यूपी की बड़ी खबरें:सपा सांसद अफजाल अंसारी की पुलिस ने रुकवाई गाड़ी; CO से नोकझोंक, कहा- ले चलिए, पुलिस अपहरण करना चाहती है

गाजीपुर में समाजवादी पार्टी के सांसद अफजाल अंसारी और पुलिस अधिकारियों के बीच तीखी नोकझोंक का वीडियो सामने आया है। वीडियो में सांसद अफजाल अंसारी, सीओ सिटी शेखर सिंगर और सदर कोतवाल महेंद्र सिंह आमने-सामने दिख रहे हैं। वीडियो में सांसद कहते सुनाई दे रहे हैं कि वे एक आधिकारिक बैठक में जा रहे थे, ऐसे में उनकी गाड़ी को बीच सड़क पर क्यों रुकवाया गया। उन्होंने पुलिस से कहा कि अगर जांच करनी है तो गाड़ी की जांच कर लें और उसमें बैठे लोगों के नाम-पते नोट कर लें, लेकिन इस तरह सार्वजनिक स्थान पर रोकना गलत है। हालांकि, पुलिस अधिकारी इस बात से इनकार किया कि सांसद की गाड़ी को रोका गया। मामला सदर कोतवाली इलाके में नेशनल हाईवे का है। हालांकि अभी ये स्पष्ट नहीं कि वीडियो किस दिन का है। पढ़ें पूरी खबर सांसद किशोरी लाल बोले- 2019 में कांग्रेस मिसमैनेजमेंट से अमेठी सीट हारी; 2024 में मैं चुनाव नहीं लड़ना चाहता था अमेठी से कांग्रेस सांसद किशोरी लाल शर्मा ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा- वह अमेठी से चुनाव नहीं लड़ना चाहते थे। उनकी इच्छा थी कि गांधी परिवार के ही किसी सदस्य को अमेठी से चुनाव लड़ाया जाए, लेकिन पार्टी नेतृत्व ने उन्हें यहां जाने के लिए कहा। मैं कांग्रेस का एक सिपाही हूं, इसलिए पार्टी के आदेश पर मुझे अमेठी आना पड़ा। उन्होंने कहा- 2019 का लोकसभा चुनाव हारने का कारण कांग्रेस का मिसमैनेमेंट था। इसमें अमेठी वालों का कोई दोष नहीं है। हम अमेठी की जनता पर शक नहीं कर सकते कि वह कांग्रेस का साथ छोड़ सकती है। अमेठी की जनता हमेशा कांग्रेस के साथ रही है। पढ़ें पूरी खबर सांसद के नाम का स्टीकर लगी गाड़ी से शराब बरामद: बिहार में पकड़ी गई स्कॉर्पियो गाजीपुर में राज्यसभा सांसद डॉ. संगीता बलवंत के नाम का स्टीकर लगी एक काली स्कॉर्पियो से बिहार में 277 लीटर शराब बरामद की गई है। इस मामले में सांसद के पति डॉ. अवधेश ने गाजीपुर की सदर कोतवाली में तहरीर दी है। यह घटना बिहार के कैमूर जिले के मोहनिया थाना क्षेत्र अंतर्गत लुरपुरवा गांव के पास हुई। वाहन संख्या UP 61 BQ 9062 के पीछे के शीशे पर डॉ. संगीता बलवंत के नाम का स्टीकर लगा था, और आगे बीजेपी का झंडा भी था। डॉ. अवधेश ने गुरुवार को दी गई तहरीर में स्पष्ट किया है कि इस पूरे प्रकरण से उनका या उनकी पत्नी का कोई संबंध नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि वाहन मालिक ने जानबूझकर सांसद के नाम का दुरुपयोग किया है।डॉ. अवधेश के अनुसार, इस कृत्य से राज्यसभा सांसद डॉ. संगीता बलवंत की छवि और मान-सम्मान को ठेस पहुंची है। पढ़ें पूरी खबर डंपर ने पति-पत्नी और बेटी को कुचला; JEE का एग्जाम दिलाने जालौन से ग्वालियर गए थे मध्यप्रदेश में गुरुवार दोपहर बड़ा हादसा हो गया। तेज रफ्तार डंपर ने एक बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में पति-पत्नी और बेटी की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक यूपी के जालौन के माधौगढ़ थाना क्षेत्र के कुरौती गांव के रहने वाले थे। मृतकों की पहचान किसान चंद्रपाल जाटव (45), राजश्री जाटव (40), उनकी बेटी अर्पिता जाटव(18) के रूप में हुई है। पति-पत्नी गुरुवार को बेटी अर्पिता का JEE (MAIN) का एग्जाम दिलाने जा रहे थे। बिजौली के रतवाई में BBM कॉलेज में परीक्षा का सेंटर था। पूरी खबर पढ़ें भाजपा का सहकारी ग्राम विकास बैंक की 309 शाखाओं पर कब्जा; पंकज चौधरी बोले- यह ईमानदारी की जीत उत्तर प्रदेश सहकारी ग्राम विकास बैंक लिमिटेड के चुनाव में भाजपा ने प्रदेश भर में अपना परचम लहराया। 75 जिलों में फैली 323 शाखाओं में से 309 शाखाओं में भाजपा के अधिकृत प्रत्याशी अध्यक्ष पद पर निर्वाचित हुए हैं। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने कहा- यह प्रचंड जीत सहकारी संस्थाओं में भाजपा की जन विश्वसनीयता, पारदर्शी कार्यसंस्कृति और सुशासन की स्पष्ट मुहर है। बाकी 6 शाखाओं में चुनाव स्थगित हो गया है, जबकि 8 शाखाओं में अभी मतदान होना बाकी है। यहां पढ़ें पूरी खबर लखनऊ में खराब खाना खाने से 25 स्वास्थ्यकर्मियों की तबीयत बिगड़ी, बोले- मैदा खिलाया जाता है लखनऊ के एमसी सक्सेना ट्रेनिंग सेंटर में इमरजेंसी मेडिकल टेक्नीशियन (EMT) ट्रेनियों की खाना खाने के बाद अचानक तबीयत बिगड़ गई। गंभीर हालत में करीब 25 ट्रेनियों को लखनऊ के अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। बलरामपुर अस्पताल के SSB ब्लॉक के डेंगू वार्ड में 20 ट्रेनियों का इलाज चल रहा है। ठाकुरगंज के टीबी अस्पताल में 5 ट्रेनी भर्ती हैं। भर्ती ट्रेनियों ने भास्कर रिपोर्टर को बताया- बुधवार रात में छोला-चावल, रोटी और आलू की सब्जी खायी। रात करीब 10 बजे के बाद एक-एक करके सबकी तबीयत बिगड़नी शुरू हो गई। उल्टी-दस्त और बुखार से सभी लोग कराहने लगे। इसकी सूचना सेंटर के अफसरों को दी गई। मौके पर दवाई दी गई। पूरी खबर पढ़ें ललितपुर में बेटी को लेने पहुंची सास की दामाद ने की हत्या, पत्थर से कूचकर मार डाला ललितपुर में दामाद ने सास की पत्थर से कूचकर हत्या कर दी। बेटी और दामाद के बीच कई दिनों से पारिवारिक विवाद चल रहा था। जिसे सुलझाने के लिए बेटी ने बुधवार को मां को बुलाया था। काफी देर तक कोशिश करने के बाद देर शाम का मामला नहीं सुलझा। सास अपने बेटी को घर लेकर जाने लगी, इसी दौरान दामाद से कहासुनी होने लगी, जो लड़ाई में बदल गई। दामाद ने इस दौरान सास के सिर पर पत्थर से कई हमला कर दिया। तुरंत लहूलुहान होकर गिर गई। परिजन अस्पताल ले गए, जहां मौत हो गई। मामला शहर कोतवाली क्षेत्र के आजादपुर का है। पढ़ें पूरा मामला नोएडा में इंजीनियर मौत मामले में दो और बिल्डर गिरफ्तार, अब तक तीन बिल्डरों को पकड़ा, दो फरार ग्रेटर नोएडा की नॉलेज पार्क थाना पुलिस ने सॉफ्टवेयर इंजीनियर युवराज की मौत के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए दो और बिल्डरों को गिरफ्तार किया है। इनमें लॉट्स ग्रीन के बिल्डर रवि बंसल और सचिन कर्णवाल शामिल हैं। इससे पहले, विश टाउन के बिल्डर अभय कुमार को भी गिरफ्तार किया जा चुका था। इस मामले में अब तक कुल तीन बिल्डरों की गिरफ्तारी हो चुकी है, जबकि दो अन्य बिल्डर अभी भी फरार हैं जिनकी तलाश जारी है। पुलिस ने कल ही पांच बिल्डरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। यह मुकदमा पर्यावरण संरक्षण अधिनियम, जल प्रदूषण और निवारण अधिनियम के साथ-साथ बीएनएस की धारा 290, 270 और 125 के तहत दर्ज किया गया था। जिन बिल्डरों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई थी, उनमें अभय कुमार, संजय कुमार, मनीष कुमार, अचल वोहरा और निर्मल कुमार शामिल हैं। पढ़ें पूरी खबर… झांसी में युवक ने थाने में खाया जहर, पत्नी बोली- बकरी चोरी के आरोप में पुलिस परेशान कर रही थी झांसी में एक युवक ने थाने में कीटनाशक पीकर आत्महत्या की कोशिश की। थाने में मौजूद पुलिसकर्मियों की नजर युवक पर पड़ी तो उसे तत्काल मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। युवक की पत्नी और बेटे ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि बकरी चोरी की झूठी शिकायत के मामले में पुलिस ने युवक को थाने बुलाकर डराया और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया, जिससे परेशान होकर उसने यह कदम उठाया। पूरा मामला बरुआसागर थाना क्षेत्र का है। पढ़ें पूरी खबर… मेरठ में SHO से भाजपा महानगर अध्यक्ष बोले- दिमाग ठीक कर दूंगा, डिप्टी CM के आने से पहले हंगामा डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के मेरठ सर्किट हाउस पहुंचने से पहले ही बुधवार शाम को विवाद हो गया। हॉल में बैठे पार्टी पदाधिकारी को पुलिस ने बाहर निकाल दिया। इसकी सूचना मिलते ही भाजपा महानगर अध्यक्ष विवेक रस्तोगी दनदनाते हुए सर्किट हाउस पहुंचे। महानगर अध्यक्ष SHO से बोले- दिमाग ठीक कर दूंगा। तुम्हें बता रहा हूं बिल्कुल ठीक हो जाओ। कार्यकर्ताओं की बेइज्जती बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी। शोर सुनकर CO सिविल लाइन अभिषेक तिवारी वहां पहुंचे और स्थिति को संभाला। पढ़ें पूरी खबर… बाराबंकी में टेंट कारोबारी ने लाइसेंसी पिस्टल से सीने में गोली मारी, मरने से पहले जय माता दी का मैसेज भेजा बाराबंकी में एक टेंट कारोबारी ने गोली मारकर सुसाइड कर लिया। कारोबारी ने बाथरूम में अपनी लाइसेंसी पिस्टल से सीने में गोली मार ली। गोली की आवाज सुनकर पिता जब कमरे में पहुंचे तो खून से लथपथ शव मिला। आनन-फानन में कारोबारी को अस्पताल ले जाया गया, यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। गोली मारने के 35 मिनट पहले कारोबारी ने दोस्तों को ‘जय माता दी’ का मैसेज भेजा था। मृतक के पिता राजेंद्र प्रसाद रो-रोकर बस यही कहते रहे- कौन सा ऐसा कर्म हो गया था जो ये दुख देखने को मिला। मामला शहर कोतवाली क्षेत्र का है। पढ़ें पूरी खबर… पूर्व IPS अमिताभ ठाकुर की रिहाई में होगी देरी, दूसरे धोखाधड़ी के केस में बी वारंट जारी; लखनऊ शिफ्ट किया जाएगा धोखाधड़ी के मामले में देवरिया जिला कारागार में बंद पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर को जिला जज की अदालत से जमानत मिल गई है। हालांकि, लखनऊ में दर्ज एक अन्य धोखाधड़ी के मामले में जारी बी-वारंट के कारण उनकी रिहाई में देरी होगी। उन्हें फिलहाल देवरिया जेल से लखनऊ जेल स्थानांतरित किया जाएगा। अमिताभ ठाकुर ने 1999 में देवरिया में एसपी रहते हुए अपनी पत्नी नूतन के नाम से औद्योगिक क्षेत्र में एक प्लॉट खरीदा था। इसी प्लॉट से जुड़े कथित धोखाधड़ी के मामले में सितंबर में लखनऊ के तालकटोरा थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए 10 दिसंबर को अमिताभ ठाकुर को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया था। तब से वह देवरिया जिला जेल में बंद हैं। पढ़ें पूरी खबर… बिजनौर में मालगाड़ी का इंजन फेल, कई ट्रेनें प्रभावित; वंदे भारत एक घंटे तक खड़ी रही बिजनौर में मालगाड़ी का इंजन फेल होने से रेल यातायात बाधित हो गया। इस कारण नगीना रेलवे स्टेशन पर लिंक एक्सप्रेस करीब 45 मिनट तक खड़ी रही, जबकि धामपुर रेलवे स्टेशन पर वंदे भारत एक्सप्रेस को लगभग एक घंटे तक रोके रखा गया। इससे यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। घटना सरकंडा चकराजमल रेलवे स्टेशन के पास की है, जहां एक मालगाड़ी का इंजन अचानक खराब हो गया। यह रेलखंड सिंगल लाइन होने के कारण इंजन फेल होते ही नगीना, नजीबाबाद और हरिद्वार रोड की ओर से आने-जाने वाली सभी ट्रेनों का संचालन पूरी तरह ठप हो गया। बाद में मुरादाबाद से इंजन मंगाकर सभी ट्रेनों को रवाना कर दिया गया।पढ़ें पूरी खबर… सुलतानपुर से भागा तेंदुआ अंबेडकरनगर में पकड़ा गया, रेस्क्यू के दौरान जाल से निकलकर मचाई थी दहशत, वनकर्मी घायल सुलतानपुर के से भागा तेंदुआ अंबेडकरनगर के मालीपुर थाना क्षेत्र में पकड़ा गया है। रेस्क्यू की तैयारी के दौरान तेंदुआ अचानक जाल से निकलकर भाग गया था और अंबेडकरनगर पहुंच गया। आबादी वाले क्षेत्र में तेंदुए की चहलकदमी से आसपास के गांवों में अफरा-तफरी मच गई और लोग दहशत में आ गए। जिसके बाद वन विभाग की टीम और पुलिस फोर्स एक साथ मिलकर पूरे इलाके की घेराबंदी की। कई घंटों की मशक्कत के बाद तेंदुए को पकड़ लिया गया। पढ़िए पूरी खबर