यूपी में कड़ाके की ठंड, 15 जिलों में स्कूल बंद:वाराणसी में 15 फ्लाइट्स रद्द; क्रिसमस पर बिगड़ा रहेगा मौसम

यूपी में शीतलहर और कोहरे से हालात बिगड़ने लगे हैं। 48 घंटे में ठंड से 3 लोगों की मौत हो चुकी है। लखनऊ समेत 35 से ज्यादा जिले घने कोहरे की चपेट में हैं। मंगलवार को गाजियाबाद, बरेली, सहारनपुर, कुशीनगर, गोरखपुर, वाराणसी, कानपुर और आगरा में विजिबिलिटी शून्य तक पहुंच गई। ओस की बूंदें बारिश की फुहारों जैसी पड़ रही थीं। गाजीपुर के ग्रामीण इलाकों में बर्फ जम गई। सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। सर्द हवाओं से पहाड़ों जैसी ठंड महसूस हो रही हैं। लखनऊ, गोंडा समेत 8 जिलों में मंगलवार को स्कूल बंद कर दिए गए। 7 जिलों में पहले से स्कूल बंद थे। यानी अब तक 15 जिलों में डीएम ने स्कूलों में छुट्‌टी की है। इन 8 जिलों में स्कूलों में छुट्‌टी घोषित लखनऊ: 27 दिसंबर तक प्री-प्राइमरी व नर्सरी के स्कूल बंद।
गोंडा: 8वीं तक स्कूल 26 दिसंबर तक बंद। टीचर स्कूल में SIR कार्य करेंगे।
प्रतापगढ़: 8वीं तक सभी स्कूल 26 दिसंबर तक बंद रहेंगे।
मैनपुरी: 8वीं तक स्कूल 30 दिसंबर तक बंद रहेंगे।
संभल: 12वीं तक स्कूल 24 दिसंबर को बंद रहेंगे।
सुल्तानपुर: 12वीं तक स्कूल 24 दिसंबर को बंद रहेंगे।
मेरठ: 8वीं तक के स्कूल 26 दिसंबर तक बंद।
संतकबीरनगर: 5वीं तक के स्कूल 27 दिसंबर तक बंद। कोहरे का असर ट्रेनों पर भी देखने को मिल रहा है। कानपुर समेत कई रेलवे स्टेशनों पर 100 से ज्यादा ट्रेनें 2 से 10 घंटे तक की देरी से चल रही हैं। वाराणसी में 9 फ्लाइटें रद्द कर दी गईं। सोमवार की बात करें तो बाराबंकी प्रदेश में सबसे ठंडा रहा। यहां का तापमान 4.5 डिग्री दर्ज किया गया। इसके अलावा 26 शहर नैनीताल (6°C) और शिमला (11°C) से भी ज्यादा ठंडे रहे। कोहरे के चलते पांच हादसे हुए हैं। इसमें 3 की जान चली गई है। 24 लोग घायल हुए हैं। मौसम विभाग के मुताबिक, बुधवार को 13 जिलों में भयंकर कोहरा पड़ेगा। विजिबिलिटी शून्य तक पहुंच सकती है। क्रिसमस और नए साल पर भी मौसम बिगड़ा रहेगा। भीषण कोहरा पड़ेगा। सर्द हवाएं चलेंगी और बादल भी छाए रहेंगे। क्रिसमस पर पारा 6 डिग्री से 11 डिग्री के बीच रहेगा। वहीं, नए साल पर 5 से 11 डिग्री के बीच रह सकता है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि पहाड़ों पर बर्फबारी हुई है। वहां से आने वाली सर्द हवाओं से पारा 2-3 डिग्री तक गिर सकता है। राहत आयुक्त बोले- अफसर अलर्ट रहें
सरकार भी अलर्ट मोड पर है। राहत आयुक्त ने 25 जिलों के अफसरों के साथ बैठक की। उन्हें अलर्ट रहने को कहा है। साथ ही वीडियो जारी कर लोगों से अपील की है कि कोहरे में अगर एक्सीडेंट हों तो तत्काल 108 और 112 नंबर पर जानकारी दें। एक्सप्रेसवे और हाईवे पर वाहनों की स्पीड 60 से 80 किमी प्रति घंटा कर दी गई है। बांदा में 2 और कानपुर में 1 की ठंड से मौत
कानपुर में रविवार देर रात टैंकर पर चढ़ते समय ड्राइवर गिर गया। उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। डॉक्टरों का कहना है कि ठंड के चलते उसकी जान गई। शनिवार को बांदा में दो लोगों की ठंड से मौत हुई थी। मौसम की तस्वीरें देखिए… गूगल पर ट्रेंड कर रहा यूपी का मौसम सोर्स- Google फसलों के बचाव के लिए कृषि वैज्ञानिक डॉ. खलील खान ने बताया- कल कैसा रहेगा मौसम? मौसम से जुड़ी अपडेट्स के लिए नीचे एक-एक ब्लॉग से गुजर जाइए…