यूपी मसूरी से ठंडा, नए साल पर बारिश होगी:20 जिलों में धूप नहीं निकली, तेजस जैसी VIP ट्रेनें 11 घंटे तक लेट

यूपी में कड़ाके की सर्दी पड़ रही है। अभी इससे राहत मिलने वाली नहीं है, क्योंकि नए साल पर बारिश के आसार हैं। इससे गलन और बढ़ेगी। आज सुबह से गोरखपुर, प्रयागराज, बलिया, कानपुर समेत 37 शहर कोहरे की चपेट में हैं। 20 से ज्यादा जिलों में अब तक धूप नहीं निकली है। प्रदेश के 16 जिलों का तापमान शिमला (10°C) और मसूरी (8.9°C) से भी कम रहा। सोमवार की बात करें तो 25 से ज्यादा शहरों में तापमान में 2 से 4 डिग्री तक की गिरावट दर्ज की गई है। कानपुर सबसे ठंडा रहा, जहां पारा 4.4°C रिकॉर्ड किया गया। इसके बाद फुरसतगंज (5.2°C), प्रयागराज (6.4°C) और इटावा-बाराबंकी (6.6°C) सबसे ठंडे रहे। कोहरे के चलते लखनऊ, गोरखपुर, प्रयागराज समेत कई रेलवे स्टेशनों पर 100 से ज्यादा ट्रेनें 2 से 15 घंटे की देरी से चल रही हैं। तेजस एक्सप्रेस जैसी VIP ट्रेनें भी 11 घंटे लेट रहीं। वाराणसी समेत तमाम एयरपोर्ट्स पर 10 से अधिक फ्लाइटें भी कैंसिल कर दी गईं। मौसम विभाग ने अगले 3 दिनों तक भयंकर ठंड का अलर्ट जारी किया है। लोगों को बेवजह यात्रा से बचने की सलाह दी है। कहा- जरूरी हो तभी घर से बाहर निकलें और बुजुर्गों और बच्चों का विशेष ख्याल रखें। भीषण ठंड को देखते हुए यूपी सरकार भी अलर्ट मोड में है। स्कूल-कॉलेजों में 1 जनवरी तक छुट्‌टी कर दी गई है। अफसरों को तत्काल फील्ड में उतरने के निर्देश दिए गए हैं। योगी ने कहा कि अधिकारी जमीनी हालात का जायजा लें और सार्वजनिक स्थानों पर अलाव और कंबलों की व्यवस्था सुनिश्चित करें। लखनऊ के मौसम वैज्ञानिक अतुल सिंह ने बताया- पहाड़ों पर बर्फबारी हो रही है, जिसके कारण प्रदेश में सर्दी में कमी के आसार नहीं हैं। अगले तीन दिनों में रात के साथ ही दिन में भी ठंड और बढ़ेगी। 1 जनवरी को बारिश की संभावना है। मौसम की तस्वीरें- हार्ट के मरीजों की संख्या 30 प्रतिशत बढ़ी आलू और सरसों की फसलों पर खतरा आपके शहर में मौसम कैसा है, नए साल में मौसम कैसा रहेगा? जानने के लिए स्क्रोल करिए…