नमस्कार, आज की सबसे बड़ी खबर अयोध्या से है। योगी के सपोर्ट में यहां के GST डिप्टी कमिश्नर ने इस्तीफा दे दिया है। वहीं, दूसरी खबर किन्नर अखाड़े से ममता कुलकर्णी के निकाले जाने से जुड़ी है। चलिए सिलसिलेवार पढ़ते हैं, यूपी दिनभर में क्या कुछ खास रहा… पहले टॉप 5 खबरें… 1- अयोध्या GST डिप्टी कमिश्नर का इस्तीफा, कहा- योगी का अपमान बर्दाश्त नहीं योगी के सपोर्ट में अयोध्या GST डिप्टी कमिश्नर प्रशांत सिंह ने इस्तीफा दे दिया है। इस्तीफा के बाद पत्नी को फोन कर फूट-फूटकर रोए। बोले- योगी का अपमान बर्दाश्त नहीं, शंकराचार्य का कमेंट बुरा लगा। दो दिनों से इस पीड़ा को बर्दाश्त नहीं कर पा रहा था, इसलिए राज्यपाल को इस्तीफा भेज दिया है। 48 साल के प्रशांत कुमार मऊ के शर्मा गांव के रहने वाले हैं। सहारनपुर में पहली ज्वॉइनिंग मिली थी। पढ़ें पूरी खबर 2- ममता कुलकर्णी को किन्नर अखाड़ा ने निकाला; कहा था- 10 में 9 शंकराचार्य झूठे ममता कुलकर्णी किन्नर अखाड़े से निकाल दी गई हैं। अखाड़े की आचार्य महामंडलेश्वर डॉ. लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी ने वीडियो जारी कर जानकारी दी। कहा- अखाड़े के पदाधिकारियों साथ बैठक कर निर्णय लिया है कि ममता कुलकर्णी को अखाड़े से कोई संबंध नहीं रखा जाएगा। हम विवाद नहीं चाहते। बटुक ब्राह्मणों की पिटाई से हमसब नाराज हैं। ममता ने कहा था- 10 में 9 महामंडलेश्वर- शंकराचार्य झूठे। पढ़ें पूरी खबर 3- UGC के नए नियम पर UP में प्रदर्शन; मंत्री निषाद बोले- पहले ही विरोध गलत UGC के नए नियम पर यूपी में जगह-जगह प्रदर्शन हुए। वाराणसी में प्रदर्शनकारियों ने ADCP की गाड़ी रोकी, झड़प हुई। संत परमहंसाचार्य ने कहा- कानून वापस हो या सरकार मुझे इच्छामृत्यु दे। कुमार विश्वास बोले- मैं अभागा सवर्ण, रोंया-रोंया उखाड़ लो राजा। भाजपा नेता ने सवर्ण सांसद-विधायकों को चूड़ियां भेजीं। कई जिलों में BJP नेताओं ने इस्तीफा दिया। मंत्री निषाद बोले- पहले ही विरोध गलत। पढ़ें पूरी खबर 4- बरेली में इस्तीफा देने वाले सिटी मजिस्ट्रेट ने दिया धरना; सस्पेंशन के बाद शामली अटैच शंकराचार्य विवाद पर इस्तीफा देने वाले सिटी मजिस्ट्रेट अलंकार अग्निहोत्री ने मंगलवार को धरना दिया। इसके पहले वह डीएम से मिलने पहुंचे थे लेकिन मिलने नहीं दिया गया। अग्निहोत्री ने कहा- छह राज्यों के संगठन और ब्राह्मण समाज उनके संपर्क में हैं। कई निर्वाचित प्रतिनिधि भी साथ हैं। यूपी में राष्ट्रपति शासन लगाया जाए। उधर, शासन ने कमिश्नर को जांच सौंपी; शामली कलेक्ट्रेट से अटैच किए गए। पढ़ें पूरी खबर 5- फलाहारी बाबा ने खून से लिखा लेटर; उमा भारती बोलीं- प्रशासन ने मर्यादा तोड़ी उमा भारती बोलीं- शंकराचार्य का सबूत मांगकर प्रशासन ने मर्यादा तोड़ी। फलाहारी बाबा ने योगी को खून से लेटर लिख कहा- अफसरों को शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद से माफी मांगने का आदेश दें। गुजरात में पूर्व सीएम शंकर सिंह बघेला ने कहा – बीजेपी तो गाय काटने वालों से चंदा लेती। महाराज जी की जान को खतरा है। 100 करोड़ लोग उनके साथ हैं। परमहंस महराज बोले-शंकराचार्य पर NSA लगे। पढ़ें पूरी खबर अब 8 अहम खबरें… 6- यूपी में पलटा मौसम; बागपत में ओले गिरे- 8 से अधिक जिलों में बारिश यूपी में फिर से मौसम पलटा है। मथुरा, हाथरस, गाजियाबाद और आगरा सहित 8 जिलों में तेज बारिश हुई। बागपत में बारिश के साथ ओले गिरे हैं। मथुरा में पहले धूलभरी आंधी चली। 10 से ज्यादा शहरों में 30 किमी की रफ्तार से चली हवाओं ने ठंड और गलन बढ़ा दी है। झांसी में भी बारिश हुई। मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ के असर से बारिश हो रही। अगले 3 दिनों तक ऐसा ही रहेगा। पढ़ें पूरी खबर 7- ललितपुर में मंत्री की फॉर्च्यूनर ने 3 को कुचला-1 की मौत; बेटा असलहा दिखा भागा ललितपुर में भाजपा विधायक लिखी फॉर्च्यूनर ने बाइक सवार 3 युवकों को कुचल दिया। हादसे में एक युवक की मौत हो गई। दो घायल हैं। भड़के लोगों ने कार को घेर लिया। आरोप है कि कार में मंत्री मनोहरलाल पंथ के बेटे सहित कई लोग सवार थे। लोगों ने विरोध किया तो मंत्री के बेटे ने बंदूक दिखाकर धमकाया। फिर गाड़ी छोड़ फरार हो गया। बताया जा रहा कि कार का रजिस्ट्रेशन मंत्री की पत्नी के नाम है। पढ़ें पूरी खबर 8- यूपी-नेपाल बॉर्डर पर फिर खुल गए 500 से ज्यादा मदरसे; विदेशी फंडिंग मिल रही यूपी-नेपाल बॉर्डर पर स्कूलों के नाम पर अवैध मदरसे फिर खुल गए। स्टिंग में खुलासा हआ कि इन मदरसों को चलाने के लिए विदेशी फंडिंग मिल रही। दरअसल, बॉर्डर एरिया के आसपास बीते साल अप्रैल से जून तक यूपी सरकार ने 542 अवैध मदरसों पर बुलडोजर चलवाया था और उन्हें बंद करा दिया। लेकिन, 500 से ज्यादा मदरसे फिर खुल गए। भास्कर टीम ने कई दिनों तक इसकी पड़ताल की। पढ़ें पूरी खबर 9- हापुड़ के अग्निवीर ने जान दी, अंबाला में पंखे से लटका मिला शव हापुड़ के रहने वाले अग्निवीर मोईन चौधरी ने जान दे दी। वह हरियाणा के अंबाला कैंट में तैनात थे। 26 जनवरी को शव आर्मी एरिया के एक ऑफिस में पंखे पर लटका मिला। एक साथी ने देखा। इसके बाद उन्हें तुरंत मिलिट्री हॉस्पिटल ले जाया गया। डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जानकारी के अनुसार, 24 वर्षीय मोइन आर्मी की 11 ग्रेनेडियर यूनिट की क्लर्क विंग में तैनात थे। 2022 में भर्ती हुए थे। पढ़ें पूरी खबर 10- मेरठ में सिंचाई विभाग का JE रिश्वत लेते अरेस्ट; 10 लाख रुपए विजिलेंस ने जब्त किए मेरठ में विजिलेंस ने सिंचाई विभाग के जेई को 2 लाख रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। तलाशी लेने पर टीम को 2 लाख के अलावा उसकी जेब से 54 हजार और कार से 7.46 लाख रुपए मिले। आरोप है कि जेई ने पेमेंट कराने के लिए एक ठेकेदार से रिश्वत मांगी थी। काफी दिनों से परेशान ठेकेदार ने विजिलेंस से संपर्क किया था। फिलहाल, जेई से बंद कमरे में विजिलेंस टीम पूछताछ कर रही। पढ़ें पूरी खबर 11- यूपी में बैंक कर्मियों की हड़ताल; बोले-हफ्ते में सिर्फ 5 दिन करेंगे काम यूपी में बैंक कर्मचारियों ने मंगलवार को कामकाज ठप कर हड़ताल किया। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन (UFBU) ने हड़ताल का आह्वान किया था। बैंक कर्मचारियों की मांग है कि हफ्ते में 5 दिन काम और 2 दिन की फिक्स्ड छुट्टी दी जाए। साथ ही कर्मचारियों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए। आगरा, लखनऊ, अयोध्या, इटावा समेत अधिकतर शहरों में बैंकिंग सेवाएं ठप रही। नकद लेन-देन नहीं हुए। पढ़ें पूरी खबर 12- मैनपुरी में पति-पत्नी के सिर में गोली मारकर हत्या; 18 फरवरी को थी बेटे की शादी मैनपुरी में घर में घुसकर पति-पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। दोनों के माथे पर गोली मारी गई। मंगलवार सुबह जब काफी देर तक दरवाजा नहीं खुला, तो गांववालों ने दीवार पर चढ़कर अंदर झांका। पुलिस मेन गेट खोलकर अंदर दाखिल हुई तो खून से लथपथ महिला की लाश चारपाई पर तो पति की लाश आंगन में तख्त पर पड़ी थी। पड़ोसियों के अनुसार, बेटे की 18 फरवरी को शादी थी। पढ़ें पूरी खबर 13- कोलकाता में अखिलेश-ममता की मुलाकात; राजभर बोले- बीजेपी को जिताने गए हैं… सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से मुलाकात की है। कोलकाता में अखिलेश ने कहा- बीजेपी से ममता बनर्जी मुकाबला कर रहीं। ईडी, सीबीआई और इनकम टैक्स बीजेपी का संगठन है। जहां बीजेपी को लगता है इनको आगे करके लड़ा जा सकता है वो इनको आगे कर देते हैं। इस पर मंत्री ओपी राजभर ने पलटवार करते हुए कहा- सपा प्रमुख बीजेपी को बंगाल जिताने गए हैं। खबर जो हटकर है… 14- शादी के 6 घंटे बाद दुल्हन मां बनी; दूल्हा खुशी से झूमा रामपुर में एक दुल्हन ने शादी के महज 6 घंटे बाद ही एक बच्ची को जन्म दिया। कुछ घंटे पहले घर आई दुल्हन के मां बनने की खबर से परिजन हैरान रह गए। उधर, बेटी का बाप बनने की सूचना जैसे ही दूल्हे को हुई वह खुशी से झूम उठा। दरअसल, दूल्हा-दुल्हन का काफी समय से अफेयर था। युवती प्रेग्नेंट हो गई थी। बिना किसी को बताए युवक ने परिजन को शादी के लिए मनाया। कल क्या रहेगा खास 15- सीएम योगी का सिद्धार्थनगर दौरा सीएम योगी 28 जनवरी को सिद्धार्थनगर जाएंगे। वहां महोत्सव का उद्घाटन करने के अलावा कई अन्य कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे। कल शाम 7 बजे फिर होगी मुलाकात…