नमस्कार, आज की सबसे बड़ी खबर आतंकी साजिश में लखनऊ की महिला डॉक्टर की गिरफ्तारी से जुड़ी है। वहीं, दूसरी खबर सीएम योगी की एकता पदयात्रा को लेकर है। चलिए सिलसिलेवार पढ़ते हैं, यूपी दिनभर में क्या कुछ खास रहा… पहले टॉप 5 खबरें… 1- AK-47 लेकर चलने वाली लखनऊ की महिला डॉक्टर अरेस्ट, JK पुलिस ने दबोचा जम्मू-कश्मीर पुलिस ने आतंकी साजिश से जुड़े मामले में लखनऊ की रहने वाली डॉक्टर शाहीना शाहिद को अरेस्ट किया है। वह लखनऊ लाल बाग की रहने वाली है। फरीदाबाद में जिस डॉक्टर के घर से बड़े पैमाने पर विस्फोटक मिला है, वह इसी महिला डॉक्टर की कार का इस्तेमाल करता था। लेडी डॉक्टर, मुजम्मिल की गर्लफ्रेंड बताई जा रही। वह अल-फलाह यूनिवर्सिटी की मेंबर है। पढ़ें पूरी खबर 2- गोरखपुर में योगी ने की एकता पदयात्रा, बोले – जिन्ना पैदा न होने पाए- दफन कर देना सीएम योगी ने सोमवार को गोरखपुर में एकता यात्रा निकाली। वह 2 किमी पैदल चले। योगी ने कहा- हमें याद रखना होगा कि भारत के अंदर कोई नया जिन्ना पैदा न होने पाए। अगर जिन्ना पैदा होने का साहस करता है तो उसे दफन करके रख देना। उन्होंने वंदे मातरम को लेकर बड़ा ऐलान भी किया। कहा- अब स्कूलों में ‘वंदे मातरम’ का नियमित और अनिवार्य गायन किया जाएगा। पढ़ें पूरी खबर 3- काशी में सपा सांसद को दालमंडी जाने से रोका, संजय दत्त की नानी यहीं की थीं वाराणसी की दालमंडी में 187 मकानों को ढहाने के लिए चिह्नित किया गया है। व्यापारी इसका विरोध कर रहे हैं। सोमवार को दालमंडी जा रहे सपा सांसद को उनके समर्थकों के साथ पुलिस ने रोका गया। उन्होंने धरना भी दिया। काफी देर तक हंगामा होता रहा। अभिनेत्री नरगिस की मां और संजय दत्त की नानी जद्दनबाई यहीं से थीं। बनारस घराने के तबलावादक लच्छू महाराज का भी नाता था। पढ़ें पूरी खबर 4- BJP विधायक बोले- 99% अफसर जेल में होंगे, डिप्टी सीएम ने कहा था- रिश्वतखोर जेल जाएंगे डिप्टी सीएम केशव मौर्य के रिश्वतखोरों को जेल भेजने वाले बयान पर भाजपा विधायक ने तंज कसा। हरदोई के गोपामऊ से विधायक श्याम प्रकाश ने कहा- ऐसे तो 99 प्रतिशत अधिकारी जेल चले जाएंगे। उन्होंने सोशल मीडिया पर कटाक्ष भी किया। दरअसल, केशव मौर्य ने लखनऊ में चौपाल में कहा था कि कोई रिश्वत मांगता है तो इसकी शिकायत करें, ऐसे अफसरों को जेल भेजा जाएगा। पढ़ें पूरी खबर 5- धीरेंद्र शास्त्री की यात्रा पर मंत्री राजभर बोले- ड्रामा कर रहे, यात्रा में करीब 30 हजार लोग चल रहे बागेश्वर धाम प्रमुख धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की सनातन एकता पदयात्रा को यूपी सरकार के मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने ड्रामा करार दिया। उन्होंने कहा- ये साधु- महात्मा फेमस होना चाहते हैं। चर्चा में आने के बाद कोई न कोई पॉलिटिकल पार्टी जॉइन कर लेंगे। उधर, 4 दिन पहले वृंदावन के लिए निकली यात्रा में करीब 30 हजार लोग चल रहे। दो किमी तक भक्तों की भीड़ नजर आ रही है। पढ़ें पूरी खबर अब 8 अहम खबरें… 6- शाहजहांपुर में 32 घरों पर चला बुलडोजर, मां बोली- बेटी की शादी तक मोहलत दे दो शाहजहांपुर के रौली बौरी गांव में सोमवार को श्मशान घाट की 14 बीघा जमीन पर बने 32 मकानों को बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया गया। मकान बचाने के लिए लोग रोते-बिलखते दिखे। टूट रहे एक घर में दो दिन बाद शादी है। बेटी की मां गुहार लगाती रहीं कि साहब…बस कुछ दिन की मोहलत दे दो, मेरा मकान मत तोड़ो। 29 नवंबर को बिटिया की शादी है। ये देखो, शादी के कार्ड भी छप चुके हैं। पढ़ें पूरी खबर 7- हापुड़ में गो-तस्कर एनकाउंटर में मारा गया, 50 हजार के इनामी पर 24 से अधिक मुकदमे हापुड़ में पुलिस ने गो-तस्कर हसीन को एनकाउंटर में मार गिराया। 29 साल के हसीन पर 50 हजार का इनाम था। रविवार देर रात सपनावत गांव में कार सवार तस्कर की घेराबंदी की। पुलिस को देखते ही हसीन ने फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की। दोनों तरफ से 8 राउंड फायरिंग हुई। एनकाउंटर के दौरान एक गोली हसीन के सिर में लगी। उस पर 24 से ज्यादा मुकदमे थे। पढ़ें पूरी खबर 8- यूपी पुलिस जेल से छोड़ने के लिए ले रही पैसे, कैमरे पर 25000 की डिमांड कुछ दिन पहले लखनऊ के दरोगा धनंजय सिंह ने गैंगरेप केस से नाम हटाने के लिए कोचिंग संचालक से 2 लाख रुपए की रिश्वत मांगी थी। उसे यूपी एंटी करप्शन ब्यूरो ने रंगे हाथों पकड़ा। इसके बाद सवाल उठा कि क्या पुलिस पैसा लेकर आरोपियों को छोड़ देती है? ये पैसा किन अफसरों में बंटता है? ये सिस्टम कैसे काम करता है? इनके जवाबों के लिए दैनिक भास्कर ने इन्वेस्टिगेशन किया। पढ़ें पूरी खबर 9- अखिलेश ने खजांची का बर्थडे सेलिब्रेट किया, नोटबंदी की लाइन में पैदा हुआ था साल 2016 में नोटबंदी के दौरान लगी लाइन में पैदा हुए खजांची यादव का जन्मदिन सोमवार को सपा कार्यालय में मनाया गया। 8वीं बार उसका बर्थडे अखिलेश ने सेलिब्रेट किया। सपा प्रमुख जब लड्डू खिलाने लगे तो नहीं खाया। उन्होंने कहा- ये लड्डू नहीं, केक खाता है। उन्होंने ही बच्चे का नाम ‘खजांची’ रखा था। उन्होंने तोहफे में उसे पैसे दिलवाए। खजांची ने उनको कविता सुनाई। पढ़ें पूरी खबर 10- प्रयागराज में महिला की लाश को घसीटा, पुलिसकर्मी खड़ा होकर देखता रहा प्रयागराज में मानवता को शर्मसार करने वाली घटना हुई। स्वरूप रानी अस्पताल की मॉर्च्युरी में महिला की डेडबॉडी को एक व्यक्ति घसीटकर ले गया। एक पुलिसकर्मी खड़ा होकर यह सब देखता रहा। इस घटना का वीडियो भी सामने आया है। रविवार को सराय इनायत इलाके में रेलवे ट्रैक पर एक महिला की लाश मिली थी। कॉन्स्टेबल पोस्टमॉर्टम के लिए ऑटो से डेडबॉडी लेकर पहुंचा था। पढ़ें पूरी खबर 11- बृजभूषण बोले- मेरे जैसा दबदबा किसी का नहीं, नेताओं के घर भीड़ मतलब सिस्टम फेल भाजपा के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने सरकार पर तंज कसते हुए कहा- नेताओं के घर के बाहर जो भीड़ लगती है, उसके लिए सरकारी सिस्टम जिम्मेदार है। अगर सिस्टम सही होता तो लोगों की समस्याओं का समाधान सीधे सरकारी दफ्तरों में हो जाता। उन्होंने कहा- जिसके पास जनबल है, वही दबदबा रखता है। 40 साल से पूरे हिंदुस्तान में मेरे जैसा दबदबा किसी का नहीं है। पढ़ें पूरी खबर 12- लिव-इन पर फिर बोलीं राज्यपाल, सिद्धार्थनगर में कहा- फॉर्म हाउस दिखा बेटियों को फंसा रहे सिद्धार्थनगर विश्वविद्यालय के दीक्षांत में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने फिर लिव-इन रिलेशनशिप पर बयान दिया। उन्होंने कहा- लिव इन रिलेशनशिप से बेटियों को बचकर रहना चाहिए। किसी का मकान, किसी का फॉर्म हाउस दिखाकर ये लोग आपको बहलाएंगे। आपको महंगे होटल में ले जाकर खाना खिलाएंगे। उसके बाद आपका क्या हाल करेंगे, इस बारे में आप सोच भी नहीं सकते। पढ़ें पूरी खबर 13- संत प्रेमानंदजी ने की राधा-रानी की पूजा, नंदबाबा मंदिर में श्रीकृष्ण लीला की कथा सुनी संत प्रेमानंद महाराज सोमवार को मथुरा के प्रमुख तीर्थ स्थल नंदगांव और बरसाना पहुंचे। सबसे पहले संत प्रेमानंद महाराज नंदगांव के नंद बाबा मंदिर में पहुंचे। यहां पर मंदिर के सेवायत कान्हा गोस्वामियों ने उन्हें पूजा-अर्चना कराई। भक्तों और संतों ने नंद बाबा और भगवान कृष्ण के बाल चरित्र का गुणगान किया। इसके बाद बरसाना स्थित लाडली जी मंदिर (श्री राधा रानी मंदिर) में पूजा किया। पढ़ें पूरी खबर खबर जो हटकर है… 14- मरीज को बिना बेहोश किए टूटी हड्डी की सर्जरी, AIIMS गोरखपुर के डॉक्टर का कमाल आमतौर पर टूटी हड्डी की सर्जरी के लिए मरीज को पूरी तरह बेहोश (General Anesthesia) किया जाता है। लेकिन AIIMS गोरखपुर के डॉक्टर ने मरीज को बिना बेहोश किए ही सर्जरी की। सर्जरी करने वाले डॉ.नीरज ने बताया कि सिर्फ उस हिस्से की नसों को अस्थायी रूप से सुन्न कर सर्जरी की गई। इस दौरान मरीज पूरी तरह से जागा रहा, लेकिन उसे कोई दर्द महसूस नहीं हुआ। कल क्या रहेगा खास… 15- अग्निवीर की जनरल ड्यूटी के लिए भर्ती, 12 जिलों के युवा शामिल होंगे 11 नवम्बर से वाराणसी में अग्निवीर भर्ती योजना के तहत सेना में जनरल ड्यूटी के लिए भर्ती शुरू होगी। इसमें पूर्वांचल के 12 जिलों के युवा शामिल होंगे। कल शाम 7 बजे फिर होगी मुलाकात…