यूपी के 30 शहरों में CTЕТ परीक्षा आज से शुरू:पहली पाली की परीक्षा हुई; अभ्यर्थियों पर AI और CCTV से रखी जा रही नजर

सेंट्रल बोर्ड ऑफ़ सेकेंडरी एजुकेशन (CBSE) की और से आयोजित की जाने वाली CTЕТ परीक्षा आज से शुरू हुई। ये एग्जाम दो दिन यानी 7 और 8 फरवरी, 2026 को देशभर के 140 से ज्यादा शहरों में होगी। वहीं यूपी में 30 सेंटर बनाए गए हैं। परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों की एंट्री बायोमेट्रिक हाजिरी के माध्यम से कराई गई। वहीं, एडमिट कार्ड पर लगाए गए विशेष होलोग्राम की जांच के बाद ही अभ्यार्थियों को परीक्षा कक्ष में प्रवेश दिया गया। बिना होलोग्राम वाले प्रवेश पत्र को अमान्य माना गया। पहले पाली की परीक्षा सुबह साढ़े 9 बजे से चल रही है। जो कि दोपहर 12 बजे तक हुई। अब दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर 2:30 से शाम 5 बजे तक आयोजित की जाएगी। 3 तस्वीरें देखिए… लखनऊ, कानपुर, प्रयागराज, वाराणसी, आगरा, मेरठ, गाजियाबाद, नोएडा/ग्रेटर नोएडा, मुरादाबाद, बरेली, गोरखपुर, अयोध्या, अलीगढ़, मथुरा, बिजनौर, देवरिया, इटावा, गाजीपुर, गोंडा, जौनपुर, झांसी, मैनपुरी, मऊ, प्रतापगढ़, रायबरेली, सहारनपुर, शाहजहांपुर, सीतापुर, सुल्तानपुर शामिल हैं। CTET से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…