यूपी नीट पीजी की थर्ड राउंड काउंसलिंग सस्पेंड:एमडी, एमएस प्रवेश प्रक्रिया पर ब्रेक, MCC दिल्ली द्वारा काउंसलिंग शुरू न होने से लिया फैसला

यूपी नीट पीजी 2025 तीसरे चक्र की काउंसलिंग को स्थगित कर दिया गया है। मेडिकल काउंसिलिंग कमेटी (MCC) दिल्ली द्वारा तीसरे राउंड की ऑल इंडिया कोटे की काउंसिलिंग शुरू न किए जाने के कारण ये फैसला लिया गया है। इसके चलते एमडी, एमएस, डीएनबी और डिप्लोमा पाठ्यक्रम में दाखिले की प्रक्रिया प्रभावित हुई है। इन पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए यूपी कोटे की सीटों पर प्रवेश के लिए दो जनवरी से काउंसलिंग शुरू हुई थी। 6 से 9 जनवरी तक अभ्यर्थियों को सीटों को लॉक करने का मौका दिया गया था। 12 जनवरी को सीट आवंटन का परिणाम घोषित होना था। पूरी प्रक्रिया को अब स्थगित कर दिया गया है।