यूपी दिनभर, 15 बड़ी खबरें:शंकराचार्य केस में दावा- बच्चों से कुकर्म हुआ, BSP विधायक के घर मिले 11.5 करोड़, बेटे के साथ जिंदा जली सिपाही

नमस्कार, आज की सबसे बड़ी खबर शंकराचार्य केस में नाबालिगों से यौन शोषण की पुष्टि को लेकर है। हालांकि, शोषण किसने किया इसकी जांच अभी होनी है। वहीं, दूसरी खबर बसपा विधायक उमाशंकर सिंह के घर दूसरे दिन भी चले रेड और 11 करोड़ कैश मिलने से जुड़ी है। चलिए सिलसिलेवार पढ़ते हैं, यूपी दिनभर में क्या कुछ खास रहा… पहले टॉप 5 खबरें… 1- शंकराचार्य केस में दावा- नाबालिगों से यौन शोषण की पुष्टि, बटुक बोला- अविमुक्तेश्वरानंद ने शोषण किया शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के खिलाफ यौन उत्पीड़न मामले में बच्चों की मेडिकल रिपोर्ट आ गई है। पुलिस सूत्रों का दावा है कि बच्चों के साथ दुष्कर्म की पुष्टि हुई है। बुधवार को मेडिकल टेस्ट कराया गया। हालांकि, बटुकों से कुकर्म किसने किया? कब किया? कहां किया? ये जांच का विषय है। जांच के बाद स्पष्ट होगा कि शंकराचार्य पर लगे आरोप कितने सही हैं। उधर, बटुक ने एक इंटरव्यू में शंकराचार्य का नाम लिया है। पूरी खबर पढ़ें 2- बसपा विधायक के घर से 11.5 करोड़ कैश मिला, 1000 करोड़ टैक्स चोरी में दूसरे दिन भी RAID बसपा विधायक उमाशंकर सिंह के घर से 11.5 करोड़ कैश मिला है। 1000 करोड़ टैक्स चोरी में दूसरे दिन भी RAID जारी रहा। सोनभद्र, कौशांबी और बलिया में कार्रवाई चल रही है, जबकि लखनऊ के आवास पर छापेमारी खत्म हो चुकी है। टीम को करीब साढ़े 11 करोड़ कैश के अलावा महंगी घड़ियां, सोना-चांदी और कीमती जेवर भी मिले हैं। बुधवार को आयकर टीम ने एक साथ 15 से ज्यादा ठिकानों पर छापेमारी की थी। पूरी खबर पढ़ें 3- सरकार ने 47 हजार अफसरों-कर्मियों की सैलरी रोकी, संपत्ति का ब्योरा नहीं देने पर कार्रवाई यूपी में करीब 47 हजार अफसरों और कर्मचारियों को इस महीने की सैलरी नहीं मिलेगी। इन कर्मचारियों ने अपनी संपत्ति का ब्यौरा पोर्टल पर अपलोड नहीं किया है। ब्यौरे को पोर्टल पर अपलोड करने के लिए 31 जनवरी तक का समय दिया गया था। लेकिन 46,816 कर्मचारियों ने संपत्ति का ब्यौरा नहीं दिया है। मुख्य सचिव एसपी गोयल ने विभागीय कार्रवाई का आदेश दिया है। पूर्व में 68,236 राज्यकर्मियों का वेतन रोका गया था। पूरी खबर पढ़ें 4- मायावती बोलीं- सपा नौटंकीबाज, ‘पीडीए दिवस’ मनाने को लेकर अखिलेश पर भड़कीं सपा कांशीराम जयंती को ‘पीडीए दिवस’ के रूप में मनाने जा रही है। बसपा सुप्रीमो मायावती ने इसे नौटंकी करार दिया है। उन्होंने X पर कहा- सपा अब नौटंकी कर रही है। सपा का चाल, चरित्र और चेहरा हमेशा से दलित-पिछड़ा विरोधी रहा है। सपा शासन में ही कांशीराम का निधन हुआ था, लेकिन एक दिन का भी राजकीय शोक घोषित नहीं किया। सपा की वजह से BJP को फायदा पहुंचा है। गेस्ट हाउस कांड याद दिलाया। पूरी खबर पढ़ें 5- रामपुर में बेटे के साथ जिंदा जली सिपाही, डंपर से टक्कर के बाद कार में आग लगी रामपुर में 23 साल की महिला सिपाही और उसके 2 साल के बेटे की कार में जलकर मौत हो गई। पति और देवर झुलस गए। महिला परिवार के साथ स्विफ्ट डिजायर कार से रामपुर से नैनीताल घूमने गई थी। लौटते वक्त कार की बेकाबू डंपर से टक्कर हो गई, जिससे कार में आग लग गई। कार से देवर और पति किसी तरह गेट खोलकर बाहर निकल गए। जबकि टक्कर के बाद गेट लॉक होने की वजह से सिपाही नहीं निकल पाई। पूरी खबर पढ़ें अब अहम 8 खबरें… 6- जापान में योगी ने 500 की स्पीड वाली ट्रेन में सफर किया, बच्चों ने पैर छुए CM योगी के जापान दौरे का आज आखिरी दिन है। उन्होंने यामानाशी में मैग्लेव ट्रेन से यात्रा की। 500 किमी रफ्तार वाली हाईस्पीड मैग्लेव (मैग्नेटिक लेविटेशन) ट्रेन चुंबकीय शक्ति के सहारे पटरी से ऊपर हवा में तैरते हुए चलती है। इससे पहले टोक्यो से यामानाशी जाते वक्त भारतीय परिवारों से मुलाकात की। बच्चों ने योगी के पैर छूकर आशीर्वाद लिए। मंत्र सुनाए, अटके तो योगी ने पूरा किया। सीएम ने बच्चों को चॉकलेट दीं। पूरी खबर पढ़ें 7- पवन सिंह पर भड़कीं अक्षरा ने कहा-10 जगह मुंह मारता है; एक अफेयर पर मैं गुनहगार हो गई भोजपुरी स्टार पवन सिंह की एक्स गर्लफ्रेंड अक्षरा सिंह ने बिना उनका नाम लिए उनपर जोरदार हमला किया है। अक्षरा ने पवन के साथ पुराने रिश्तों पर कहा- इस बात को जमाना बीत चुका है। मुझे भी अपना जीवन बसाना है। एक ही जगह उलझ कर नहीं रह सकती। वो दस जगह लड़कियों के साथ इधर-उधर घूम रहा, उससे कोई सवाल नहीं पूछ रहा। उसका चरित्र सबके सामने है। एक अफेयर हो गया तो मैं गुनहगार हो गई। पूरी खबर पढ़ें 8- मेरठ में पत्नी के प्रेमी का हत्यारोपी अरेस्ट; तमंचा लहराया-पुलिस के सामने बीड़ी जलाकर पी मेरठ में पत्नी के प्रेमी की हत्या करने वाले पति को पुलिस ने गुरुवार को अरेस्ट कर लिया। इस दौरान आरोपी ने 40 मिनट तक ड्रामा किया। पुलिस ने जब गन्ने के खेत में घेरा, तो उसने पुलिसवालों पर तमंचा तान दिया। पुलिस उसे समझाती रही, लेकिन वह कभी पानी पीता रहा तो कभी बीड़ी जलाकर पीता रहा। कहता- पास आओगे तो गोली मार दूंगा। काफी समझाने के बाद सरेंडर किया। एक दिन पहले गोली मारकर हत्या की थी। पूरी खबर पढ़ें 9- रामपुर में पूर्व सांसद ST हसन के समधी की फैक्ट्री पर रेड, गेट पर CRPF तैनात रामपुर में सपा के पूर्व सांसद एसटी हसन के समधी नईम खान उर्फ बबलू के ठिकानों पर इनकम टैक्स टीम ने छापा मारा। गुरुवार सुबह 10 बजे 12 गाड़ियों से आयकर की टीम फैक्ट्री और घर पर पहुंची। नईम खान के साथ ही आयकर टीम उनके बिजनेस पार्टनर मुनन के आवास पर भी पहुंची। छापेमारी से दोनों फैक्ट्री में कुछ देर के लिए अफरातफरी मच गई। कर्मचारियों से पूछताछ की। बाहर गेट पर सीआरपीएफ तैनात है। पूरी खबर पढ़ें 10- झांसी में छात्रा ने छेड़छाड़ के बाद सुसाइड किया, अकेला पाकर घर में घुसा पड़ोसी झांसी में छेड़छाड़ से आहत 9वीं कक्षा की छात्रा ने सुसाइड कर लिया। बेइज्जती होने के डर से गुरुवार सुबह जहर खा लिया। मेडिकल कॉलेज में डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। दरअसल, वह बुधवार को घर पर अकेली थी। तभी दोगुनी उम्र का पड़ोसी घर में घुस आया। कमरे की कुंडी बंद करके छात्रा से जबरदस्ती करने लगा। उसी समय छात्रा का छोटा भाई पहुंच गया। छोटे भाई को देखकर आरोपी छत कूदकर भाग गया था। पूरी खबर पढ़ें 11- महोबा में पिकअप ने 5 महिलाओं को रौंदा, शादी समारोह से लौट रही थीं महोबा में एक पिकअप ने 5 महिलाओं को रौंद दिया। हादसे में 3 महिलाओं की मौत हो गई, जबकि दो गंभीर रूप से घायल हैं। महिलाएं शहर के मीरा पैलेस होटल में शादी समारोह में खाना बनाने का काम करके पैदल अपने घर लौट रही थीं। जैसे ही वे आरटीओ कार्यालय के पास पहुंचीं, तभी एक अनियंत्रित पिकअप ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। उधर, ड्राइवर गाड़ी के साथ फरार हो गया। पूरी खबर पढ़ें 12- जर्मन दूल्हे ने बाराबंकी की प्रोफेसर के साथ की शादी, 16 लोगों के साथ बारात लेकर पहुंचा बाराबंकी में एक ‘विदेशी शादी’ चर्चा में है। उच्च शिक्षा के लिए विदेश गईं बाराबंकी की रुलन वर्मा ने जर्मनी के मार्कस से शादी की। यह शादी बाराबंकी में भारतीय संस्कृति और हिंदू रीति-रिवाजों के साथ हुई। रेलवे में असिस्टेंट इंजीनियर राज कुमार वर्मा की बेटी रुलन वर्मा ने जर्मनी से पीएचडी की है। वह ऑस्ट्रिया के वियना विश्वविद्यालय में प्रोफेसर है। विवि में काम के दौरान दोनों की मुलाकात हुई और फिर शादी का निर्णय लिया। पूरी खबर पढ़ें 13- बिजनौर में 40 फीट ऊंचाई से नहर में गिरी बोलेरो, उत्तराखंड के दो युवकों की मौत बिजनौर में 40 फीट ऊंचाई से बोलेरो नहर में गिर गई। हादसे में दो दोस्तों की मौत हो गई। जबकि 4 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतक उत्तराखंड के रहने वाले थे। सभी 6 दोस्त शादी में शामिल होने के लिए उत्तराखंड से आए हुए थे। शादी अटेंड करने के बाद लौट रहे थे, इसी दौरान कार बेकाबू हो गई। ऊंचाई से गिरने के कारण बोलेरो के परखच्चे उड़ गए। दरवाजे अलग हो गए, बोनट का हिस्सा उखड़ कर अलग हो गया। पूरी खबर पढ़ें खबर जो हटकर है… 14- वोटर नहीं बनेंगे तो ड्राइविंग लाइसेंस नहीं बनेगा, मैनपुरी डीएम की पहल मैनपुरी जिले में वोट प्रतिशत बढ़ाने के लिए डीएम ने नई पहल शुरू की है। अभियान की शुरुआत करते हुए उन्होंने परिवहन विभाग को निर्देश दिया कि युवाओं को ड्राइविंग लाइसेंस तभी दिया जाएगा, जब वे मतदाता बनेंगे। डीएल लाइसेंस के लिए आवेदन करने से पहले वोटर बनने हेतु फॉर्म-6 भरना अनिवार्य किया गया है। इस अभियान के तहत अब तक 75 से अधिक युवाओं ने नए मतदाता बनने के लिए आवेदन किया है। कल क्या रहेगा खास… 15- शंकराचार्य के अग्रिम जमानत पर सुनवाई 27 फरवरी को इलाहाबाद हाईकोर्ट, शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के खिलाफ प्रयागराज में दर्ज POCSO एक्ट मामले में अग्रिम जमानत (Anticipatory Bail) याचिका पर सुनवाई करेगा। कल शाम 7 बजे फिर होगी मुलाकात…