यूपी की बड़ी खबरें:UP में दिसंबर में महंगी मिलेगी बिजली, UPPCL वसूलेगा 264 करोड़ रुपए टैक्स

यूपी के बिजली उपभोक्ताओं के लिए दिसंबर का महीना महंगा होने वाला है। उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन (UPPCL) ने सितंबर महीने की ईंधन लागत के अंतर को समायोजित करने का फैसला लिया है। विभाग ने अब तक का सबसे ज्यादा 5.56 प्रतिशत ईंधन अधिभार लगाया है। पावर कॉरपोरेशन उपभोक्ताओं की जेब से करीब 264 करोड़ रुपए अतिरिक्त वसूली करेगा। यानी आपके बिजली बिल पर प्रति 100 रुपए पर 6 रुपए अतिरिक्त टैक्स जोड़कर लगेगा। पढ़ें पूरी खबर… बिहार के 4 बदमाशों का एनकाउंटर, पैर में गोली लगी जालौन पुलिस ने सोमवार रात 4 बदमाशों का एनकाउंटर कर दिया। चारों ने पुलिस को देखते ही फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में चारों के पैर में गोली लगी। पुलिस ने उन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। दरअसल, चारों बदमाश बिहार के बेगूसराय से रहने वाले हैं। कल रात 8 बजे कोंच कोतवाली क्षेत्र के भेंड़–दिरावटी मार्ग पर चारों की पुलिस से मुठभेड़ हो गई। पुलिस ने दो को गोली मारकर पकड़ लिया। लेकिन, दो बदमाश फरार हो गए। इसके 3 घंटे बाद पुलिस ने जालौन कोतवाली क्षेत्र में ही बाकी फरार दो और बदमाशों को भी पकड़ लिया। पढे़ं पूरी खबर.. अयोध्या में वर्ल्ड लेवल का मंदिर म्यूजियम बनेगा, अफसरों-कर्मचारियों को सौगात, कैबिनेट में 20 प्रस्ताव पास संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना ने बताया कि कैबिनेट में 21 प्रस्ताव पेश किए गए। इसमें से 20 प्रस्ताव पारित किए गए हैं। मंगलवार को लोकभवन में योगी कैबिनेट की मीटिंग की जानकारी सुरेश खन्ना ने दी। उन्होंने बताया कि बरेली में अमृत-2 योजना को मंजूर किया है। 265 करोड़ 15 लाख की योजना है। बरेली की 12 फीसदी जनसंख्या को पेयजल का लाभ मिलेगा। अयोध्या में विश्व स्तरीय मंदिर संग्रहालय के लिए टाटा संस को 25 एकड़ जमीन दी गई थी। जमीन को बढ़ाने का प्रस्ताव दिया है। अब 52.102 एकड़ जमीन संग्रहालय के लिए दी जाएगी। बागपत के हरिया खेड़ा गांव में 70.7 एकड़ जमीन पर अंतरराष्ट्रीय योग केंद्र और आरोग्य केंद्र बनाया जाएगा। पूरी खबर पढ़िए पुल के नीचे मिला 8 साल के बच्चे का शव: बरेली में बक्से में छिपाकर फेंका गया था, आंखें डैमेज, नहीं हो पाई पहचान बरेली के इज्जतनगर इलाके में मंगलवार को लोहे के बक्से में एक 8 साल के मासूम का शव मिला है। बच्चे की आंखें बुरी तरह से डैमेज थीं। नकटिया नदी पुल के नीचे बक्शे को फेंका गया था। राहगीरों ने देखते ही पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही इज्जतनगर थाना प्रभारी विजेंद्र सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। अधिकारियों को इसकी जानकारी दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। पुलिस के मुताबिक बच्चे का शव खून से लथपथ हालत में बक्से के अंदर मिला। पुलिस टीम को आसपास कोई खून या संघर्ष के निशान नहीं मिले, जिससे प्रतीत हो रहा है कि बच्चे की हत्या कहीं और की गई और उसकी लाश यहां फेंकी गई। तंत्र मंत्र के एंगल से भी इसकी जांच की जा रही है। शव की पहचान नहीं हो पाई है। शव फेंकने वाला का पता लगाया जा रहा है। यहां पढ़ें पूरी खबर मुरादाबाद में छात्र ने शिक्षक पर चाकू से हमला किया, CCTV से की जा रही हमलावर की पहचान मुरादाबाद के जीजी हिंदू इंटर कॉलेज में एक शिक्षक पर छात्र ने चाकू जैसी धारदार चीज से हमला कर दिया। हमला शिक्षक की पीठ पर किया गया, जिससे उन्हें खून बहने लगा। हमले के बाद हमलावर मौके से भाग निकला। पुलिस CCTV की मदद से हमलावर की तलाश में जुटी है। अरुण कुमार त्यागी बुध बाजार स्थित जीजी हिंदू इंटर कॉलेज में हिस्ट्री में लेक्चरर हैं। उन्होंने बताया कि वह मंगलवार सुबह करीब सवा नौ बजे घर से कॉलेज पहुंचे थे। वह कॉलेज गेट में एंट्री ही कर रहे थे, तभी उन्हें महसूस हुआ कि पीछे से किसी ने उन्हें कुछ मार दिया है। यहां पढ़ें पूरी खबर कानपुर में फारच्यूनर कार पुल की रेलिंग तोड़ते हुए लटकी, पुलिस ने 3 युवकों को बचाया कानपुर में तेज रफ्तार अनियंत्रित कार रेलिंग तोड़ते हुए नीचे लटक गई। गनीमत रहीं कि कार रेलिंग तोड़ने के बाद फंस गई और नीचे नहीं गिरी। राहगीरों की सूचना पर फजलगंज थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और कार में फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। जांच में सामने आया कि ओवरटेक करने के दौरान यह हादसा हुआ था। बर्रा विश्वबैंक कॉलोनी निवासी राहुल सचान ने बताया कि सोमवार रात को फॉरच्यूनर कार से शादी समारोह से घर लौट रहे थे। कार में उनके साथ दो दोस्त भी थे। गोविंदपुरी पुल पर एक गाड़ी को ओवरटेक करने के चक्कर में अनियंत्रित हुई और रेलिंग तोड़ते हुए पुल से नीचे लटक गई। हादसे की जानकारी मिलते ही फजलगंज थाना प्रभारी संजय सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और कार में फंसे तीनों युवकों को बाहर निकाला। इसके बाद क्रेन की मदद से कार को भी बाहर निकलवाया गया। पढ़िए पूरी खबर पति ने पत्नी को पीट-पीट कर मार डाला; 5 साल का बेटा मां को बचाने को रोता रहा, नहीं पसीजा बाप का दिल आगरा में पति ने अपने 5 साल के बेटे के सामने अपनी पत्नी की पीट-पीटकर हत्या कर दी। बेटा मां को बचाने को रोता रहा। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। आरोपी को हिरासत में ले लिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। एसीपी सदर इमरान अहमद ने बताया कि कैंट स्टेशन के पास फुटपाथ पर झोपड़ी बनाकर गुड्‌डू अपनी पत्नी ललिता और 5 साल के बेटे आकाश के साथ रहता था। सोमवार रात गुड्‌डू अपनी पत्नी ललिता के साथ मारपीट कर रहा था। उसने पत्नी को बुरी तरह से पीटा। बेटा मां को बचाने के लिए रोता रहा, लेकिन पिता नहीं रुका । पत्नी को मारते-मारते लहूलुहान कर दिया। लोगों की भीड़ लग गई। महिला को बचाया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। गंभीर हालत में महिला उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा, वहां से एसएन मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। जहां पर डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पढ़िए पूरी खबर वाराणसी में रिश्वतखोर ट्रैफिक इंस्पेक्टर लाइन हाजिर; ई-रिक्शा छोड़ने को होमगार्ड ने थामे 3000 वाराणसी के पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल ने ट्रैफिक में तैनात इंस्पेक्टर शिवाकांत शुक्ला को सोमवार शाम लाइन हाजिर कर दिया। इंस्पेक्टर पर ई-रिक्शा छोड़ने के लिए 3000 रुपए मांगने और वाहन मालिक से होमगार्ड को दिलवाने का आरोप है। एडिशनल सीपी ने जांच शुरू की तो पीड़ित ने दफ्तर पहुंचकर बयान दर्ज कराया। जांच में होमगार्ड ने इंस्पेक्टर का नाम लिया तो अफसरों ने उससे जवाब तलब किया। जवाब संतोष जनक नहीं मिलने पर इंस्पेक्टर के खिलाफ चार्जशीट तैयार कर दी। वाराणसी के एडिशनल पुलिस कमिश्नर की रिपोर्ट के आधार पर सीपी मोहित अग्रवाल ने इंस्पेक्टर को लाइन हाजिर करते हुए तत्काल कार्यमुक्त कर दिया। पढ़िए पूरी खबर