यूपी की बड़ी खबरें:लखनऊ में आज चांद नहीं दिखा, 21 मार्च को ईद; मौलाना बोले- दुनिया में शांति के लिए दुआ करें

लखनऊ में ईद का चांद नजर नहीं आया। ऐशबाग स्थित इस्लामिक सेंटर ऑफ इंडिया में ईदगाह इमाम मौलाना खालिद रशीद फरंगी महली ने धर्म गुरुओं के साथ चांद देखने की कोशिश की। मौलाना ने बताया- आज गुरुवार को चांद नजर नहीं आया। अब शुक्रवार (20 मार्च) को अलविदा की नमाज और अंतिम रोजा होगा। 21 मार्च को देश भर में ईद मनाई जाएगी। मौलाना ने बताया- आसमान साफ होने के बाद भी चांद नजर नहीं आया। देश के अन्य किसी हिस्से से भी चांद के नजर आने की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। इसके बाद इस्लामिक सेंटर ऑफ इंडिया की तरफ से यह निर्णय लिया गया कि शुक्रवार को 30वां रोजा होगा। शनिवार को ईद मनाई जाएगी। ईद का दिन वर्ल्ड पीस के रूप में मनाया जाएगा
मौलाना ने कहा- ईद की नमाज को लेकर इस्लामिक सेंटर आफ इंडिया की तरफ से गाइडलाइन जारी की गई है। नमाज अदा करने के लिए लोग अधिक संख्या में समय पर ईदगाह पहुंचे। ईद की नमाज से पहले ही फितरा (दान ) अदा करें। अच्छे माहौल में ईद मनाएं। ईद का दिन वर्ल्ड पीस के रूप में मनाया जाएगा। भारत समेत पूरे विश्व में शांति के लिए दुआ की जाएगी। मिडिल ईस्ट में जो युद्ध हो रहा है। उसका ईद से कोई संबंध नहीं है। ईद एक धार्मिक सेलिब्रेशन है जो हर साल जैसे मनाई जाती थी वैसे ही मनाई जाएगी। पढ़ें पूरी खबर… बस्ती में PCS अधिकारी समेत 3 घरों में करोड़ों की चोरी, खिड़की तोड़कर चोर घर में घुसे बस्ती में जिला कृषि अधिकारी, रिटायर्ड जवान समेत तीन घरों में करोड़ों की चोरी हो गई। बुधवार रात अज्ञात चोरों ने पीछे के रास्ते से छत पर चढ़कर खिड़की के सहारे घर में घुसे। आलमारी की चाबी से तीनों अलमारियों को खोला। उनमें रखे लाखों के जेवरात और नकदी लेकर फरार हो गए। सुबह परिजनों की नींद खुली तो दरवाजे बाहर से बंद था। जिसके बाद नौकर को आवाज लगाई। जिसके बाद बाहर से दरवाजा खोला। चोरी की सूचना पुलिस को दी गई। जिसके बाद फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। साक्ष्य एकत्र करने के दौरान CCTV ऊपर की ओर मुड़ा मिला। मामला नगर थाना क्षेत्र का है। पढ़ें पूरी खबर… चंदौली में ROB का स्लैब गिरा, सपा सांसद धरने पर बैठे; घटिया सामग्री का आरोप, दोषियों पर FIR की मांग चंदौली में बुधवार की देर रात हावड़ा-गया रेल रूट पर बन रहा रेलवे ओवरब्रिज (ROB) का स्लैब ढलाई के दौरान अचानक गिर गया। इस घटना के बाद निर्माण कार्य में भारी अनियमितताओं के आरोप सामने आए हैं। घटना की जानकारी मिलते ही सपा सांसद वीरेंद्र सिंह और विधायक प्रभुनारायण सिंह यादव मौके पर पहुंचकर धरने पर बैठ गए। सांसद ने मामले की तकनीकी जांच कराने और पीडब्ल्यूडी, सेतु निगम व ठेकेदार के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग किया। कहा कि जब तक दोषियों पर कार्रवाई नहीं होगी, धरना समाप्त नहीं किया जाएगा। मामला सदर कोतवाली क्षेत्र स्थित बनौली खुर्द गांव के पास का है। पढ़ें पूरी खबर… अजय राय बोले- 9 साल के नवनिर्माण नहीं, विध्वंस कहिए, भाजपा ने UP को दुखी प्रदेश बनाया यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि योगी सरकार के 9 साल नवनिर्माण के नहीं, विध्वंस के हैं। इस सरकार ने यूपी को दुखी प्रदेश बना दिया। आलू किसान रो रहे हैं। भूमि विकास बैंक के कर्ज में फंसकर किसान आत्महत्या को मजबूर हैं। राजधानी लखनऊ में करोड़ों की लागत से तैयार ग्रीन कॉरिडोर लोकार्पण के अगले दिन ही धंस गया। कानून-व्यवस्था का हाल यह है कि फतेहपुर में एक परिवार ने सूदखोरों से परेशान होकर आत्महत्या कर ली। शिक्षा की हालत यह है कि हमारी बेटियों से मिड-डे मील बनवाया जा रहा। पूरी खबर पढ़ें… यूट्यूबर एल्विश यादव को SC से राहत, सांपों के जहर इस्तेमाल करने के मामले में FIR रद्द यूट्यूबर एल्विश यादव को सांपों का जहर इस्तेमाल करने के आरोप में सुप्रीम कोर्ट ने बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने गुरुवार को एल्विश के खिलाफ दर्ज FIR को रद्द करने का आदेश दिया। कोर्ट ने सुनवाई के दौरान पाया कि एल्विश के खिलाफ लगाए गए आरोपों को साबित करने के लिए ठोस सबूत नहीं हैं। दरअसल, नोएडा पुलिस ने नवंबर 2023 में एल्विश समेत 6 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की थी। इसमें कहा गया था- एल्विश फार्म हाउसों में जिंदा सांपों के साथ वीडियो शूट कराते हैं। रेव पार्टी करते हैं, जिसमें नशे के लिए सांप के जहर का इस्तेमाल होता है। पढ़ें पूरी खबर… नशीले कफ सिरप की अंतरराष्ट्रीय तस्करी का मुख्य हैंडलर गिरफ्तार, बांग्लादेश में ट्रकों से करता था सप्लाई सोनभद्र पुलिस ने नशीले कफ सिरप की अंतरराष्ट्रीय तस्करी करने वाले गिरोह के मुख्य हैंडलर को गिरफ्तार किया है। नशीले कफ सिरप की तस्करी के खिलाफ एसआईटी टीम ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर फैले गिरोह का खुलासा किया। सोनभद्र पुलिस ने आरोपी जुबेर हुसैन शेख निवासी औरंगाबाद (महराष्ट्र) को बीते 16 मार्च को हावड़ा सिटी से गिरफ्तार किया गया है। आरोपी को ट्रांजिट रिमांड पर लेकर पुलिस विधिक कार्रवाई कर रही है। पढ़ें पूरी खबर… चंदौली में गैस सिलेंडर फटा, गुब्बारा विक्रेता समेत 3 घायल; तेज धमाके से दीवार गिरी चंदौली में गुब्बारे में गैस भरते समय सिलेंडर में जोरदार विस्फोट हो गया। बताया जाता है गैस भरते समय ओवरफ्लो हो गया। जिस दौरान तेज धमाका हुआ। सिलेंडर के परखच्चे उड़ गए। धमाका इतना तेज था कि सड़क के दूसरी ओर स्थित अरविंद प्रेस की बाहरी दीवार मलबे में बदल गई। हादसे में गुब्बारे बेचने वाले चुन्नू ठठेरा (55 वर्ष) गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि सामने वाले मकान के दो अन्य लोग भी चोटिल हो गए। सभी घायलों को तुरंत अस्पताल भेजा गया। पुलिस मौके पर पहुंचकर राहत कार्य में जुट गई। हादसे का CCTV सामने आया है। मामला मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र का है। पढ़ें पूरी खबर… कानपुर में रेलवे ट्रैक किनारे फटा सिलेंडर मिला, जलता देख यात्री ने सूचना दी थी कानपुर सेंट्रल स्टेशन से करीब 2 किलोमीटर दूर दिल्ली-प्रयागराज रेलवे ट्रैक किनारे बुधवार रात 5 किलो का गैस सिलेंडर जलता मिला। ट्रेन में सफर कर रहे एक यात्री की सूचना पर पुलिस और आरपीएफ की टीम मौके पर पहुंची। घटनास्थल के पास एक बैग भी बरामद हुआ, जिसमें कपड़े, बर्तन, झूला, मोबाइल, आधार कार्ड और अन्य सामान मिला। आधार कार्ड प्रतापगढ़ निवासी 52 वर्षीय ओमप्रकाश मिश्रा का है। शुरुआती जांच में आशंका है कि प्रयागराज जा रही महाबोधि एक्सप्रेस से बैग गिरा होगा, जिससे सिलेंडर फट गया और उसमें आग लग गई। डीसीपी पूर्वी सत्यजीत गुप्ता ने बताया कि आधार कार्ड और मोबाइल नंबर के जरिए संपर्क करने पर ओमप्रकाश के बेटे ने बताया कि वह दिल्ली से प्रतापगढ़ के लिए निकले थे।एफएसएल टीम, जीआरपी, आरपीएफ और क्राइम ब्रांच मामले की जांच कर रही है। स्टेशन और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। साथ ही ओमप्रकाश मिश्रा की तलाश भी शुरू कर दी गई है। पढ़ें पूरी खबर… मेरठ में नकली टेलीफोन एक्सचेंज संचालक गिरफ्तार, लाखों के उपकरण बरामद मेरठ में पुलिस ने नकली टेलीफोन एक्सचेंज चलाने वाले गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है। यह लोग नया टेलीफोन एक्सचेंज लगाने वाले थे, उससे पहले ही पुलिस ने उन्हें दबोच लिया। किसके यहां टेलीफोन एक्सचेंज लगाया जाना था, इसका पता नहीं लग पाया है। पुलिस ने उनके पास से टेलीफोन एक्सचेंज में लगाए जाने वाले उपकरण बरामद किए हैं, जिनकी कीमत लाखों में है। यहां पढ़ें पूरी खबर आगरा में मकान में हो रही थी गैस रिफिलिंग, छापे में 5 कमर्शियल, 9 घरेलू सिलेंडर जब्त आगरा में आपूर्ति विभाग ने बुधवार को अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी की। रोशन नगर और गोबर चौकी इलाके में चेकिंग के दौरान 5 कमर्शियल, 9 घरेलू सिलेंडर, इलेक्ट्रॉनिक कांटा और रिफिलिंग के उपकरण बरामद हुए। जिला आपूर्ति अधिकारी आनंद कुमार सिंह ने बताया कि रोशन नगर के एक मकान में ईशू चौहान और योगेश ठाकुर घरेलू गैस को कमर्शियल सिलेंडरों में भरते हुए पकड़े गए। दोनों आरोपी सब्सिडी वाली गैस को ऊंचे दाम पर बेच रहे थे। पूछताछ की जा रही है। यहां पढ़ें पूरी खबर जेवर एयरपोर्ट का 28 मार्च को उद्घाटन होगा; PM मोदी को न्योता भेजा गया मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा- 28 मार्च को जेवर एयरपोर्ट का इनॉगरेशन किया जाएगा। पीएम मोदी को इसके लिए आमंत्रित किया गया है। इसके शुरू होने से 1 लाख करोड़ रुपए की इनकम आएगी, जिससे प्रदेश की अर्थव्यवस्था मजबूत होगी। योगी ने बताया कि आज देश का 55% एक्सप्रेस-वे उत्तर प्रदेश में है। गंगा एक्सप्रेस-वे के पूरा होने के बाद यह शेयर 60 प्रतिशत हो जाएगा। वहीं, देश का सबसे बड़ा रेल नेटवर्क भी यूपी में है। प्रदेश में सात शहरों में -लखनऊ, कानपुर, आगरा, गाजियाबाद, नोएडा, ग्रेटर नोएडा और मेरठ में मेट्रो का संचालन किया जा रहा है। देश की पहली रैपिड रेल दिल्ली मेरठ के बीच शुरू हो चुकी है। प्रदेश में एयर कनेक्टिविटी के लिए 16 डोमेस्टिक एयरपोर्ट एवं 4 इंटरनेशनल एयरपोर्ट संचालित हैं। एटा में स्कॉर्पियो से कुचलकर महिला समेत 3 की मौत एटा में बुधवार को एक स्कॉर्पियो ने सड़क पार कर रहे किसान को रौंद दिया। इसके बाद ड्राइवर स्कॉर्पियो को लेकर भागने का प्रयास किया। लेकिन घटनास्थल से 10 मीटर की दूरी पर दो बाइक सवारों को टक्कर मार दी। जिससे स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर गढ्ढे में गिरकर पेड़ से टकरा गई। वहीं बाइक सवार महिला समेत 3 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। स्कॉर्पियो का ड्राइवर गंभीर घायल हो गया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने 3 लोगों को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल ड्राइवर को हायर सेंटर रेफर कर दिया। घटना सकरौली थाना क्षेत्र के बालगढ़ी के पास का है। पढ़ें पूरी खबर… रामपुर में टीचर दंपती की सड़क हादसे में मौत, मुरादाबाद लौटते समय बिलारी रोड पर हुआ हादसा रामपुर के शाहबाद में गुरुवार सुबह करीब 7 बजे एक भीषण सड़क हादसा हुआ। हादसे में पति-पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान लक्ष्मी प्रसाद और उनकी पत्नी पुष्पा रानी के रूप में हुई। लक्ष्मी प्रसाद मुरादाबाद की आईएफटीएम यूनिवर्सिटी में टीचर थे। दो दिन पहले वे एक मरीज को देखने गांव आए थे। गुरुवार सुबह दोनों बाइक से अपने घर पकवाड़ा लौट रहे थे। तभी करीमगंज राणा शुगर मिल के पास हादसा हुआ। पूरी खबर पढ़ें