यूपी में मंगलवार शाम 6.48 बजे चंद्रग्रहण खत्म हो गया। इस दौरान करीब 15 मिनट तक लाल चांद दिखा। चंद्रग्रहण खत्म होने के बाद मंदिरों को धोया गया। मंदिरों के कपाट खोल दिए गए। मथुरा के बांके बिहारी और अयोध्या के राम मंदिर में संध्या आरती के साथ दर्शन-पूजन शुरू हो गया। काशी में दशाश्वमेध घाट पर होने वाली रोज शाम की आरती सवा घंटे देर से हुई। उधर, लखनऊ, आगरा, वाराणसी, प्रयागराज समेत प्रदेश के लगभग सभी शहरों में चंद्रग्रहण दिखाई दिया। इससे पहले सुबह करीब 9 बजे चंद्रग्रहण के चलते सभी मंदिरों के कपाट बंद कर दिए गए थे। मंदिर बंद करने से पहले अयोध्या में राम मंदिर और हनुमानगढ़ी में सुबह 8:15 बजे भगवान को भोग लगाया गया। आज साल का पहला चंद्रग्रहण रहा। विज्ञान प्रसारिका सारिका घारू के अनुसार, चंद्रमा पृथ्वी की पूर्ण छाया से होकर गुजरा। इस दौरान पृथ्वी का वायुमंडल सूर्य की नीली रोशनी को बिखेर देता है और केवल लाल प्रकाश चंद्रमा तक पहुंचता है। इसी कारण पूर्ण चंद्रग्रहण के दौरान चंद्रमा तांबे या गहरे लाल रंग का दिखाई देता है। इसे ‘ब्लड मून’ भी कहा जाता है। चंद्रग्रहण की तस्वीरें देखिए- चंद्रग्रहण से जुड़ी अपडेट्स के लिए नीचे एक-एक ब्लॉग से गुजर जाइए…