यूपी में गैस किल्लत, सिलेंडर के लिए धक्का-मुक्की:रायबरेली में पुलिस से नोकझोंक; कानपुर में 3 दिन में 5 लाख गैस बुक

यूपी में रसोई गैस सिलेंडर के लिए लोग परेशान हैं। आठवें दिन भी गैस एजेंसियों के बाहर लंबी लाइनें लगी हैं। कानपुर में मंगलवार को सिलेंडर के लिए ग्राहकों और गैस एजेंसी कर्मचारियों के बीच धक्का-मुक्की हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझाया। रायबरेली में ग्राहकों की पुलिस से नोकझोंक हुई। लोग सुबह 6 बजे से लाइन में लगे थे। एजेंसी सुबह 10 बजे खुली, लेकिन स्टॉक खत्म होने की बात कहकर बंद कर दी गई। इससे नाराज लोग भड़क गए। चंदौली में डीएम कार्यालय पर सपा कार्यकर्ताओं ने खाली रसोई गैस सिलेंडर लेकर प्रदर्शन किया। उन्होंने आरोप लगाया कि जिले में गैस की भारी किल्लत है, लेकिन प्रशासन और अधिकारी जनता को गुमराह कर रहे हैं। गोंडा में सुबह दो युवक जबरन एजेंसी में घुस गए। कर्मचारियों ने रोका तो कहासुनी हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों युवकों को पकड़कर थाने ले गई। कानपुर में सिलेंडर बुकिंग में तीन गुना बढ़ गई है। जिला पूर्ति अधिकारी राकेश कुमार सिंह के ने बताया- पिछले साल 11 से 15 मार्च के बीच 1.76 लाख सिलेंडर बुक हुए थे, जबकि इस साल इसी अवधि में यह संख्या बढ़कर 4.90 लाख पहुंच गई। 4 तस्वीरें देखिए- सिलेंडर से जुड़ी अपडेट्स के लिए नीचे एक-एक ब्लॉग से गुजर जाइए…