यूपी की बड़ी खबरें:सीतापुर में पत्नी ने प्रेमी से कराई पति की हत्या; लोहे की रॉड सिर पर मारी, मफलर से गला कसा

सीतापुर में दो दिन पहले सड़क किनारे युवक का शव मिला था। पत्नी ने इसे सड़क हादसा बताया था, लेकिन पुलिस जांच में यह मर्डर निकला। पत्नी ने ही प्रेमी के साथ मिलकर उसकी हत्या की थी। अपनी दवा लाने के बहाने पति को घर से बाहर भेजा। रास्ते में सूनसान जगह पर प्रेमी ने प्रेमिका के पति के सिर पर लोहे की रॉड मारी। फिर उसके मफलर से ही उसका गला कसकर मार डाला। पुलिस को पत्नी ने बताया कि सड़क हादसे में पति की जान गई है। कमलापुर पुलिस ने पत्नी, उसके प्रेमी समेत तीन को गिरफ्तार किया है। लोहे की रॉड, मफलर और महिला की शॉल भी बरामद की है। मामला कमलापुर थाना क्षेत्र का है। पढ़ें पूरी खबर देवरिया में धमकी के बाद अमिताभ ठाकुर की जेल में सुरक्षा बढ़ी जमीन खरीद-फरोख्त से जुड़े धोखाधड़ी के मामले में 37 दिनों से देवरिया जिला जेल में बंद जबरिया रिटायर्ड पूर्व IPS अमिताभ ठाकुर और उनकी पत्नी नूतन ठाकुर की जमानत याचिका पर आज सुनवाई हुई। जिला न्यायालय में जिला जज धनेंद्र प्रताप सिंह की कोर्ट में सरकारी अधिवक्ता की ओर से पक्ष रखने के लिए कोर्ट से कुछ और दिन का समय मांगा गया। कोर्ट ने अगली सुनवाई के लिए 19 जनवरी की तारीख तय की है। इससे पहले 6 जनवरी को अमिताभ ठाकुर की जमानत याचिका को मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (सीजेएम) न्यायालय से खारिज किया जा चुका है। इसके बाद उन्होंने जिला कोर्ट में याचिका दायर की थी। पढ़िए पूरी खबर… बॉलीवुड के मशहूर विलेन प्रदीप काबरा पहुंचे काशी: कहा- मैं कहीं खो गया हूं बॉलीवुड फिल्मों में अपने दमदार नेगेटिव किरदारों के लिए पहचाने जाने वाले अभिनेता प्रदीप काबरा काशी पहुंचे। इस दौरान उन्होंने गंगा घाट पर एक भावुक वीडियो बनाया, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में प्रदीप काबरा कह रहे हैं कि मेरा कुछ खो गया है। जब उनसे पूछा जाता है कि क्या खो गया, तो वह मुस्कराते हुए जवाब देते हैं कि मेरा मन कहीं खो गया है। इसके बाद वीडियो में काशी के गंगा घाटों की खूबसूरत झलक दिखाई जाती है। इस दौरान वह साधारण वेशभूषा में दिखे। साथ ही बिना चप्पल-जूते के घाट के सीढ़ी पर बैठे रहे। इस दौरान उनको कोई भी पर्यटक पहचान भी नहीं पाया। पढ़ें पूरी खबर…. महराजगंज में तेंदुए के हमले से किशोरी की मौत: चेहरे-गर्दन पर पंजे के कई निशान मिले, मवेशियों के लिए चारा काटने गई थी महराजगंज में पिछले कुछ दिनों से तेंदुए का आतंक है। निचलौल वन्य क्षेत्र स्थित बढ़या मुस्तकील गांव में तेंदुए ने मवेशियों के लिए चारा काटने गई किशोरी को मार डाला। उसके चेहरे-गर्दन पर तेंदुए के पंजे के निशान मिले हैं। मृतका की पहचान आबिद अली की बेटी शैरुन निशा (16) के रूप में हुई है। लोगों ने बताया कि किशोरी शनिवार दोपहर करीब 3 बजे नहर किनारे स्थित बंधे की ओर मवेशियों के लिए चारा काटने गई थी। हमले की सूचना के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने मृतका के परिजनों को इसकी सूचना दी। जिसके बाद परिजन उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर गए। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पढ़े पूरी खबर… कानपुर में पति की हत्या करने वाली पत्नी को उम्रकैद; प्रेमी संग वारदात को दिया था अंजाम कानपुर में पति की हत्या के मामले में पत्नी नेहा और उसके प्रेमी आयुष को कोर्ट ने उम्रकैद की सजा सुनाई है। दोनों पर 30-30 हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया गया है। घटना के 22 महीने बाद कोर्ट ने फैसला सुनाया। मामले में मृतक की बेटी की गवाही अहम साबित हुई। बेटी ने कोर्ट में बताया कि वह अपने माता-पिता और भाई के साथ लखनऊ गई थी। आरोपी आयुष भी उनके साथ था। सभी लोग एक होटल में पांच दिन तक रुके थे। इस दौरान पापा प्रतीक और आयुष खाना लेने बाहर जाते थे। एक दिन आयुष ने गिलास में कोई सफेद पदार्थ मिलाया और मम्मी ने सोते हुए पापा को पिला दिया। इसके बाद पापा के खर्राटे बंद हो गए। मम्मी एंबुलेंस से पापा को अस्पताल लेकर गईं। मैं और मेरा भाई, आयुष के साथ कार से अस्पताल पहुंचे। थोड़ी देर बाद पापा को अस्पताल में छोड़कर हम लोग घर लौट आए। बाद में पापा की मौत हो गई। पढ़िए पूरी खबर गाजियाबाद में लिफ्ट में सिर फंसने से युवक की मौत: मोटर की मदद से जुगाड़ से चलाई जा रही थी गाजियाबाद के वेलवेट बैंक्वेट हाल में लिफ्ट में सिर फंसने से एक युवक की मौत हो गई। रात तक जब घर नहीं लौटा तो परिजन ने तलाश शुरू की। लेकिन पता नहीं चला। परिजन ने परिचित के साथ बैंक्वेट हॉल में खोजबीन की। इसी दौरान लिफ्ट के पास नीचे की ओर युवक का शव फंसा हुआ मिला। जिसके बाद बैंक्वेट हॉल के मैनेजर ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को निकलवाया। घटनास्थल की वीडियोग्राफी और फोटोग्राफी कराई गई। फोरेंसिक और फील्ड यूनिट को बुलाकर लिफ्ट, उसके गाइड रेल, कंट्रोल मैकेनिज्म, दीवारों और आसपास के हिस्सों की बारीकी से जांच कराई गई। उसके बाद लिफ्ट को सील कर दिया गया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। परिजन का आरोप है कि लापरवाही के कारण उसके बेटे की मौत हुई है। उन्होंने बैंक्वेट हॉल के अधिकारियों के खिलाफ सिहानीगेट थाने में तहरीर दी है। घटना 15 जनवरी को पटेल नगर की है। यहां पढ़ें पूरी खबर हरदोई के बिलग्राम सीएचसी में रूम हीटर से लगी आग,कमरे से धुआं और लपटें उठीं, मची अफरा-तफरी; बाल-बाल बचा लेबर वार्ड हरदोई के बिलग्राम स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में शनिवार दोपहर 12:30 बजे को एक डॉक्टर के कमरे में अचानक आग लग गई। आग लगते ही कमरे से धुआं और लपटें उठने लगीं, जिससे पूरे परिसर में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी और स्थानीय प्रशासन मौके पर सक्रिय हो गए। सीएचसी में मौजूद चिकित्सकों और कर्मचारियों ने तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचना दी। कुछ ही देर में दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का प्रयास शुरू कर दिया गया। किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए बिलग्राम थाना पुलिस बल को भी मौके पर तैनात कर दिया गया है। पढ़िए पूरी खबर फिरोजाबाद में पुलिस ने प्रधान के पैर में मारी गोली, मुठभेड़ में राइफल बरामद, आरोपी पर 6 से ज्यादा मुकदमे हैं दर्ज फिरोजाबाद के शिकोहाबाद थाना पुलिस ने शुक्रवार देर रात करीब 11:30 बजे एक मुठभेड़ में ग्राम जलालपुर के प्रधान मुलतान सिंह को गिरफ्तार किया है। मुठभेड़ के दौरान आरोपी पुलिस को देखकर दो फायरिंग की वही जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने बदमाश पर 4 गोलियां चलाई जिससे आरोपी के पैर में गोली लगी। घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने मौके से एक लाइसेंसी राइफल और कारतूस बरामद किए हैं। पढ़िए पूरी खबर महराजगंज में 20 लाख की 35 सीटर बस देखते ही देखते जलकर राख, पेट्रोल पंप कर्मचारी और लोगों ने बुझाई महराजगंज के कोल्हुई में शुक्रवार देर रात करीब 11 बजे पेट्रोल पंप के बाहर खड़ी एक बस में भीषण आग लग गई। आग की लपटों को देख मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। देखते ही देखते बस जलकर खंडहर हो गई। आग की सूचना पर स्थानीय लोगों ने इसे बुझाने का प्रयास किया। कड़ी मशक्कत के बाद इसे बुझाया जा सका। हालांकि इसकी सूचना फायर ब्रिगेड की टीम और स्थानीय पुलिस को भी दी गई। फायर ब्रिगेड की टीम जब तक मौके पर पहुंची तब तक ग्रामीणों ने आग पर काबू पा लिया। लोगों ने बताया कि पुलिस मौके पर पहुंची ही नहीं। पढ़िए पूरी खबर यूपी में MSME को मजबूत करने के लिए MOU साइन हुए, फ्री ट्रेनिंग से लेकर ग्लोबल मार्केट तक मिलेगा सपोर्ट यूपी सरकार ने राज्य के MSME इकोसिस्टम को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। एक्सपोर्ट प्रमोशन ब्यूरो (EPB) के माध्यम से यूपी सरकार ने वॉलमार्ट वृद्धि सप्लायर डेवलपमेंट प्रोग्राम के इम्प्लीमेंटेशन पार्टनर आइडियाज टू इम्पैक्ट फाउंडेशन के साथ एक स्ट्रेटेजिक मेमोरेंडम ऑफ अंडरस्टैंडिंग (MoU) पर हस्ताक्षर किए हैं। उद्योग विभाग के अपर मुख्य सचिव आलोक कुमार ने बताया- यह नॉन-फाइनेंशियल पार्टनरशिप MSME की क्षमता बढ़ाने, डिजिटल और ई-कॉमर्स की तैयारी मजबूत करने और उत्तर प्रदेश की इकाइयों को नेशनल व ग्लोबल वैल्यू चेन से जोड़ने पर केंद्रित है। इसके तहत MSME इकाइयों को बिजनेस की बुनियादी समझ, क्वालिटी कम्प्लायंस, पैकेजिंग, सर्टिफिकेशन, डिजिटल मार्केटिंग, ई-कॉमर्स ऑनबोर्डिंग और एक्सपोर्ट रेडीनेस से जुड़ी मुफ्त ट्रेनिंग, मेंटरशिप और तकनीकी सपोर्ट दिया जाएगा। आगरा में डेयरी ग्रुप पर आयकर का छापा, करोड़ों रुपए के नकदी और गहने मिले आगरा में आयकर विभाग ने भोले बाबा डेयरी ग्रुप और उससे जुड़ी 5 फर्मों पर रेड की है। छापे आगरा के अलावा कानपुर, सिरसागंज, धौलपुर, मथुरा, भरतपुर, अलीगढ़ और दिल्ली में भी पड़े हैं। बताया जा रहा है कि टैक्स में हेराफेरी की शिकायत पर 35 ठिकानों पर जांच की जा रही है। छानबीन में मौके से करोड़ों रुपए की नकदी और कीमती आभूषण मिलने की सूचना है। छापे में और क्या-क्या मिला है। इसकी आधिकारिक जानकारी अभी तक सामने नहीं आ पाई है। यहां पढ़ें पूरी खबर हाईकोर्ट ने कहा- शादी का वादा करके सहमति से संबंध बनाना अपराध नहीं इलाहाबाद हाईकोर्ट ने अपने एक फैसले में कहा कि शादी का वादा करके संबंध बनाना अपराध है। लेकिन यदि दोनों ने सहमति से संबंध बनाए हैं और उसके बाद शादी से इनकार कर दिया तो इसे रेप नहीं माना जाएगा। कोर्ट ने कहा कि दोनों ने सहमति से संबंध नहीं बनाए, इसे साबित करना पड़ेगा। बिना साबित किए किसी को दोषी नहीं माना जाएगा। दरअसल याची पर शादी का झूठा वादा कर रेप का आरोप लगा था। उसके खिलाफ आजमगढ़ के बिलरियागंज थाने में एससी / एसटी एक्ट में केस दर्ज कराया गया था। इसी मामले की सुनवाई के दौरान न्यायमूर्ति अनिल कुमार ने ये आदेश दिया। यहां पढ़ें पूरी खबर