संभल के मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (CJM) विभांशु सुधीर का तबादला कर दिया गया है। यह तबादला ASP अनुज चौधरी समेत 20 पुलिसकर्मियों के खिलाफ FIR दर्ज करने के आदेश के बाद हुआ है। उनके स्थान पर चंदौसी के सीनियर डिवीजन सिविल जज आदित्य सिंह को संभल का नया CJM नियुक्त किया गया है।विभांशु सुधीर को सुल्तानपुर में सीनियर सिविल डिवीजन जज के पद पर भेजा गया है। पढ़ें पूरी खबर संभल में पूर्व मंत्री और सपा विधायक के बेटे में मारपीट; एसडीएम और सीओ के सामने भिड़े दोनों पक्ष संभल में भूमि विकास सहकारी समिति सभापति पद के नामांकन के दौरान बवाल हो गया। मंगलवार को पूर्व मंत्री अजीत कुमार राजू और सपा विधायक रामखिलाड़ी यादव के बेटे अखिलेश यादव के बीच मारपीट हो गई। घटना गुन्नौर सहकारी बैंक शाखा पर एसडीएम और सीओ की मौजूदगी में हुई। बहस के बाद दोनों पक्षों के समर्थक भी आपस में भिड़ गए। इसके बाद पुलिस को उन्हें खदेड़ना पड़ा। दोनों पक्षों में एक-दूसरे पर गंभीर आरोप लगाए। अफसरों ने जांच की बात कही है। पढ़ें पूरी खबर लखीमपुर में महिला की मौत पर बवाल, पति ने प्रेमी पर गर्भपात कराने का आरोप लगाया लखीमपुर खीरी में एक महिला की मौत हो गई। घटना के समय पति दिल्ली में था। मौत की सूचना मिलने पर जब वह घर पहुंचा तो उसने पत्नी के प्रेमी पर जबरन गर्भपात कराने का गंभीर आरोप लगाया। पति का कहना है कि प्रेमी ने उसकी पत्नी को गर्भपात की दवा खिलाई, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई और इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पोस्टमॉर्टम के बाद मंगलवार को जैसे ही महिला का शव गांव पहुंचा, परिजनों में कोहराम मच गया। इसी दौरान बजरंग दल के कार्यकर्ता मौके पर पहुंच गए और आरोपी प्रेमी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर तत्काल गिरफ्तारी की मांग को लेकर जमकर हंगामा किया। हालात की गंभीरता को देखते हुए गांव में चार थानों की पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है। मामला सिंगाही थाना क्षेत्र का है।पढ़ें पूरी खबर… मेरठ में बिजनौर के जवान समेत 2 की मौत, ओवरलोड ट्रक ने बुलेट सवार को कुचला मेरठ के मवाना में मंगलवार सुबह एक भीषण सड़क हादसे में भारतीय सेना के जवान समेत दो युवकों की मौत हो गई। दोनों युवक बुलेट मोटरसाइकिल पर सवार थे, तभी एक ओवरलोड ट्रक ने उन्हें टक्कर मारकर कुचल दिया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। मृतकों की पहचान बिजनौर के चांदपुर क्षेत्र के गांव रुकनपुर निवासी शुभम और मोहित के रूप में हुई है। शुभम भारतीय सेना में कार्यरत था। उसकी पोस्टिंग हिमाचल प्रदेश में थी और वह 2019 बैच का जवान था। वह छुट्टी पर घर आया हुआ था और ड्यूटी से लौटने के बाद एक दोस्त का सामान देने मेरठ गया था। पढ़ें पूरी खबर… कानपुर में किशोरी का अपहरण कर गैंगरेप, पड़ोसी चचेरे 2 भाइयों ने दरिंदगी की कानपुर में बिल्हौर थाना क्षेत्र के एक गांव में सोमवार देर किशोरी से गैंगरेप हुआ। रात में शौच के लिए घर के बाहर निकली किशोरी को पड़ोस में रहने वाले चचेरे भाइयों ने अगवा कर किया। अपने घर ले जाकर सभी ने रेप किया। किशोरी की मां ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि सोमवार रात 13 वर्षीय बेटी शौच के लिए घर के बाहर गई थी। देर तक वापस न आने पर उन्होंने घर वालों ने ढूंढना शुरू किया। लेकिन, उसका कहीं पता नहीं चल सका। सुबह बदहवास हालत में घर पहुंची बेटी ने आपबीती सुनाई। आरोप है कि शौच के लिए निकली उनकी बेटी को पड़ोस में रहने वाले चचेरे भाइयों ने मुंह में कपड़ा ठूंसकर उसको अपने घर घसीट ले गए। वहां दो मंजिल पर बने कमरे में दो चचेरे भाइयों ने रेप किया। पुलिस दोनों आरोपियों को पकड़कर कोतवाली ले गई। इंस्पेक्टर सुधीर कुमार ने बताया कि घटना की जानकारी हुई है। जांच पड़ताल की जा रही है। जांच के बाद मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। पढ़ें पूरी खबर… सहारनपुर में इमरान मसूद बोले- भाजपा सरकार में सबसे ज्यादा मंदिर तोड़े गए सहारनपुर से सांसद इमरान मसूद ने सरकार पर धार्मिक आस्थाओं को चोट पहुंचाने का आरोप लगाया है। इमरान मसूद ने कहा- मौजूदा शासन में लोगों की भावनाओं की अनदेखी हो रही है। धार्मिक स्थलों और मूर्तियों को नुकसान पहुंचाया जा रहा है। लेकिन सरकार इसे एआई जनरेटेड या झूठा बताकर पल्ला झाड़ रही है। इमरान मसूद ने कहा- देश आस्थाओं का है। किसी भी धर्म की भावनाओं को ठेस पहुंचाना स्वीकार नहीं किया जा सकता। इमरान मसूद ने कहा कि भाजपा की सरकार में सबसे अधिक मंदिर टूटे हैं। इन तोड़े गए मंदिर का रिकॉर्ड भी है। पढ़ें पूरी खबर… डिवाइडर से टकराकर खाई में गिरी कार, 2 की मौत:चालक के यहां 4 दिन पहले हुआ बेटा शामली में सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। सदर कोतवाली क्षेत्र के कुड़ाना गांव के पास देर रात एक कार डिवाइडर से टकराकर खाई में गिर गई। मृतकों की पहचान व्यापारी राकेश कुमार और उनके चालक विशाल के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, यह घटना देर रात उस समय हुई जब राकेश कुमार और विशाल शामली से अपने गांव सिसौली लौट रहे थे। कुड़ाना गांव के पास उनकी कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई और खाई में जा गिरी, जिससे दोनों की मौके पर ही मृत्यु हो गई। पढ़ें पूरी खबर झांसी में दो लुटेरे मुठभेड़ में अरेस्ट, गुटखा कारोबारी के मुनीम से 7 लाख लूटे थे झांसी में सोमवार रात पुलिस और लुटेरों के बीच मुठभेड़ हो गई। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली दोनों बदमाशों के पैर में लगी, जिसके बाद उन्हें घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया गया। पकड़े गए आरोपियों के पास से 11 जनवरी को गुटखा कारोबारी के मुनीम से लूटे गए करीब पांच लाख रुपए नकद बरामद हुए हैं। घटना चिरगांव थाना क्षेत्र के भांडेर रोड की है, जहां चेकिंग के दौरान पुलिस को आरोपियों की मौजूदगी की सूचना मिली थी। घेराबंदी होते ही बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी, जिसके बाद मुठभेड़ हुई। पुलिस जांच में सामने आया कि लूट की साजिश कारोबारी के ड्राइवर विकास पाल ने रची थी, जो पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। कैश कलेक्शन के दौरान रकम देखकर उसके मन में लालच आ गया और उसने अपने साथियों नरेश परिहार और जितेंद्र पटेल के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया। पढ़ें पूरी खबर… वाराणसी में ऑटो चालक का हत्यारोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल;पिस्टल छीनकर भागने की कर रहा था कोशिश वाराणसी के चितईपुर थानाक्षेत्र के सुंदरपुर-नेवादा मार्ग पर ऑटो चालक का गला रेत कर बीती रात निर्मम हत्या कर दी गयी थी। इस हत्या के बाद एक्टिव हुई पुलिस ने मौके से मिठाई की दुकान में छिपे अभियुक्त को पकड़ लिया था। सोमवार अभियुक्त विष्णु यादव ने पुलिस कस्टडी से भागने की कोशिश की और पुलिस की पिस्टल छीनकर पुलिस टीम पर फायर किया। जिसके बाद जवाबी कार्रवाई में उसे पुलिस मुठभेड़ में गोली लगी है। फिलहाल उसे अस्पताल में एडमिट कराया गया है। पढे़ं पूरी खबर… सुप्रीम कोर्ट का आदेश- राजा भैया और भानवी सिंह का केस 4 महीने में निपटाएं राजा भैया और भानवी सिंह विवाद पर सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली हाईकोर्ट को 4 महीने के अंदर फैसला सुनाने का आदेश दिया है। पत्नी भानवी सिंह ने प्रतापगढ़ के कुंडा विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया पर घरेलू हिंसा का मामला दर्ज कराया था। इसकी सुनवाई दिल्ली हाईकोर्ट में चल रही है। अगली डेट 12 फरवरी है। भानवी सिंह ने सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के लिए भी याचिका लगाई थी। जस्टिस बीवी नागरत्ना और जस्टिस उज्ज्वल भूयान की बेंच ने भानवी सिंह की याचिका पर सुनवाई की। बेंच ने कहा- उस दिन याचिकाकर्ता जल्दी निपटारे की मांग कर सकती हैं। (पढ़ें पूरी खबर) बुलदंशहर में मकान की दीवार गिरने से पोते की मौत, दादी घायल, महमदपुर रोड के पास हुआ हादसा, बैठकर चाय पी रहे थे दोनों बुलदंशहर के शिकारपुर नगर के मोहल्ला चैनपुरा महमदपुर रोड पर एक जर्जर मकान की दीवार गिरने से 12 वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। यह घटना सुबह के समय हुई, जिसमें एक महिला गंभीर रूप से घायल भी हुई है।दीवार गिरने के समय शेरू, कालू, केला देवी और शेरू का पुत्र शिवम (12 वर्षीय) दीवार के पास बैठकर चाय पी रहे थे। अचानक दीवार उनके ऊपर गिर गई, जिससे वे मलबे में दब गए। इस हादसे में शेरू का पुत्र शिवम गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं, केला देवी की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है। बच्चे का शव घर पहुंचने पर पूरे परिवार में मातम छा गया। पढ़िए पूरी खबर बाराबंकी में माघ मेले से लौट रही यात्रियों से भरी बस पलटी, 4 यात्री गंभीर, बस में सवार थे 40 लोग बाराबंकी में प्रयागराज माघ मेले से लौट रही एक बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। बस में करीब 40 यात्री सवार थे। हादसे में चार यात्रियों की हालत गंभीर बताई जा रही है। जबकि कई अन्य यात्रियों को भी चोटें आई हैं। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सोमवार की शाम रामनगर थाना क्षेत्र के भैरमपुर के पास सरसवा गांव के पास बस सड़क किनारे ही पलट गई। बस पलटते ही यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलते ही रामनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। घायलों को बस से बाहर निकालकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सूरतगंज पहुंचाया गया। जहां उनका इलाज चल रहा है। पढ़ें पूरी खबर… बरेली में अंगीठी के धुएं से बुजुर्ग दंपत्ति की मौत: 38 साल पहले BDO से रिटायर हुए थे, बंद कमरे में अंगीठी जलाकर सोए थे बरेली में रिटायर्ड बीडीओ उमा शंकर सक्सेना (98) और उनकी पत्नी कामिनी देवी (78) की अपने कमरे में दम घुटने से मौत हो गई। दोनों कमरे में अंगीठी जलाकर सोए थे। सोमवार की सुबह जब उनके कमरे से धुआं दिखा तो परिजनों में हड़कंप मच गया। पोते के शोर मचाने पर जब परिवार के दूसरे लोग पहली मंजिल पर पहुंचे। उमा शंकर सक्सेना बेहोशी की हालत में थे। उनकी पत्नी बिस्तर पर बेसुध थीं। डॉक्टरों ने मौके पर पहुंचकर दोनों को मृत घोषित कर दिया। यह मामला प्रेमनगर थाना के राजेंद्र नगर का है। पूरी खबर पढ़ें