यूपी में कोहरे से 4 हादसे, 31 गाड़ियां टकराईं:ताजमहल धुंध में छिपा, 2 शहरों में 5वीं तक स्कूल बंद; 3 दिन में 100 ‌वाहन भिड़े

यूपी में शीतलहर और पहाड़ों पर बर्फबारी से ठंड बढ़ गई। सोमवार सुबह वाराणसी, बरेली, अयोध्या, जौनपुर, मेरठ, गोरखपुर समेत 20 शहर कोहरे की चादर में लिपटे हैं। आगरा का ताजमहल सीजन में पहली बार धुंध में छिप गया। पर्यटकों को 10 मीटर दूर से भी दिखाई नहीं दिया। इधर, प्रदेश में कोहरे के चलते 4 सड़क हादसे हुए। इनमें 31 गाड़ियां एक-दूसरे से टकराईं। हादसे में 11 लोग घायल हो गए। इससे पहले, रविवार को कोहरे की वजह से 6 सड़क हादसों में 29 गाड़ियां टकरा गई थीं, जिसमें 7 लोगों की मौत हो गई थी। शनिवार को 8 हादसे हुए। 40 गाड़ियां टकराईं और 4 लोगों की जान चली गई थी। यानी तीन दिनों में 100 गाड़ियां टकरा चुकी हैं। आज कहां हादसे हुए, पॉइंटवार पढ़िए— इधर, गाजियाबाद-नोएडा में आज सुबह AQI 463 दर्ज किया गया। प्रदूषण के गंभीर स्तर को देखते हुए गाजियाबाद में ग्रैप-4 लागू है, जिसके तहत सभी निर्माण इकाइयों और निर्माण कार्यों पर रोक लगा दी गई है। डीजल के BS-4 और पेट्रोल के BS-3 वाहनों के संचालन पर भी रोक है। आज से कक्षा 5 तक सभी बोर्ड की कक्षाएं ऑनलाइन चलेंगी। रविवार की बात करें तो सुबह घने कोहरे की वजह से आगरा और प्रयागराज में विजिबिलिटी शून्य तक पहुंच गई। अलीगढ़ में 30 मीटर, जबकि वाराणसी, बलिया, सोनभद्र और मुरादाबाद में विजिबिलिटी 50 मीटर तक रही। लखनऊ के मौसम वैज्ञानिक अतुल सिंह का कहना है- आज से हवा का रुख बदल गया है। पछुआ हवा चल रही है। इसके असर से दिन और रात के तापमान में गिरावट आएगी। हालांकि, कोहरा कुछ कम भी होगा। मौसम की तस्वीरें देखिए- 3 दिनों तक कैसा रहेगा मौसम मौसम से जुड़े अपडेट्स के लिए ब्लॉग से गुजर जाइए…