यूपी सरकार ने गुरुवार को 4 आईएएस के ट्रांसफर कर दिए। राजेश कुमार-2 महानिदेशक पर्यटन का ट्रांसफर राज्य मानवाधिकार आयोग के सचिव पद पर किया गया है। राजेश कुमार का एक साल में यह तीसरा ट्रांसफर है। पिछले साल 3 जनवरी को उन्हें खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग का आयुक्त बनाया गया था। 16 सितंबर, 2025 को जारी ट्रांसफर लिस्ट में उन्हें पर्यटन विभाग का महानिदेशक बनाया गया। सूत्रों के मुताबिक, उनकी पर्यटन विभाग के प्रमुख सचिव अमृत अभिजात से बन रही थी। अमृत अभिजात का 1995 बैच यूपी के शासन में सबसे ताकतवर है। लिहाजा, 4 महीने से भी कम समय में उनका ट्रांसफर राज्य मानवाधिकार आयोग के सचिव पद पर किया है। इस पोस्टिंग को शासन में साइड लाइन वाली पोस्टिंग ही माना जाता है। वहीं, समाज कल्याण विभाग के निदेशक कुमार प्रशांत का एक जनवरी को जारी 21 आईएएस की ट्रांसफर लिस्ट में गृह विभाग के सचिव पद पर ट्रांसफर किया गया था। सूत्रों के मुताबिक, कुमार प्रशांत ने गृह विभाग में जॉइन करने में असमर्थता जताई थी। वहीं, सरकार और गृह विभाग में उच्च स्तर पर हुए मंथन में उन्हें गृह विभाग में पोस्टिंग देना उचित नहीं माना गया। इसके बाद उन्हें प्रतीक्षारत रखा गया था। आज कुमार प्रशांत का ट्रांसफर राज्य सूचना आयोग के सचिव पद पर किया गया। इसको साइड लाइन पोस्टिंग माना जाता है। राज्य सूचना आयोग के सचिव डॉ. वेदपति मिश्रा का ट्रांसफर महानिदेशक पर्यटन विभाग के पद पर किया गया है। एमएसएमई, निर्यात प्रोत्साहन, हथकरघा एवं वस्त्रोद्योग, खादी एवं ग्रामोद्योग और इंडस्ट्री डिपार्टमेंट के सचिव प्रांजल यादव से हथकरघा एवं वस्त्रोद्योग, खादी एवं ग्रामोद्योग और इंडस्ट्री डिपार्टमेंट का चार्ज वापस लिया गया है। प्रांजल अब केवल एमएसएमई, निर्यात प्रोत्साहन विभाग के सचिव रहेंगे। यूपी के परिषदीय स्कूलों में परीक्षा की तारीख घोषित, 24 से 31 जनवरी के बीच होगी परीक्षा परिषदीय और मान्यता प्राप्त विद्यालयों में शैक्षिक सत्र 2025-26 की द्वितीय सत्रीय परीक्षा 24 से 31 जनवरी के बीच होगी। यह स्कूल बेसिक शिक्षा परिषद संचालित करता है। बेसिक शिक्षा निदेशक ने प्रदेश के सभी जिला बेसिक शिक्षा अधिकारियों को निर्देश जारी किए हैं। परीक्षा का आयोजन विद्यालय स्तर पर किया जाएगा। प्रधानाध्यापक या प्रभारी प्रधानाध्यापक प्रश्नपत्र बनाएंगे। प्रश्नपत्र कक्षावार मासिक पाठ्यक्रम विभाजन के आधार पर तैयार होंगे। इनमें दिसंबर, 2025 तक पढ़ाए गए पाठ्यक्रम से ही प्रश्न पूछे जाएंगे। उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन संबंधित कक्षा अध्यापक या विषय अध्यापक करेंगे।
परीक्षा और मूल्यांकन से जुड़े सभी अभिलेख विद्यालय स्तर पर सुरक्षित रखे जाएंगे। परीक्षा आयोजन पर होने वाला खर्च विद्यालय को मिले कंपोजिट ग्रांट से होगा। परीक्षा के बाद अभिभावकों से बच्चों की शैक्षिक प्रगति साझा की जाएगी। कमजोर बच्चों की पहचान कर दोबारा तैयारी कराई जाएगी। वन रक्षक और वन्य जीव रक्षक मुख्य परीक्षा का परिणाम जारी, 5111 अभ्यर्थी सफल हुए उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने वन रक्षक एवं वन्य जीव रक्षक मुख्य परीक्षा के 709 पदों के लिए आयोजित लिखित परीक्षा का परिणाम जारी किया है। आयोग के सचिव अवनीश सक्सेना ने बताया कि रिक्त पदों के सापेक्ष 10 गुना 5111 अभ्यर्थियों को शारीरिक मानक परीक्षा और शारीरिक दक्षता परीक्षा के लिए आमंत्रित किया है। दोनों परीक्षाएं फरवरी-मार्च में हो सकती हैं। परीक्षा में अनारक्षित और ओबीसी की कटऑफ एक समान 39.50 रही। अनुसूचित जाति की कटऑफ 29.75, एसटी की 19.25 और ईडब्ल्यूएस की कटऑफ भी 39.50 अंक रही है। योगी सरकार का बड़ा फैसला- अब हर ग्राम पंचायत में बनेंगे आधार कार्ड, ब्लॉक-शहरों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे यूपी में अब गांव के लोगों को आधार कार्ड बनवाने के लिए ब्लॉक और शहरों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। योगी सरकार ने ग्राम पंचायत स्तर पर ही आधार सेवाएं उपलब्ध कराने का फैसला लिया है। प्रदेश की 1000 ग्राम पंचायतों में पायलट प्रोजेक्ट के रूप में आधार सेवा केंद्र स्थापित करने का काम शुरू हो गया है। इन केंद्रों के माध्यम से नया आधार बनवाने से लेकर आधार अपडेट और प्रमाणीकरण तक की सुविधाएं सीधे गांव में ही मिल सकेंगी। पंचायतीराज निदेशक अमित कुमार सिंह ने बताया- हर ग्राम पंचायत के ग्राम सचिवालय में आधार सेवा केंद्र स्थापित किया जाएगा। इन केंद्रों का संचालन ग्राम पंचायत सहायक करेंगे, जिससे स्थानीय स्तर पर रोजगार और जिम्मेदारी दोनों को बढ़ावा मिलेगा। योजना के सफल क्रियान्वयन के लिए यूआईडीएआई (UIDAI) ने पंचायती राज विभाग को रजिस्ट्रार आईडी और इंपैनलमेंट एजेंसी (ईए) आईडी भी निर्गत कर दी है, जिससे आधार सेवाओं का संचालन पूरी तरह अधिकृत और पारदर्शी तरीके से हो सकेगा। पढ़ें पूरी खबर… आगरा में परचून दुकानदार की पीट-पीटकर हत्या, झगड़े में कर रहा था बीच-बचाव आगरा में गुरुवार सुबह बिजली के तार डालने को लेकर हुए विवाद में एक व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। बीच-बचाव करने पहुंचे भूरी सिंह को गंभीर चोटें आईं, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। मामला बमरौली कटारा थाना क्षेत्र के पावावली गांव का है। पावावली गांव की रहनी वाली पूनम और गोलो गुरुवार सुबह 7 बजे बिजली के खंभे से तार डाल रही थी। इसी दौरान दूसरे पक्ष के रामकिशन और बाचा राम ने इसका विरोध किया। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और आरोपी पक्ष गाली-गलौज करने लगा। पढ़ें पूरी खबर… सहारनपुर में रोडवेज कर्मचारियों ने बाप-बेटों को घसीटकर पीटा,रास्ते को लेकर हुआ था झगड़ा सहारनपुर में रास्ते पर गाड़ी खड़ी करने को लेकर बस और कार सवार में झड़प हो गई। कार सवार युवक ने रास्ते से बस हटाने को कहा। आरोप है कि गुस्से में बस के ड्राइवर और क्लीनर ने उसकी गाड़ी के सामने बस खड़ी कर दी। गाली देते हुए कार से बाप और उसके दो बेटों को खींचकर डिपो ले गए। गेट बंद कर दिया। उसके बाद बाप-बेटों को जमीन पर धक्का देकर गिरा दिया। दोनों खुद को छोड़ने के लिए गुहार लगाने लगे। लेकिन उन्होंने नहीं छोड़ा। जमीन पर घसीट-घसीटकर पीटा। शोर सुनकर आधे घंटे बाद डिपो पहुंचे। गेट का ताला खुलवाकर दोनों को बाहर निकलवाया। उसके बाद पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली। घायलों को अस्पताल पहुंचाया। आरोपी बस ड्राइवर और क्लीनर को पकड़कर पूछताछ के लिए थाने लेकर आई। घटना गुरुवार को थाना फतेहपुर क्षेत्र की है। यहां पढ़ें पूरी खबर पंचधातु से बना 286 किलो का ‘कोदंड’ ओडिशा से अयोध्या रवाना, आठ महीने में हुआ तैयार राम मंदिर में रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा के बाद से श्रद्धालुओं की आस्था अनूठे उपहारों के रूप में लगातार सामने आ रही है। इसी कड़ी में तीसरे वर्ष की शुरुआत में रामलला को एक और ऐतिहासिक भेंट मिलने जा रही है। ओडिशा के राउरकेला से पंचधातु से निर्मित 286 किलोग्राम वजनी धनुष ‘कोदंड’ अयोध्या लाया जा रहा है। इस दिव्य धनुष को लेकर 3 जनवरी 2026 को भव्य शोभायात्रा रवाना हुई, जिसे सनातन जागरण मंच राउरकेला ने आयोजित किया है। यह शोभायात्रा ओडिशा के सभी 30 जिलों से होकर गुजरेगी। 19 जनवरी को यात्रा भगवान जगन्नाथ की नगरी पुरी पहुंचेगी, जहां दर्शन-पूजन के बाद आगे बढ़ेगी। इसके बाद 22 जनवरी को यह पावन कोदंड अयोध्या राम मंदिर पहुंचेगा और रामलला को समर्पित किया जाएगा। खास बात यह है कि 22 जनवरी वही तिथि है, जिस दिन रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा हुई थी। इसी शुभ संयोग के चलते धनुष समर्पण के लिए इस दिन को चुना गया है। पढ़ें पूरी खबर… श्रावस्ती में ई-रिक्शा खाई में पलटा, 13 लोग घायल, इकौना में ट्रक ने मारी टक्कर, सभी अस्पताल में भर्ती श्रावस्ती जनपद में गुरुवार दोपहर 1 बजे के करीब को एक सड़क हादसे में करीब 13 लोग घायल हो गए। नवीन मॉडर्न थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे 730 पर दुबे दो नक्का के पास एक तेज रफ्तार ट्रक ने ई-रिक्शा को टक्कर मार दी, जिससे वह अनियंत्रित होकर खाई में पलट गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे स्थानिय लोगों ने सभी घायलों को इकौना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। पढ़िए पूरी खबर शामली में पुलिस-बदमाशों के बीच 30 मिनट तक चली फायरिंग, आरोपी के पैर में लगी गोली, तीन अन्य मौके से फरार, कई मामलों में दर्ज थे मुकदमे शामली पुलिस की बुधवार की रात करीब 9 बजे में बदमाशों के साथ मुठभेड़ हो गई। यह मुठभेड़ करीब आधे घंटे तक चली। मुठभेड़ के दौरान दोनों तरफ से करीब आधे दर्जन गोलियां चली। पुलिस की ओर से सेल्फ डिफेंस में की गई फायरिंग में एक गोली बदमाश मुनेन्द्र के दाहिने पैर में लग गई। बदमाश के तीन अन्य साथी अपने आपको घिरता देख अंधेरे का फायदा उठाते हुए मौके से फरार हो गए। पुलिस ने घायल बदमाश को गिरफ्तार करके स्थानीय सीएचसी में भर्ती करवाया। मुनेन्द्र दिनदहाड़े एक मकान पर फायरिंग करने के मामले में वांछित चल रहा था। उसके खिलाफ पहले से ही तीन आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है। यह पूरा मामला कांधला थाना क्षेत्र के गांव इस्सौपुरटील से जुड़ा हुआ है। पढ़िए पूरी खबर बिजनौर में ट्रक की टक्कर से पिकअप मालिक और चालक की मौत, बिजनौर के नूरपुर मार्ग पर हुआ हादसा, डेयरी में दूध की सप्लाई कर घर लौट रहा था बिजनौर के नहटौर थाना क्षेत्र में नूरपुर मार्ग पर बुधवार देर रात करीब 11 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो लोगो की मौत हो गई। पिकअप वाहन ट्रक से टकरा गया, जिसमें पिकअप वाहन के मालिक और चालक की मौके पर ही मौत हो गई। गुरुवार सुबह करीब 8 बजे राहगीरों ने क्षतिग्रस्त वाहन देखकर पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बिजनौर भेज दिया। पिकअप वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया था। पढ़िए पूरी खबर अलीगढ़ में हिक्स थर्मामीटर फैक्ट्री पर IT की रेड; चीन से पार्ट्स मंगाकर मैन्युफैक्चरिंग हो रही अलीगढ़ में मंगलवार को दिल्ली से आई आयकर विभाग की टीम ने आईटीआई रोड स्थित हिक्स थर्मामीटर लिमिटेड पर छापेमारी की। 10 सदस्यीय टीम सुबह करीब 11 बजे फैक्ट्री पहुंची और परिसर को चारों तरफ से घेरते हुए मुख्य गेट बंद करवा दिए। कार्रवाई इतनी गोपनीय रही कि स्थानीय प्रशासन और पुलिस को इसकी कोई जानकारी नहीं मिली। हिक्स थर्मामीटर लिमिटेड का संबंध शहर के प्रतिष्ठित सेठ टीकाराम परिवार से बताया जा रहा है। यह फैक्ट्री उद्योगपति हरि प्रकाश गुप्ता के बेटे सिद्धार्थ गुप्ता की बताई जा रही है। सूत्रों का कहना है कि कंपनी चीन से थर्मामीटर, ब्लड प्रेशर मशीन और अन्य मेडिकल उपकरणों के पार्ट्स मंगाती थी। इन पार्ट्स को कागजों में स्थानीय फैक्ट्री में बना हुआ दिखाया जाता था। इसी तरीके से जीएसटी और आयकर में बड़ी टैक्स चोरी की आशंका जताई जा रही है। आयकर विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि दस्तावेजों के मिलान और स्टॉक की फिजिकल वेरिफिकेशन पूरी होने के बाद ही टैक्स चोरी की वास्तविक रकम सामने आ सकेगी। पढ़िए पूरी खबर वाराणसी रेलवे पुलिस ने पंजाब मेल में पकड़े 400 तोते, तस्कर अमेठी से पश्चिमी बंगाल ले जा रहे थे वाराणसी के कैंट जीआरपी और आरपीएफ ने संयुक्त अभियान के दौरान पंजाब मेल एक्सप्रेस ट्रेन से करीब 400 जंगली तोते बरामद किए। ये तोते अवैध रूप से तस्करी कर अमेठी से पश्चिम बंगाल के वर्धमान ले जाए जा रहे थे। जीआरपी इंस्पेक्टर राजोल नागर ने बताया कि वन्यजीव संरक्षण से जुड़ी संस्था बर्ड लाइफ से सूचना मिली थी कि एक तस्कर बड़ी संख्या में जंगली तोतों को ट्रेन के माध्यम से पश्चिम बंगाल ले जाने वाला है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए जीआरपी और आरपीएफ की संयुक्त टीम ने रेलवे स्टेशन और ट्रेनों में सघन चेकिंग अभियान शुरू किया। पढ़ें पूरी खबर… मेरठ में बदमाश का एनकाउंटर, पैर में लगी गोली, 12 मुकदमे दर्ज थे मेरठ के कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र में मंगलवार देर रात पुलिस और एक वांछित बदमाश के बीच मुठभेड़ हो गई। रात करीब 12:30 बजे नेशनल हाईवे के समीप एलआईसी ग्राउंड के पास पुलिस ने शराब चोरी के मामले में फरार चल रहे बदमाश को पकड़ने का प्रयास किया। खुद को घिरा देख बदमाश ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली बदमाश के पैर में लगी, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस की जवाबी फायरिंग में बदमाश अमजद पुत्र युसूफ के दाहिने पैर में गोली लगी। घायल अवस्था में उसे तुरंत जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। पढ़िए पूरी खबर