चलते ये प्रक्रिया यहीं रुक गई। अब वारंट बी निरस्त होने के बाद अमिताभ ठाकुर के अधिवक्ता प्रवीण त्रिपाठी ने बताया कि उनकी रिहाई 6 फरवरी तक हो सकती है। पढ़े पूरी खबर… बिजनौर में गन्ने के खेत में मिला गुलदार का शव,डर के मारे खेत से बाहर निकले ग्रामीण, वन विभाग ने आपसी संघर्ष में मौत की आशंका जताई बिजनौर के अफजलगढ़ ब्लॉक क्षेत्र के रामनगर गांव में गन्ने के खेत से गुलदार का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही वन विभाग और पुलिस मौके पर पहुंची। विभाग ने प्रारंभिक जांच में गुलदार की मौत आपसी संघर्ष में होने की आशंका जताई है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रामनगर गांव निवासी महेंद्र शर्मा मंगलवार को दुलीचंदपुर रकबे में स्थित अपने खेत में परिजनों के साथ गन्ना छीलने गए थे। इसी दौरान खेत में गुलदार दिखाई दिया। गुलदार को देखकर वे घबरा गए और तुरंत खेत से बाहर निकल आए। पूरी खबर पढ़ें