यूपी की बड़ी खबरें:50 IPS अफसरों को प्रमोशन का गिफ्ट; लखनऊ-अयोध्या के IG बने ADG, 6 जिलों के SP बने DIG

यूपी कैडर के 50 IPS अधिकारियों के प्रमोशन कर दिया गया है। 2001 बैच के IPS अफसरों को IG से ADG की रैंक में प्रमोशन दिया गया है। इसमें लखनऊ और अयोध्या रेंज के IG शामिल हैं। यानी लखनऊ के IG तरुण गाबा और अयोध्या के IG प्रवीण कुमार अब ADG बन गए हैं। जल्द ही इन्हें नई तैनाती मिलेगी। इनके अलावा कानपुर पुलिस कमिश्नरेट में तैनात ज्वाइंट पुलिस कमिश्नर आशुतोष कुमार को भी प्रमोशन देकर ADG बना दिया गया। छह जिलों के पुलिस कप्तान समेत 13 IPS अफसर अब SP से DIG रैंक में प्रमोट किए गए हैं। सहारनपुर, मेरठ जिले के एसपी बने DIG
SSP रैंक के 2012 बैच के 13 IPS अफसरों को भी प्रमोशन मिला है। इसमें सहारनपुर के एसएसपी आशीष तिवारी, मेरठ के एसएसपी विपिन टांडा, पीलीभीत के एसपी अभिषेक यादव, मिर्जापुर के एसपी सोमेन वर्मा, गोरखपुर के एसएसपी राज करन नैय्यर और लखीमपुर के एसएसपी संकल्प शर्मा का नाम शामिल है। इसके अलावा इसी बैच के विजय ढुल, घुले सुशील चंद्रभान, सचींद्र पटेल, प्रताप गोपेंद्र यादव, यमुना प्रसाद, संतोष कुमार मिश्रा और हेमराज मीणा का भी नाम शामिल है। 2008 बैच के DIG बने IG
2008 बैच के 6 अफसरों को भी प्रमोशन मिल गया है। इसमें हाल ही में केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से लौटे किरण एस, आनंद सुरेश राव कुलकर्णी, एन कोलांची, अमित वर्मा और राजीव मल्होत्रा का नाम शामिल है। इसके अलावा 2013 बैच के 28 अफसरों को कालर बैंड यानी एसपी से एसएसपी की रैंक में प्रमोशन दे दिया गया है। पढ़ें पूरी खबर… प्रयागराज में अखिलेश के करीबी संदीप यादव को गुंडा एक्ट का नोटिस प्रयागराज में सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव के करीबी सपा नेता संदीप यादव उर्फ सावन उर्फ मोछा के खिलाफ अपर पुलिस आयुक्त न्यायालय में गुंडा एक्ट की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। संदीप यादव को उत्तर प्रदेश गुंडा नियंत्रण अधिनियम के तहत कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है, जिसमें उनसे पूछा गया है कि क्यों न उन्हें जिला बदर कर दिया जाए। इस कार्रवाई के लिए आधार सहायक पुलिस आयुक्त कर्नलगंज की संस्तुति पर थाना प्रभारी जार्जटाउन की 29 दिसंबर की आख्या को बनाया गया है। आख्या में संदीप यादव को आपराधिक प्रवृत्ति का दुस्साहसिक व्यक्ति बताते हुए उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई की संस्तुति की गई है। पढ़ें पूरी खबर… बिना इजाजत सरकारी काम में लगे टीचर अपने मूल काम में लौटेंगे
बेसिक शिक्षा निदेशक प्रताप सिंह बघेल ने शासन की इजाजत के बिना विभिन्न सरकारी काम में लगे शिक्षकों और शिक्षा विभाग के कर्मचारियों का संबद्धता निरस्त कर दी है। अटैच शिक्षकों और कर्मचारियों को उनके मूल पद के लिए कार्यमुक्त करने के आदेश दिए हैं। केवल जिन स्कूलों में संबद्धिकरण निरस्त करने से शिक्षण संस्था बंद होने की नौबत आए वहां ही संबद्धिकरण निरस्त नहीं करने का प्रस्ताव शासन को भेजकर अनुमति लेने के निर्देश दिए हैं। दरअसल, निदेशालय के संज्ञान में आया था कि विभिन्न जिलों के शिक्षक और कर्मचारी अपनी सहूलियत के लिए अलग-अलग स्कूलों और सरकारी महकमों में अटैच हैं। इससे बच्चों की पढ़ाई और विभाग के दफ्तरों की व्यवस्थाएं भी प्रभावित हो रही हैं। ललितपुर में नाले में डूबने से भाई-बहन की मौत, ग्रामीणों ने छोटी बहन को बचाया; दादी के साथ गए थे खेत ललितपुर में बुधवार दोपहर नाले में डूबने से दो सगे भाई-बहन की मौत हो गई। जबकि छोटी बहन को ग्रामीणों ने समय रहते बचा लिया। गुढ़ा निवासी रामकिशन की बेटी दीक्षा (12), बेटा सतेन्द्र (8) और छोटी बेटी सुहानी (4) बुधवार को अपनी दादी के साथ गांव से करीब दो किमी दूर खेत पर गए थे। खेत में दादा-दादी और चाचा खाद डालने का काम कर रहे थे। शाम करीब चार बजे तीनों बच्चे खेलते-खेलते खेत से कुछ दूरी पर स्थित एक नाले के पास पहुंच गए। नाले के किनारे पत्थरों पर चलते समय अचानक उनका पैर फिसल गया। तीनों बच्चे पानी में गिरकर डूबने लगे। उसी समय वहां से गुजर रहे एक ग्रामीण ने बच्चों को डूबते देखा और शोर मचाया। ग्रामीण ने सुहानी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। लेकिन दीक्षा और सतेन्द्र गहरे पानी में डूब गए। घटना सौजना थाना क्षेत्र के ग्राम गुढ़ा का है। पढ़ें पूरी खबर.. सीतापुर में सगे चाचा ने 10 साल की भतीजी से किया रेप, आटा देने के बहाने कमरे में बुलाया, अस्पताल में भर्ती यूपी के सीतापुर में 20 साल के सगे चाचा ने अपनी ही 10 साल की भतीजी से रेप कर डाला। बच्ची देर रात रोटियां बनाने के लिए चाचा को आटा देने गई थी। जहां आरोपी ने उसे अपनी हवस का शिकार बना डाला। रेप करने के बाद बच्ची को लहूलुहान हालत में छोड़कर आरोपी फरार हो गया। बच्ची ने रोते हुए माता-पिता को पूरी आपबीती बताई। मां की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पूरी खबर पढ़िए… रायबरेली में कानूनगो 5 हजार की घूस लेते गिरफ्तार: जमीन पैमाइश के लिए महिला से मांगे थे पैसे रायबरेली में एंटी करप्शन टीम ने 5 हजार घूस लेते एक कानूनगो को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। एक महिला से जमीन पैमाइश के लिए पैसे की मांग कर रहा था। महिला के पैसा न देने पर काम नहीं कर रहा था। जिसे बाद एंटी करप्शन टीम से शिकायत कर दी। बुधवार दोपहर महिला लालगंज तहसील में पहुंची। राजस्व निरीक्षक (कानूनगो) गंभीर सिंह को जैसी ही पैसे देने लगी टीम ने जाल बिछाकर उसे रंगे हाथ गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को थाने ले जाया गया। मामले में विधिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है। गिरफ्तार कानूनगो राही ब्लॉक का निवासी बताया जा रहा है। पढ़ें पूरी खबरें… योगी सरकार के मंत्रिमंडल का 14 जनवरी के बाद होगा विस्तार; भूपेंद्र चौधरी बन सकते हैं मंत्री यूपी में योगी आदित्यनाथ सरकार 2.0 का दूसरा मंत्रिमंडल विस्तार मकर संक्रांति के बाद होगा। साथ ही राजनीतिक नियुक्तियों का सिलसिला भी शुरू होगा। सीएम आवास पर मंगलवार रात आयोजित बीजेपी की कोर कमेटी की बैठक में सरकार और संगठन की आगामी कार्ययोजना पर मंथन हुआ। बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी की मौजूदगी में आयोजित पहली कोर कमेटी की बैठक में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण के दूसरे चरण में दावे और आपत्तियां अधिक से अधिक पेश करने पर चर्चा हुई। सूत्रों के मुताबिक बैठक में SIR के प्रारंभिक आंकड़ों पर भी बात हुई, कई विधानसभा क्षेत्रों में मतदाता कम होने से बीजेपी और सरकार की चिंता बढ़ी है। बैठक में ब्राह्मण विधायकों की बैठक के बाद ब्राह्मण समाज में बने माहौल और डेमेज नियंत्रित करने पर बात हुई। सूत्रों के मुताबिक मकर संक्रांति के बाद मंत्रिमंडल विस्तार किया जाएगा। पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी सहित अन्य नेताओं को मंत्री बनाया जा सकता है। बैठक में राजनीतिक नियुक्तियों का सिलसिला भी जल्द शुरू करने पर बात हुई बैठक में संघ के शताब्दी वर्ष के दौरान हो रहे हिंदू सम्मेलन सहित अन्य आयोजन को सफल बनाने पर बात हुई। बैठक में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक, बीजेपी के प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह, संघ के क्षेत्रीय प्रचारक अनिल कुमार और महेंद्र कुमार भी मौजूद थे। बैठक में बीजेपी की नई प्रदेश टीम के गठन पर भी चर्चा हुई। वहीं पंचायत चुनाव की तैयारी पर भी बात हुई। गाजीपुर में डायल 112 पीआरवी सड़क हादसे में टकराई, SP के आदेश पर दो सिपाही लाइनहाजिर गाजीपुर में डायल 112 पीआरवी के क्षतिग्रस्त होने के मामले में SP डॉ. ईरज राजा ने चालक आरक्षी सुनील कुमार सिंह और आरक्षी दिवेंदु को लाइन हाजिर कर दिया है। दोनों पर हादसे के बाद मामला छिपाने और पीआरवी से एमडीटी समेत उपकरण हटाने का आरोप है।18 दिसंबर की शाम रेवतीपुर थाना क्षेत्र में नई स्कॉर्पियो पीआरवी 112 के साथ यह दुर्घटना हुई थी। वाहन अब तक मरम्मत नहीं हो सका है। एसपी के निर्देश पर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है और दोनों आरक्षियों के खिलाफ विभागीय जांच जारी है। पढ़ें पूरी खबरें.. संभल में एसडीएम की मौजूदगी में पंचायत कार्यालय में मारपीट-पथराव; कुर्सियां फेंकी गईं, 7 लोग हिरासत में संभल में पंचायत चुनाव के लिए मतदाता सूची में फर्जी आधार से वोट बनाने की जांच के दौरान हंगामा हो गया। पंचायत सचिवालय कार्यालय में एसडीएम की मौजूदगी में वर्तमान प्रधान और प्रधान पद के प्रत्याशी के समर्थक आपस में भिड़ गए। दोनों पक्षों जमकर मारपीट हुई। कुर्सियां फेंकी गईं। पत्थर भी चलाए गए। पुलिस ने 7 लोगों को हिरासत में लिया है। मामला थाना असमोली क्षेत्र के गांव विलालपत का है। पढ़ें पूरी खबर जौनपुर में तेरहवीं में गए हिस्ट्रीशीटर की गोली मारकर हत्या जौनपुर में मंगलवार देर रात हिस्ट्रीशीटर की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान बबुरा गांव निवासी 25 वर्षीय स्वाधीन सिंह उर्फ छोटू के रूप में हुई है। यह घटना रात करीब 10 बजे हुई। स्वाधीन सिंह उर्फ छोटू अपने एक मित्र के घर से तेरहवीं का खाना खाकर वापस अपने घर लौट रहा था। जब वह अपने घर से लगभग एक किलोमीटर दूर पहुंचा, तभी अज्ञात बदमाशों ने उसे गोली मार दी। गोली उसके सिर में लगी। पढ़ें पूरी खबर हाथरस में प्रेमी ने शादी से मना किया तो जान दे दी; बोली- आकाश, तुमने मुझे मजबूर कर दिया हाथरस में प्रेमी के शादी से इनकार करने पर प्रेमिका ने आत्महत्या कर ली। लड़की ने सुसाइड से पहले एक वीडियो बनाकर अपनी मौसी को भेजा, जिसमें उसने अपने प्रेमी आकाश को मौत का जिम्मेदार ठहराया। वीडियो में लड़की ने कहा- आकाश, तुमने मुझे इतना मजबूर कर दिया कि अब मेरे पास मरने के सिवाय कोई रास्ता नहीं बचा है। आई एम सॉरी मम्मी। तुम दुनिया की बेस्ट मम्मी हो। आकाश की वजह से मुझे सुसाइड करने पर मजबूर होना पड़ रहा। लड़की ने सोमवार को सुसाइड किया था, वीडियो मंगलवार को सामने आया। मामला सदर कोतवाली क्षेत्र के आवास विकास कॉलोनी का है। पढ़ें पूरी खबर कैनविज कंपनी ने 2 करोड़ की ठगी की; लोग थानों के चक्कर लगा रहे जल्द अमीर बनने का सपना दिखाकर कैनविज कम्पनी ने लाखों परिवारों की नींद उड़ा दी। किसी ने खेत बेच दिया, किसी ने बैंक से लोन लिया और किसी ने जीवनभर की जमा पूंजी लगा दी। अब वही लोग थाने, चौकी और पुलिस अफसरों के चक्कर काटने को मजबूर हैं। बरेली में मंगलवार को कैनविज कम्पनी के खिलाफ पीड़ितों का गुस्सा उस वक्त फूट पड़ा, जब 50 से ज्यादा निवेशक सामूहिक शिकायत लेकर SSP अनुराग आर्य से मिले। पीड़ितों का आरोप है कि हम सभी से करीब 2 करोड़ रुपए की ठगी की गई। जबकि देशभर में लाखों लोगों से करीब हजारों करोड़ रुपए हड़पे गए हैं। पढ़िए पूरी खबर हाईकोर्ट ने कहा- गलत अंक भरने वालों की नियुक्ति वैध नहीं, कोर्ट ने कहा-जानबूझकर कर अधिक अंक भरकर चयनित हुए अभ्यर्थी को राहत नहीं इलाहाबाद हाई कोर्ट ने कहा है कि जो अभ्यर्थी जानबूझकर अपने आवेदन पत्र में अधिक अंक दर्ज करता है, वह मूल रूप से अवैध है और ऐसा व्यक्ति सरकारी नौकरी पाने का हकदार नहीं है। कोर्ट ने कहा कि ऐसा करने से अभ्यर्थी को अनुचित लाभ मिलता है और यह शिक्षा और सरकारी सेवाओं की गरिमा को कम करता है। न्यायमूर्ति मंजूरानी चौहान ने यह टिप्पणी करते हुए सात सहायक शिक्षकों की याचिकाएं खारिज कर दी हैं जबकि चार के मामले में विवादित आदेश रद कर दिया है। पढ़िए पूरी खबर