यूपी की बड़ी खबरें:लखीमपुर में दो बसों की आमने-सामने टक्कर, महिला की मौत; हादसे में 15 यात्री घायल

लखीमपुर के ईसानगर थाना क्षेत्र में मंगलवार रात रंजीतगंज पुल के पास दो बसों की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में एक महिला की मौत हो गई। वहीं 15 यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसा रात करीब 7:45 बजे हुई। एक बस बहराइच से खीरी की ओर आ रही थी, जबकि दूसरी बस खीरी से बहराइच की तरफ जा रही थी। पढ़ें पूरी खबर केशव तय कराएंगे बिहार का अगला CM, पार्टी ने पर्यवेक्षक नियुक्त किया यूपी के डिप्टी सीएम केशव मौर्य बिहार में मुख्यमंत्री तय करेंगे। पार्टी ने उन्हें भाजपा विधायक दल की बैठक के लिए पर्यवेक्षक नियुक्त किया है। केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल और पूर्व केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति को सह पर्यवेक्षक नियुक्त किया है। एक तरह से देखा जाए तो बिहार का अगला सीएम कौन होगा। इसकी घोषणा के लिए पीएम मोदी, अमित शाह और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्‌डा ने केशव मौर्य को चुना है। बिहार में भाजपा विधायक दल की बैठक में ही बीजेपी की ओर से सीएम पद के उम्मीदवार की घोषणा की जाएगी। विधायक उस पर अपनी सहमति देंगे। बिहार जैसे बड़े प्रदेश में विधायक दल का पर्यवेक्षक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। केशव को बिहार विधानसभा चुनाव में सह प्रभारी बनाया गया था। विधानसभा चुनाव में नतीजे अपेक्षा से अधिक अच्छे आए हैं। केशव ने बिहार में पिछड़े वर्ग को साधने के साथ पार्टी नेतृत्व की मंशा के अनुरूप चुनाव प्रबंधन को अंजाम दिया। 18-19 दिसंबर को होने वाली TGT परीक्षा स्थगित उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन की बैठक में आज मंगलवार को अहम निर्णय लिया गया है। TGT (प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक) भर्ती परीक्षा-2022 स्थगित कर दी गई है। अभी यह परीक्षा आगे कब कराई जाएगी, यह नहीं घोषित की गई है। इसके पहले पीजीटी की परीक्षा भी स्थगित कर दी गई थी। दरअसल, आयोग की अध्यक्ष रहीं प्रो. कीर्ति पांडेय के इस्तीफे के बाद से ही यह कयास लगाए जाने लगे थे कि यह परीक्षा नहीं हो पाएगी। असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती का साक्षात्कार एवं पोस्ट ग्रेजुएट टीचर यानी पीजीटी की परीक्षा पहले ही स्थगित कर दी गई थी। बता दें कि यह परीक्षा 5वीं बार टाली गई है। पढ़ें पूरी खबर… काशी एक्सप्रेस में बम की सूचना: भदोही स्टेशन पर 3 घंटे रोकी गई ट्रेन, तलाशी के बाद रवाना भदोही में गोरखपुर से लोकमान्य तिलक जा रही 15018 अप काशी एक्सप्रेस ट्रेन को मंगलवार दोपहर 1:35 बजे भदोही रेलवे स्टेशन पर रोक दिया गया। ट्रेन में संदिग्ध वस्तु होने की सूचना मिली थी, जिसके बाद लगभग तीन घंटे तक गहन जांच-पड़ताल की गई। हालांकि, जांच में कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली। जीआरपी वाराणसी कंट्रोल रूम को अजय नामक एक व्यक्ति ने काशी एक्सप्रेस में संदिग्ध वस्तु होने की सूचना दी थी। सूचना मिलते ही भदोही के प्रभारी सीओ राजीव कुमार सिंह भारी पुलिस बल और डॉग स्क्वायड के साथ रेलवे स्टेशन पहुंचे। लंबी जांच के बावजूद, ट्रेन में कोई भी संदिग्ध वस्तु नहीं पाई गई। इसके बाद, शाम 4:33 बजे ट्रेन को उसके गंतव्य के लिए रवाना कर दिया गया। ​​​​​​पढ़ें पूरी खबर… 19 नवंबर को फ्री रहेगी ताजमहल पर एंट्री, विश्व धरोहर सप्ताह के पहले दिन टिकट नहीं लगेगा आगरा में विश्व धरोहर सप्ताह के पहले दिन एतिहासिक इमारतों में फ्री एंट्री मिलेगी। इस दिन टिकट विंडो बंद रहेगी। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) ने आदेश जारी किया है। विश्व धरोहर सप्ताह 25 नवंबर तक मनाया जाएगा। एंट्री सिर्फ एक दिन फ्री होगी। हर साल 19 से 25 नवंबर तक विश्व धरोहर सप्ताह मनाया जाता है। 19 नवंबर को ताजमहल, आगरा किला, एत्माउद्दौला, सिकंदरा, फतेहपुरसीकरी में पर्यटकों को फ्री एंट्री दी जाएगी। भीड़ बढ़ने की संभावना के चलते एएसआई और सीआईएसएफ ने सुरक्षा और अन्य व्यवस्थाएं बेहतर की हैं। भीड़ को व्यवस्थित करने के लिए स्मारकों पर कर्मचारियों की संख्या को बढ़ाया गया है। पढ़ें पूरी खबर लखनऊ में चलती कार आग का गोला बनी..VIDEO:2 लोगों ने कूदकर बचाई जान, सड़क पर भगदड़ से हालात बने लखनऊ के ठाकुरगंज इलाके में चलती कार में आग लग गई। कार में मौजूद 2 लोगों ने गाड़ी से कूद कर जान बचाई। आग लगने के पीछे की वजह का अभी पता नहीं चला है। घटना का वीडियो राहगीरों ने बना लिया। घटना मंगलवार दोपहर करीब 2 बजे की है। अचानक आग लगने से सड़क पर अफरा-तफरी के हालात बन गए। यहां पढ़ें पूरी खबर फिरोजाबाद में प्रो. रामगोपाल यादव बोले- तेजस्वी की जीत रोकने के लिए 10-12% वोटों का हेरफेर फिरोजाबाद में मंगलवार को सपा के राष्ट्रीय महासचिव प्रोफेसर रामगोपाल यादव ने बिहार चुनाव परिणामों पर बयान दिया। रामगोपाल यादव ने कहा कि राज्य में 10 से 12 प्रतिशत वोटों की हेराफेरी की गई है। रामगोपाल यादव के मुताबिक, लगभग 6 प्रतिशत वोट काटे गए और 5 से 6 प्रतिशत वोट बढ़ाए गए। प्रो. रामगोपाल यादव ने दावा किया कि यदि ऐसा न होता तो तेजस्वी यादव की जीत तय थी। पढ़ें पूरी खबर… पूर्व भाजपा विधायक समेत 7 पर FIR, कौशांबी में CM के आदेश पर मकान कब्जा मामले में कार्रवाई कौशांबी में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आदेश पर एक मकान पर जबरन कब्जा करने और फर्जी कागजात बनाने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है। इनमें भरवारी के पूर्व चेयरमैन कैलाश चंद्र केसरवानी, उनकी पत्नी पूर्व चेयरमैन सुनीता केसरवानी, पूर्व चेयरमैन भरवारी और पूर्व विधायक चायल संजय गुप्ता, दिलीप, अजय, विजय और संजय का नाम शामिल है। मामला कोखराज थाना क्षेत्र का है। पीड़िता राजदुलारी पत्नी उमाशंकर ने आरोप लगाया है कि उनके पति की मृत्यु के बाद, भाजपा के पूर्व विधायक संजय गुप्ता, पूर्व चेयरमैन कैलाश चंद्र केसरवानी और उनकी पत्नी पूर्व चेयरमैन सुनीता केसरवानी ने अपने राजनीतिक और प्रशासनिक प्रभाव का दुरुपयोग किया। उन्होंने नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी पर दबाव डालकर उनके मकान पर विपक्षियों का नाम दर्ज करा दिया और जबरन कब्जा करवा दिया। पढ़ें पूरी खबर… हरदोई में दरोगा 70 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार, एंटी करप्शन टीम ने माधौगंज थाने से दबोचा, दूसरा फरार हरदोई में 70 हजार की रिश्वत लेने के मामले में सब इंस्पेक्टर को रंगेहाथ गिरफ्तार किया गया है। सोमवार को लखनऊ शाखा की एंटी करप्शन टीम ने थाना परिसर के हॉस्टल से एसआई को पकड़ा है। वहीं छापेमारी के दौरान दूसरा दरोगा मौके से फरार हो गया। यह कार्रवाई माधौगंज थाने के हॉस्टल परिसर में की गई। वहीं, उसी मामले की विवेचना कर रहे उपनिरीक्षक जय प्रकाश सिरोही छापा पड़ते ही फरार हो गए। टीम उनकी तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है। दोनों दरोगा पर मुकदमे में धाराएं कम कराने और नाम निकलवाने के नाम पर रिश्वत लेने का आरोप है। आगे की कार्रवाई लखनऊ के सांडी थाने से की जा रही है। झांसी में एक्सीडेंट कर भाग रहे ट्रैक्टर ने दो दोस्तों को रौंदा, दोनों की मौत, दो अन्य घायल झांसी में सोमवार रात को रॉन्ग साइड दौड़ रहे ट्रैक्टर-ट्रॉली ने दो बाइकों को टक्कर मारी। पहला एक्सीडेंट करके मौके से भाग रहे ट्रैक्टर ने लगभग 400 मीटर दूर दो दोस्तों को रौंद दिया। हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद आरोपी ड्राइवर लाइट बंद करके ट्रैक्टर को भगाकर ले गया। एक्सीडेंट में दो युवक घायल हुए हैं। दोनों को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज में एडमिट करवाया गया है। वहीं, पुलिस दोनों शवों को कब्जे में लेकर ट्रैक्टर की तलाश कर रही है। हादसा ग्वालियर-कानपुर बाईपास पर राधिका ऑर्चिड के पास हुआ है। पढ़ें पूरी खबर… हरदोई के माधौगंज थाने में भ्रष्टाचार का एक बड़ा मामला सामने आया है। एंटी करप्शन ब्यूरो की लखनऊ की टीम ने थाने में तैनात उपनिरीक्षक आकाश रोशवाल (कौशल) को 70 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई थाने के हॉस्टल परिसर में की गई। इस दौरान उसी मुकदमे के विवेचक उपनिरीक्षक जय प्रकाश सिरोही मौके से फरार हो गए। टीम उनकी तलाश में छापेमारी कर रही है। पढ़िए पूरी खबर कानपुर में जूते के कारखाने में लगी भीषण आग, बुझाने में 40 मिनट लगे कानपुर के परेड अस्पताल रोड स्थित जायका रेस्टोरेंट के पास सोमवार देर रात जूते के अपर बनाने वाले कारखाने में अचानक आग भड़क उठी। तीसरी मंजिल पर संचालित शम्स वहीद के कारखाने में शार्ट सर्किट से लगी आग ने कुछ ही मिनटों में विकराल रूप ले लिया। धुआं और लपटें उठती देख आसपास रहने वालों में हड़कंप मच गया। लोगों ने तुरंत फायर ब्रिगेड और पुलिस को सूचना दी, साथ ही बिल्डिंग में रह रहे सभी परिवारों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। सूचना मिलते ही लाटूश रोड फायर स्टेशन से तीन और कर्नलगंज से एक दमकल गाड़ी मौके पर पहुंची। अग्निशमन अधिकारी कैलाश चंद्रा की टीम ने दो गाड़ियों के पानी से करीब 40 मिनट की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। पढ़ें पूरी खबर… कासगंज में बदमाशों ने युवक के सिर में गोली मारी, मौत; घर के बाहर बैठा था तभी शूट किया कासगंज में 25 साल के युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। युवक घर के बाहर बैठा था, तभी बाइक से आए अपराधियों ने उसके सिर में गोली मार दी। गोली लगते ही वह जमीन पर गिर पड़ा। खून से लथपथ हो गया। गोली की आवाज सुनकर मां और आसपास के लोग दौड़े। तब तक आरोपी भाग चुके थे। युवक को लोगों ने अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पर सीओ सिटी आंचल चौहान और ASP सुशील कुमार मौके पर पहुंचे और जांच की। घर के बाहर पुलिस को एक बुलेट मिली है। पढ़ें पूरी खबर… बृजभूषण बोले-ब्लाक प्रमुख-प्रथान को नहीं पता क्या है SIR, बलरामपुर ने कहा-राहुल ऐसे मुद्दे उठाते हैं जो आम लोग न समझें बलरामपुर पहुंचे पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने कहा- राहुल गांधी ऐसे मुद्दे उठाते हैं जो आम जनता नहीं समझती। वह खुद बीजेपी के सबसे बड़े स्टार प्रचारक हैं। जब तक वह रहेंगे भारतीय जनता पार्टी जीतती रहेगी। क्योंकि राहुल गांधी सेल्फ गोल करते हैं। बृजभूषण शरण सिंह ने पास खड़े लोगों से पूछा कि SIR क्या है? इसपर किसी ने जवाब नहीं दिया। तब बृजभूषण बोले-जब यहां खड़े ब्लाक प्रमुख, कई गांव के प्रधान और छात्रों को नहीं पता कि SIR क्या है। तो आम जनता क्या समझेगी। पढ़ें पूरी खबर…